देश - दुनिया
दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले क़रीब 100 आस-पास

दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 100 के करीब (97) पहुंच गए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे।
1 नया केस गुजरात में पाया गया है।हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
इस बीच देश में शुक्रवार को बीते एक दिनों में कोरोना के 7,447 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 830 सक्रिय मामले घटे हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या घट कर 86,415 ही रह गई है। इस बीच कल देश में 70 लाख 46 हजार 805 कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7447 नए मामले सामने आए और इस दौरान 7,886 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 हो गयी है।
देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98.38 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 1061 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 34,836 रह गई हैं। राज्य में 4,145 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,29,044 हो गई है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़े हैं कोरोना के एक्टिव केस
इसी अवधि में 320 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 43,946 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में में सबसे अधिक 226 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 10372 हो गयी है, जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,317 हो गया है। वहीं 632 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 64,95,249 हो गई है।

देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login