देश - दुनिया
अब इस राज्य में स्कूलों की छुट्टी को लेकर प्रशासन ने जारी किया नया आदेश, पढ़े पूरी खबर…

बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। हालांकि शिक्षकों को अपराह्न 1.30 बजे तक विद्यालय में रहना होगा। अभी तक इन विद्यालयों के लिए सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक शैक्षणिक समय निर्धारित किया गया था।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश शुरू होने तक विद्यालय सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। पठन-पाठन के लिए सभी छात्र-छात्राएं सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सुबह 7.30 बजे से 7.40 तक प्रार्थना/योगाभ्यास और सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यावकाश होगा। शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक सुबह 7.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्व व अन्य प्रशासकीय कार्य निपटाएंगे। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यालय प्रबंध समिति स्वयं निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी।
इस बीच परिषद के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 तक किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यापक-अध्यापिका के दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक अकेले रहने का आदेश अव्यवहारिक है। प्रदेश में बहुत से विद्यालय दूरदराज के ग्रामीण अंचलों में हैं, जहां पर एक ही अध्यापिका नियुक्त है। वह अकेले विद्यालय में असुरक्षित होगी और उसके साथ कोई घटना भी हो सकती है। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए भी यह समय अव्यवहारिक है।

देश - दुनिया
पाकिस्तान के 5 ऐसे विचित्र कानून, जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया के हर देश में कई अजीबोगरीब कानून होते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई अजीबोगरीब कानून हैं। इस मामले में पड़ोसी देश पहले नंबर पर है। ऐसे कानूनों की वजह से पाकिस्तान की दुनियाभर में आलोचना भी होती है। अभी कुछ महीने पहले ही एक कानून को लेकर उसकी खूब आलोचना हुई थी।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक अजीबोगरीब विधेयक का प्रस्ताव पेश किया गया था। यह विधेयक पड़ोसी देश के साथ ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बिल में कहा गया था कि 18 साल की उम्र होने पर लोगों की शादी को अनिवार्य कर देना चाहिए। इसके अलावा इस कानून को नहीं मानने वालों को सजा का भी प्रावधान है। पाकिस्तानी राजनेताओं का इसके पीछे तर्क है कि इससे सामाजिक बुराइयों और बच्चों से बलात्कार को रोकने में मदद मिलेगी। आईए जानते हैं पाकिस्तान के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब कानून के बारे में।बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन
पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है। अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी
पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है। पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स
पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं। लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई
अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।यहां जाने पर है रोक
पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।
देश - दुनिया
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ा भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ो ने किया लोगो का जीना मुश्किल…

दिल्ली वालों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। आलम ये है कि आसमान आग उगल रहा है और लोगों का घर से बाहग निकलना मुश्किल हो गया है। लगभग 1 महीने के अंदर तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।बारिश ना होने के कारण गर्मी दिल्ली वालों को और ज्यादा सता रही है, अब दिल्ली का तापमान लगभग 38 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च के महीने में ही जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी है और इसका मुख्य कारण है बारिश ना होना।मौसम विभाग की मानें तो 72 सालों में यह तीसरी बार है, जब मार्च का महीना इतना गर्म हो। दिन के वक्त लू के थपेड़े लोगों को सता रहे हैं, जिसके कारण फील्डवर्क करने वाले और सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को इस गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।लोग घरों में मई और जून में एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस साल भीषण गर्मी के कारण लोग मार्च-अप्रैल के महीने में ही एसी कर रहे हैं।
देश - दुनिया
google ने Play Store से हटाये ये 6 dangerous apps.. जाने कौन सी है ये apps
गूगल के प्ले स्टोर पर कई सारी ऐप्स मौजूद हैं. लिस्ट में हर तरह की ऐप्स हैं जिसे किसी न किसी काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. गूगल प्ले स्टोर से लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से ऐप डाउनलोड करते हैं, और इसी को देखते हुए कुछ डेवलपर प्ले स्टोर पर फर्जी ऐप्स भी लिस्ट कर देते हैं जो कि लोगों का डेटा चुराती है. इसी बीच खबर मिली है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से कुछ शार्कबॉट बैंक स्टीलर मैलवेयर को हटा दिया है. प्रभावित ऐप्स की लिस्ट में 6 ऐप्स थी, जिसे 15 हज़ार से ज़्यादा बार डाउनलोज किया जा चुका था.
रिपोर्ट के मुताबिक ये 6 ऐप्स एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एंटीवायरस सॉल्यूशन पर काम करती थीं, और बाद में मालूम हुआ कि ये लोगों की पर्सनल डिटेल, जैसे लॉगइन की जानकारी इकट्ठा कर रही थीं. बताया गया है कि ये ऐप्स इटली और यूके में यूजर्स को निशाना बना रही हैं.
चेक प्वाइंट रिसर्च के ब्लॉग पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर पर कुछ ऐप्स बिलकुल असली एंटीवायरस ऐप के तौर दिखाई दे रही थीं, और लोग उन्हें डाउनलोड कर रहे थे. लेकिन शार्कबॉट एक एंड्रॉयड स्टीलर है, जिसका इस्तेमाल डिवाइस को प्रभावित करने और यूज़र्स से लॉगइन क्रेडेंशियल और पेमेंट डिटेल्स चोरी करने के लिए किया जाता है.
ये ऐप्स भी हुई डिलीट
Google ने Play Store ने हाल ही में दर्जनों ऐप पर बैन लगा दिया है. ये ऐप चुपके से यूज़र्स के फोन नंबर और बाकी ज़रूरी डेटा को चोरी कर रहे थे. कुछ बैन हुई ऐप्स में ‘मुस्लिम प्रेयर ऐप’ शामिल हैं जिन्हें 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया था. इसमें एक बारकोड स्कैनिंग ऐप और एक हाईवे स्पीड ट्रैप डिटेक्शन ऐप भी पाई गई है. क्यूआर कोड स्कैनिंग ऐप में डेटा-स्क्रैपिंग कोड पाया गया. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन ऐप्स को अब Google Play Store से प्रतिबंधित कर दिया गया है, वे लोकेशन की जानकारी, ईमेल और फोन नंबर, आस-पास के डिवाइस और पासवर्ड इकट्ठा कर रहे थे.
रिसर्च से ये भी पता चला है कि मेजरमेंट सिस्टम एस डी आर एल द्वारा विकसित एक एसडीके भी वॉट्सऐप डाउनलोड के लिए स्कैन कर सकता है. कंपनी वर्जीनिया डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर से जुड़ी हुई है, जिसने कथित तौर पर यूज़र्स के डेटा को निकालने के लिए अपने ऐप में अपना कोड शामिल करने के लिए उन्हें डेवलप करने के लिए पेमेंट किया था.
-
देश7 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया7 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब7 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश7 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…


















You must be logged in to post a comment Login