Connect with us

व्यापर

शेयर बाजार में फंसा पैसा मिलेगा अब, SEBI ने उठाया ये बड़ा कदम 

Published

on

SEBI Recovering Investors Money : सेबी (SEBI) की तरफ से शेयर बाजार में फंसे न‍िवेशकों का पैसा न‍िकालने के ल‍िए पहल की गई है. न‍िवेशकों से गलत तरीके से पैसा जुटाने वाली कंपन‍ियों की संपत्‍त‍ियों की अब नीलामी की जाएगी.भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड 11 मई को सन प्लांट एग्रो, सन प्लांट बिजनेस और रीमैक रियल्टी की 15 प्रॉपर्टी की नीलामी करेगा.

इसके ल‍िए र‍िजर्व प्राइज 19 लाख से 1.7 करोड़ रुपये रखा गया है. इन कंपनियों ने निवेशकों से गलत तरीके से पैसा जुटाया था.निवेशकों के फंसे हुए पैसे को ‘निकालने’ के लिए सेबी इन संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है. 15 संपत्तियों में से नौ सन प्लांट बिजनेस, चार सन प्लांट एग्रो और बाकी दो रीमैक रियल्टी की हैं. सेबी ने एक नोटिस में कहा कि इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में फैले जमीन के टुकड़े और फ्लैट शामिल हैं.

नोटिस के अनुसार, यह नीलामी 11 मई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ऑनलाइन चलेगी.एड्रॉयट टेक्निकल सर्विसेज को ई-नीलामी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सेबी के अनुसार, बोली लगाने वालों को अपनी बोलियां जमा करने से पहले इन संपत्तियों के बारे में जानकारी करने की अनुमति होगी.

सेबी ने इससे पहले सन प्लांट एग्रो की कुछ संपत्तियों को कुर्क किया था, क्योंकि कंपनी ने निवेशकों का पैसा ब्याज के साथ लौटाने के उसके आदेश का अनुपालन नहीं किया था.दिसंबर 2014 में सन प्लांट एग्रो के खिलाफ 69.34 करोड़ रुपये की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई थी और दिसंबर, 2015 में सन प्लांट बिजनेस के खिलाफ 5.76 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया था.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

Lemon Inflation : नींबू की कीमतों में लगी आग,जानिए वजह 

Published

on

Lemon Inflation: दिल्ली समेत देशभर में इन दिनों नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं. दिल्ली-एनसीआर  के थोक बाजार में नींबू की कीमतें 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं.लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि नींबू की कीमतें अचानक आसमान छूने लगीं. आइए बताते हैं.देश के ज्यातार शहरों में इन दिनों सब्जियों की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है.

इस सबके बीच नींबू की कीमत ने सबका ध्यान खींचा है. नींबू के दाम 350-400 रुपये प्रति किलोग्राम तक चढ़ गए हैं. नींबू की बढ़ी हुई कीमतों से सिर्फ ग्राहक ही नहीं बल्कि दुकानदार भी प्रभावित हैं. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि नींबू की कीमतें अचानक आसमान छूने लगीं. आइए बताते हैं.

इसलिए महंगा हो रहा है नींबू

नींबू की देशभर में किल्लत हो गई है. सबसे बड़ी वजह यह है कि देश के जिन हिस्सों में नींबू का उत्पादन व्यापक स्तर पर होता है, वहां भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी की मार की वजह से नींबू उत्पादन प्रभावित हुआ है. नींबू के फल शुरुआती दिनों में ही तबाह हो जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्पादन पर बड़ा असर पड़ रहा है.

तेज हवाओं और गर्मी की वजह से नींबू के फूल गिर जा रहे हैं जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित हो रहा है. यह भी एक बड़ा कारण है.गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे इलाकों में नींबू की खेती बड़े स्तर पर होती है. इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है.

गर्मी की वजह से उत्पादन प्रभावित हुआ है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ गया है. एक तो नींबू की किल्लत और दूसरी ओर बढ़ा हुआ ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, दोनों ही महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं.

पेट्रोल डीजल की बढ़ते दाम

बताया जा रहा है कि इस बार फसल कम होने के साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले नींबू की महंगाई के लिए डीजल के भाव भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं. डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से माल भाड़े में भी 15% की बढ़ोतरी हो गई है. इससे नींबू की कीमत पर दोगुना असर हुआ है.

शादियों के सीजन में ज्यादा है डिमांड

शादियों के सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है. ऐसे में फंक्शन के लिए नींबू की डिमांड और बढ़ गई है. उत्पादन कम है और डिमांड ज्यादा इस वजह से भी नींबू के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. गर्मी के दिनों में वैसे भी गन्ने के रस से लेकर नींबू पानी तक, हर जगह नींबू की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इन दिनों पहले भी नींबू के दाम बढ़े हैं.

नवरात्र और रमजान में खपत ज्यादा 

इस समय नवरात्र चल रहे हैं और रमजान का महीना है. व्रत और रोजे के दौरान भी नींबू का इस्तेमाल ज्यादा होता है. इस समय उत्पादन कम है और डिमांड ज्यादा है.

गुजरात में चक्रवात भी है एक कारण

कई व्यापारियों का कहना है कि गुजरात में चक्रवात के बाद के प्रभावों के कारण नींबू का उत्पादन घट गया है जिससे कीमतें बढ़ रही हैं. फिलहाल नींबू की कीमतों में कमी आती नहीं नजर नहीं आ रही है. आने वाले दिनों में नींबू और भी महंगा हो सकता है.

Continue Reading

व्यापर

महंगाई की मार झेल रहे लोगों को लगेगा करंट का झटका,

Published

on

By

महंगाई तले दबा आम आमदी, पेट्रोल-डीजल से लेकर खाना तक हुआ महंगा - India TV Hindi News

त्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के टैरिफ में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस सहित महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब बिजली का झटका लगेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ में बिजली 2.31% महंगी हो गई है। नये टैरिफ के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर 10 रुपये अधिक देने होंगे। वहीं 1000 यूनिट खर्च पर यह रकम 100 रुपया तक बढ़ेगा। आयोग ने स्थिर प्रभार में कोई वृद्धि नहीं की है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के वित्तीय वर्ष 2022-23 में 725 करोड़ के घाटे के दावे को अमान्य करते हुए 108 करोड़ रुपये को ही मान्य किया है। राज्य के स्वामित्व वाली तीनों विद्युत कंपनियों ने अपनी टैरिफ याचिका के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 1004 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था, जिस पर 386 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का अनुमोदन किया है। आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मांगी गई 19336.76 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व आवश्यकता को घटाकर 17115.85 करोड़ रुपये मान्य किया है।

घाटे की भरपाई करने टैरिफ में 2.31% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयोग ने औसत विद्युत लागत दर 6.22 रुपये निर्धारित की है, जो वर्ष 2021-22 की प्रचलित दर 6.08 रुपये से 14 पैसे अधिक है। राज्य की विद्युत कंपनियों द्वारा प्रस्तावित कुल राजस्व घाटा 1004 करोड़ रुपये की भरपाई की जाती तब टैरिफ में औसतन 5.39 प्रतिशत की वृद्धि करने की आवश्यकता पड़ती, लेकिन आयोग ने राजस्व घाटा 386 करोड़ रुपये ही मान्य किया गया है, जिसके अनुसार वर्तमान प्रचलित दर से विद्युत दरों में औसत 2.31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बिजली की नई दरें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई है।

नए टैरिफ की महत्वपूर्ण बातें आप भी जानिए
विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। वहीं अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। 220kV एवं 132 kV के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। HV-5 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले पोहा एवं मुरमुरा मिल को वर्तमान टैरिफ में ऊर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी प्रावधान को LV-5 श्रेणी के पोहा एवं मुरमुरा मिल पर लागू करते हुए उन्हें भी 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। HV-3 श्रेणी में आने वाले टैक्सटाइल उद्योग के साथ पॉवरलूम, हैंडलूम, जूट इंडस्ट्री और एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभार में 25% की छूट रहेगी।

किसानों व ग्रामीण अस्पतालों को छूट जारी रहेगी
गैर सब्सिडी के कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। किसानों को खेतों में लगे विद्युत पंपों और खेतों की रखवाली के लिए पंप कनेक्शन के अंतर्गत वर्तमान में पंप के समीप 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा जारी रहेगी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों, बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए प्रचलित बिजली दरों में 7% की छूट होगी।

Continue Reading

व्यापर

सोने की कीमतों में आई गिरावट,जाने 10 ग्राम सोने भाव..

Published

on

gold rate today: Gold Rate Today: बिटकॉइन में गिरावट से चमका सोना, जानिए कहां पहुंच गई है कीमत - Navbharat Times

 

 

Gold Rate: अमेरिकी डॉलर में मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के कारण गुरुवार को भारत में सोने की कीमतें कम कारोबार कर रही थीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोना जून वायदा 21 रुपये की गिरावट के साथ 51,574 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था, जबकि पिछला बंद 51,596 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का मई वायदा 99 रुपये की गिरावट के साथ 66,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें कम हो गईं क्योंकि फेडरल रिजर्व की मार्च की बैठक के मिनटों के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई। मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा ₹51,623 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर था जबकि चांदी ₹66330 प्रति किलोग्राम पर सपाट थी।

हाजिर सोना 0.2% की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1,922.08 डॉलर प्रति औंस पर था, क्योंकि अमेरिकी डॉलर मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले दो साल के उच्च स्तर के पास मँडरा रहा था, जब फेड मिनटों ने दिखाया कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को दूर करने के लिए आक्रामक रूप से आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है। रॉयटर्स के अनुसार हाजिर सोना 0.2% गिरकर 1,922.08 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 1,926.10 डॉलर हो गया।

फेड के कड़े रुख के बीच सोने में गिरावट आ सकती है। फेड ने अपने बॉन्ड होल्डिंग्स को $95 बिलियन प्रति माह की अधिकतम गति से कम करने का प्रस्ताव रखा, केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के रूप में अर्थव्यवस्था में क्रेडिट को और मजबूत किया। निवेशकों को डर है कि अधिक प्रतिबंधात्मक नीति दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर ले जा सकती है। मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री का कहना है कि रुपये के लिहाज से सोने को 51,240-50,980 पर सपोर्ट है, जबकि रेजिस्टेंस 51,840-52,140 रुपये पर है। उन्होंने कहा कि चांदी को ₹65,810- 65,420 पर समर्थन है जबकि प्रतिरोध ₹66,690–6750 पर है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़21 mins ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के...

छत्तीसगढ़3 hours ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़4 hours ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया4 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक के लिए खुशखबरी ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…