देश - दुनिया
ओमिक्रॉन की बढ़ी रफ्तार, दिल्ली में 10 नए मरीज मिले, देशभर में अबतक 97 केस

देश में गुरुवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 14 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 5 नए मरीज मिले हैं, जबकि दिल्ली में 10 मरीज और गुजरात में एक नया संक्रमित पाया गया है। देश में अब कुल ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 97 पर पहुंच गई है।कर्नाटक में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 5 नए संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. ने ट्वीट के जरिए शेयर की है।
अब राज्य में ओमिक्रॉन के कुल 8 मरीज हो गए हैं।कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 5 नए मरीजों में एक 19 वर्षीय लड़का है, जो ब्रिटेन से वापस लौटा है, जबकि दिल्ली से लौटे 36 साल के युवक काे सैंपल में भी नया वैरिएंट मिला है। दिल्ली से ही लौटी एक 70 साल की बुजुर्ग महिला भी ओमिक्रॉन संक्रमित पाई गई है। दो अन्य मरीजों में नाइजीरिया से लौटा 52 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और साउथ अफ्रीका से वापस आया 33 साल का युवक शामिल हैं।
तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को 4 कोरोना मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब कुल 7 मरीज हो गए हैं।इससे पहले दिन में गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पांचवां केस मेहसाणा जिले में मिला है। यहां 43 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, उसे वडनगर के GMERS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार है।
इसके अलावा आज ही दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मिले हैं। दिल्ली में अब ओमिक्रॉन के कुल 10 मरीज हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बताया कि इन 10 में से 1 व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है। 9 लोगों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोई भी केस गंभीर नहीं है।
इंडोनेशिया में ओमिक्रॉन का पहला केस मिला, हॉस्पिटल वर्कर हुआ संक्रमित
इंडोनेशिया में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस मिला है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बुधवार को जर्काता के विस्मा एटलेट अस्पताल में एक सफाइकर्मी संक्रमित पाया गया है।
बुधवार को ही फिलीपींस में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दी। नाइजीरिया और जापान से यहां पहुंचे 2 ट्रैवलर्स में बुधवार को नए वैरिएंट की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नाइजीरियाई युवक ओमान एयर की फ्लाइट से 30 नवंबर को मनीला पहुंचा, जबकि फिलिपीन मूल का व्यक्ति 1 दिसंबर को जापान से आया।
MP में 18 नए पॉजिटिव; इंदौर में लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 8 केस
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को मिले संक्रमितों में लगातार दूसरे दिन इंदौर में सबसे ज्यादा 8 केस आए हैं। भोपाल में 5 मरीज मिले हैं। उज्जैन में बड़नगर के शासकीय PG कॉलेज के प्रोफेसर संक्रमित आए हैं। वह विदिशा से शादी अटेंड कर लौटे हैं। नरसिंहपुर, खरगोन, कटनी में 1-1 मरीज मिला है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 170 पहुंच हो गई है।
यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग का दावा- डेल्टा से 70 गुना तेजी से फैलता है ओमिक्रॉन, लेकिन खतरनाक नहीं
ओमिक्रॉन वैरिएंट डेल्टा और सबसे पुराने कोविड-19 स्ट्रेन के मुकाबले 70 गुना तेजी से फैलता है। इसके बावजूद यह ज्यादा गंभीर नहीं है। यह दावा यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग ने किया है। दक्षिण अफ्रीकी डॉक्टरों ने भी ओमिक्रॉन की शुरुआत में ऐसा ही दावा किया था।
हॉन्ग-कॉन्ग यूनिवर्सिटी के मुताबिक, ओमिक्रॉन संक्रमण होने के 24 घंटे के अंदर इंसान की श्वसन नली में ओमिक्रॉन पाया गया। स्टडी में यह भी पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले नया वैरिएंट इंसानी फेफड़ों में रेप्लीकेट करने में 10 गुना कम प्रभावी है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे होने वाली बीमारी अधिक गंभीर नहीं होगी। यानी, ओमिक्रॉन वैरिएंट एक इंसान से दूसरे इंसान तक तेजी से फैलता है, पर फेफड़ों को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता जितना डेल्टा या पिछले कोरोना वैरिएंट्स ने पहुुंचाया है।
बच्चों के लिए वैक्सीन और बूस्टर डोज पर जल्द ले सकता है केंद्र
केंद्र सरकार साल के अंत तक कोरोना वैक्सीनेशन प्लान का रिव्यू करेगी। सरकार ने दिसंबर अंत तक ही देश की 65% वयस्क आबादी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य तय किया है। केंद्र सरकार के रिव्यू में बच्चों को वैक्सीन लगाने और बड़ों को बूस्टर डोज देने पर चर्चा की जाएगी।एक अधिकारी ने बताया कि दिसंबर अंत तक ओमिक्रॉन को लेकर हालात साफ हो जाएंगे। फिलहाल हमारी प्राथमिकता यह है कि वयस्कों में दूसरे डोज की कवरेज को बढ़ाया जाए। इसमें वे लोग भी शामिल होंगे जो रिस्क पर हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक देशभर में 135 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। 87.5% लोगों को पहला डोज मिल गया है, जबकि 56% लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
महाराष्ट्र में जनवरी में केस बढ़ने की आशंका; मुंबई में 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू की
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 32 हो गए हैं। राज्य के अतिरिक्त प्रमुख स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बुधवार को बताया कि जनवरी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में इजाफा हो सकता है। इसी को देखते हुए मुंबई में न्यू ईयर ईव तक धारा 144 लगाई गई है।
ब्रिटेन में एक ही दिन में 78 हजार से ज्यादा नए केस मिले
ब्रिटेन में एक बार फिर से कोरोना महामारी विस्फोटक स्थिति में बढ़ती दिख रही है। बुधवार को ब्रिटेन में कोरोना के 78,610 नए केस दर्ज हुए। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच ये अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले महामारी की दूसरी लहर के दौरान जनवरी में एक दिन में करीब 68 हजार केस दर्ज किए गए थे।
बता दें कि ब्रिटेन में अभी तक 1.10 करोड़ से अधिक की आबादी कोरोना की चपेट में आ चुकी है, जबकि वहां की कुल आबादी 6.70 करोड़ है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बीच बहुत ही खतरनाक स्थिति की चेतावनी जारी कर दी है। ब्रिटेन एक मात्र ऐसा देश है जहां ओमिक्रॉन से मरीज की मौत हुई है।
मौजूदा बूस्टर डोज ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए काफी: डॉ. एंथनी फॉसी
अमेरिका के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉ. एंथनी फॉसी ने बुधवार को कहा कि मौजूदा बूस्टर शॉट्स ओमिक्रॉन के खिलाफ भी काम करेंगे। नए वैरिएंट के लिए अलग से बूस्टर डोज तैयार करने की जरूरत नहीं है। फॉसी ने कहा कि फाइजर और बायोएनटेक के दो डोज इस वैरिएंट के खिलाफ काफी सुरक्षा प्रदान करता है।
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की डायरेक्टर रोशेल वॉलेन्स्की ने बताया कि अमेरिका में करीब 36 राज्यों और दुनिया में 75 से ज्यादा देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोरोना के कुल केस में 3 फीसदी ओमिक्रॉन के हैं।
दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना के नए मामलों ने डराया
दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना के नए केस डराने लगे हैं। यहां बुधवार को एक दिन में 26,976 केस सामने आए हैं। इससे पहले यहां तीसरी लहर के दौरान जुलाई में 26,485 संक्रमित मिले थे। दक्षिण अफ्रीका में ही कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पहली बार मिला था। नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।

देश - दुनिया
9वीं मंजिल से अचानक नीचे गिरा 31 वर्षीय शख्स;हादसे के बाद ऐसा हुआ चमत्कार
हादसा अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी हालत बाद में बेहद ही खराब हो गई
देश - दुनिया
उत्तर कोरिया ने सबसे शक्तिशाली मिसाइल का किया परीक्षण ;समुद्र में गिरने से पहले 800 किलोमीटर की दूरी तय की
देश - दुनिया
37 साल की महिला को है अजीबोगरीब बीमारी;महीला की वजन जानकर हो जायेंगे हैरान
खाने-पीने जैसी मूलभूत ज़रूरत के लिए अगर अहनीय दर्द का सामना करना पड़े, तो इंसान भूख से मरने ही लगेगा. कुछ ऐसी ही हालत हो गई है 37 साल की महिला की, जिसका वजन महज 21 किलोग्राम है.खाने-पीने में अगर इंसान तसल्ली से स्वाद न ले सके, तो शरीर पर पोषण लगता ही नहीं है. ऐसे में अगर किसी को एक-एक निवाला खाने में न सहा जाने वाला दर्द हो, तो भला वज़न कहां बढ़ेगा? कुछ ऐसी ही हालत है ब्रिटिश महिला निकोलेट बेनेट की, जो 37 साल की उम्र में भी बच्चों जितना वजन रखती हैं.कॉर्नवेल की रहने वाली निकोलेट की स्थिति ये है कि वो अपनी ज़िंदगी कभी ठीक तरह से शुरू ही नहीं कर पाईं।
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई


















You must be logged in to post a comment Login