Connect with us

अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से भी मिलेंगी टी.बी. की शार्ट कोर्स दवाऐं

Published

on

    क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के दिशा-निर्देश के अनुक्रम में ड्रग रजिस्टेंट एच.मोनो टी.बी. की शार्ट कोर्स दवाऐं अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से भी दी जाएगी। मरीज को केवल चार दवाऐं छः माह तक अपने वजन के अनुसार मात्रा में नियमित सेवन करना है और प्रत्येक माह खंखार की जांच अपने निकटवर्ती डीएमसी में प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराना है। विशेष परिस्थितियों में यह कोर्स नौ माह तक भी दिया जाएगा।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

ट्विटर पर आया नया फीचर्स, यूजर्स अब खूद कर सकेंगे टैग को डिलीट, नोटिफिकेशन भी होगा बंद

Published

on

 

अब ट्विटर ने अनमेंशन फीचर को रोल आउट किया है, जो यूजर्स को उन कन्वर्सेशन से खुद को हटाने की सुविधा देता है जिनमें वह शामिल नहीं होना चाहते।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक और नए फीचर को जोड़ दिया है। अब ट्विटर यूजर्स अपनी मर्जी से अनचाहे टैग्स को रिमूव कर सकेंगे और उसके नोटिफिकेशन थ्रेड को भी बंद कर सकेंगे। अन्य यूजर्स आपको फिर से उसी थ्रेड में टैग नहीं कर पाएंगे। इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर ने ब्लू सब्सक्राइबर (Blue Subscribers) को एंड्रॉइड डिवाइस पर अपने एप में नेविगेशन बार को बदलने का ऑप्शन भी दिया था।

जून में ट्विटर ने उसके वीडियो प्लेयर के लिए कैप्शन टॉगल करने के लिए एक अलग बटन iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध की थी। स्पेस टैब फीचर को ट्विटर ने पहली बार पिछले साल आईओएस पर टेस्ट किया था और यह सुविधा आईओएस यूजर्स को सबसे पहले दी गई थी। मई में इसे एंड्रॉइड के लिए भी एक्टिव कर दिया गया था। चलिए अब ट्विटर के नए फीचर अनमेंशन को आसान तरीके से समझते हैं।

क्या है अनमेंशन फीचर
अब ट्विटर ने अनमेंशन (Unmention) फीचर को रोल आउट किया है, जो यूजर्स को उन कन्वर्सेशन (Conversations) से खुद को हटाने की सुविधा देता है जिनमें वह शामिल नहीं होना चाहते। अनमेंशन यूजर्स के यूजरनेम को उस पोस्ट से अनटैग कर देगा, और थ्रेड से नोटिफिकेशन को रोक देगा। अन्य यूजर्स आपको फिर से उसी थ्रेड में टैग नहीं कर पाएंगे।
ऐसे कर पाएंगे अनमेंशन
Unmention करने के लिए आपको जिस ट्वीट से आप खुद को हटाना चाहते हैं उसके थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करना होगा।
टैप करने से बाद आपको leave this conversation के विकल्प पर टैप करना होगा।
इस पर टैप करने के बाद आपको एक ‘लेट्स गेट यू आउट ऑफ दिस कन्वर्सेशन पॉप अप’ (Let’s get you out of this conversation pop up) दिखाई देगा, यहां आपको फिर से ‘‘leave this conversation’ पर टैप करना होगा।
इसे टैप करने से बाद आप खुद को कन्वर्सेशन से रिमूव कर पाएंगे।

Continue Reading

Tech & Auto

Nothing phone 1 लॉन्च हुई आज, एलईडी लाइट्स अवं बेहतरीन फीचर्स, ऐसे देखे लाइव इवेंट

Published

on

Nothing phone 1 के रियर में बहुत सारी एलईडी लाइट्स दी गई हैं, जो इस फोन के डिजाइन को आकर्षक और खास बनाती हैं। इन लाइट्स को कैमरे की फ्लेश के तौर पर भी उपयोग किया जा सकता है।

नई टेक कंपनी नथिंग अपने पहले स्मार्टफोन Nothing phone 1 को आज यानी 12 जुलाई को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने इस कंपनी की शुरुआत की है और पहले प्रोडक्ट के तौर पर Nothing buds की लॉन्चिंग पिछले साल हुई है। Nothing phone 1 का लॉन्चिंग इवेंट भारतीय समयानुसार रात के 8.30 बजे से होगा। नथिंग फोन 1 के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल के अलावा कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी देखा जा सकेगा। कंपनी की वेबसाइट पर भी लॉन्चिंग इवेंट का प्रसारण होगा।

Nothing Phone 1 की संभावित कीमत
Nothing Phone 1 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी। Nothing Phone 1 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर इसकी लिस्टिंग भी हो गई है। अमेजन जर्मनी की वेबसाइट पर फोन के 8 जीबी  रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 469.99 यूरो यानी करीब 37,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
Nothing Phone 1 की संभावित स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 1 को लेकर कंफर्म हो गया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। नथिंग के इस फोन में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास मिलेगा। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 12 मिलेगा।

नथिंग के इस फोन में एलईडी नोटिफिकेशन लाइट दी गई हैं जो इसकी डिजाइन को और खास बनाती हैं। ये लाइट्स फोन कॉल आने से लेकर नोटिफिकेशन के आने पर भी जलेंगी। फोन के बैक पैनल पर बैटरी का लेवल भी दिखेगा। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।

Continue Reading

देश - दुनिया

Weather update : कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का तांडव जारी,महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 140 के पार…कई राज्यों में अलर्ट जारी

Published

on

Weather update : देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ का तांडव जारी है. वहीं भीषण गर्मी की मार झेल रहे राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली है.देश के कई राज्यों में जहां बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, तो वहीं गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. इन राज्यों में बीते दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. अकेले गुजरात और महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 140 के पार पहुंच गई है. ऐसे में आइये जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है।

सबसे पहले अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की करें, तो यहां आज मंगलवार की सुबह से झमाझम बारिश देखने को मिल रही है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों में भी बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिस के आसार जताए हैं.बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले से ही आज दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे से बारिश शुरू हो गई।

24 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश,एक दिन में 8 लोगों की मौत
बीते 24 घंटे से हो रही लगातार भारी बारिश गुजरात के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है. इसकी वजह से बीते एक दिन में 8 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं कई लोग बेघर हो गए हैं. इस बारिश की वजह से राज्य में नैशनल हाइवे समेत 388 रास्ते बंद हो चुके हैं. जलस्तर बढ़ने के कारण 13 बांधों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अहमदाबाद, वलसाड समेत कई जिलों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. आलम ये है कि लोगों के घरों, दुकानों और यहां तक की स्कूलों में भी बारिश का पानी उफान मार रहा है. सड़कों पर गाड़ियां डूबकर बह रही हैं. मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर अगले पांच दिनों तक रेड अलर्ट जारी किया है.राज्य में इस बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात भी की. अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ”गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी परिस्थितियों के संदर्भ में मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की और मोदी सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. गुजरात प्रशासन, SDRF व NDRF प्रभावित लोगों तक त्वरित मदद पहुंचाने में लगे हैं।

महाराष्ट्र : भारी बारिश की वजह से दियां उफान  से 1 जून से 10 जुलाई के बीच 83 लोगों की मौत 
महाराष्ट्र का हाल भी कुछ गुजरात जैसा हो गया है. यहां भारी बारिश की वजह से नदियां उफान मार रही हैं. आलम ये है कि राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 1 जून से 10 जुलाई के बीच 83 लोगों की मौत हो गई है. यही नहीं इस दौरान 164 जानवरों की भी मौत हुई है।

मध्य प्रदेश : बिजली गिरने से सात लोगों की मौत 
मध्य प्रदेश में बीते दिनों से हो रही बारिश ने कई लोगों की जान ले ली है. इस दौरान प्रदेश भर में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक जून से अब तक राज्यभर में बिजली गिरने से 60 लोगों की जान जा चुकी है. मौसम विभाग ने राज्य के 33 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

तेलंगाना : बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी की भी घोषणा

मौसम विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. तेलंगाना में भारी बारिश जारी रहने के बीच मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सभी विभागों से हाई अलर्ट पर रहने और किसी की भी जान ना जाएं यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री राव ने सोमवार से सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए तीन दिन की छुट्टी की भी घोषणा की है।

विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया 
अगर बात पहाड़ी राज्य के मौसम की करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है. यहां के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिहार और झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कई स्थानों पर वज्रपात का पूर्वानुमान है. उत्तर प्रदेश में भी आज से अच्छी बारिश की आशंका जताई गई है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़23 hours ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़2 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • व्यापर5 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • जॉब4 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब2 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • व्यापर3 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब2 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी