Tech & Auto
ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…

OnePlus Nord 2T: वनप्लस ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है. पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.वनप्लस नॉर्ड 2T को ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है.
इसके अलावा फोन के कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 2T को 27 जून को लॉन्च किया जा सकता है, जिसका मतलब साफ है फोन को जल्द भारत में पेश किया जाएगा. हालांकि जब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिलती लीक रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जा सकता है.पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और बताया गया है कि ये फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
नॉर्ड 2T फोन नए मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 चिपसेट से लैस है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.ये फोन नए ऑक्सीजन OS 12.1 एडिशन के साथ आता है जो एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है. OnePlus का कहना है कि Nord 2T को दो और Android अपडेट और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Nord 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर है.

Tech & Auto
सबसे कम कीमत में Reliance Jio का यह रिचार्ज प्लान, मिल रहा 1095GB तक डेटा, और अनलिमिटेड कॉल, जल्द देखे यह रिचार्ज प्लान….

Reliance Jio:अपने ग्राहकों के लिए कुल 4 ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिनमें 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा हर दिन मिलता है। अगर आप भी उन मोबाइल यूजर्स में शुमार हैं, जिनका हर दिन डेटा खर्च ज्यादा है तो जियो के ये रिचार्ज पैक आपके लिए हैं। कंपनी के 3 जीबी डेटा हर दिन वाले प्लान की कीमत 419 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा जियो के पास 601 रुपये, 1,199 रुपये और 4,199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। जियो के इन प्लान के बारे में विस्तार से जानें…
Reliance Jio का 4,199 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 4,199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। बता दें कि डिज्नी+हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए प्लान में फ्री मिलता है।
Reliance Jio का 1,199 रुपये वाला जियो प्लान
रिलायंस जियो के 1,199 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में कुल 252 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल फ्री मिलती है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।
इसके अलावा जियो के इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जाता है।
Reliance Jio का 601 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 601 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा के अलावा 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। जियो का यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल ऑफर करता है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
जियो के इस प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मुफ्त है।
Reliance Jio का 419 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 419 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। यानी प्लान में कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
प्लान में जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
Tech & Auto
बेहतरीन फीचर्स के साथ आया Oppo A16e का यह स्मार्टफ़ोन, फीचर्स देख उड़ जायेंगे आपके होश, देखे क्या है इसकी कीमत…

ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए एक नया हैंडसेट लॉन्च किया है। कंपनी के इस नए स्मार्टफोन का नाम Oppo A16e है। फोन दो वेरिएंट- 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+64जीबी स्टोरेज में आता है। कंपनी ने अभी फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
माना जा रहा है कि फोन का 3जीबी रैम वाला वेरिएंट 9,990 रुपये और 4जीबी रैम वाला वेरिएंट 11,990 रुपये का हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को मिडनाइट ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
फोन में कंपनी 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.52 इंच का एचडी+ IPS LCD पैनल दिया गया है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। (Photo-oppo)
ओप्पो ने इस फोन को 4जीबी तक की LPDDR4x रैम और 64जीबी तक के बिल्ट-इन eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। कंपनी का यह लेटेस्ट फोन मीडियाटेक हीलियो P22 चिपसेट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल AI कैमरा ऑफर कर रही है। वहीं, फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बिना फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस फोन में कंपनी 4230mAh की बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी माइक्रो यूएसबी चार्जिंग सपोर्ट करती है।
ओएस की बात करें तो फोन में ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ColorOS 11.1 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, माइक्रो एसडी कार्ड और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं। (Photo-oppo)
Tech & Auto
लॉन्च हुई Shaaimu SmartFit Pro 1 स्मार्टवॉच, इस वाच में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, एवं कई हेल्थ फीचर्स
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto5 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन6 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर





















You must be logged in to post a comment Login