पिता को आखिरी बार अलविदा करने के लिए केवल तीन मिनट

मणिपुर में कोरोना का एक ऐसा कष्टदायी मामला सामने आया है जिसे सुनकर या पढ़कर लोगों के दिल दहल उठेंगे। मणिपुर की 22 वर्षीय अंजली हमांगते को राज्य के कांगपोकपी के क्वारंटीन सेंटर से इम्फाल इसलिए लाया गया क्योंकि उसके पिता को एक लंबी अवधि से गंभीर बीमारी थी और अंजली के पास अपने पिता को आखिरी बार अलविदा करने के लिए केवल तीन मिनट थे।
अंजली कोरोना वायरस संदिग्ध है और अपने पिता से आखिरी बार मिलने इम्फाल आती हैं। अपने पिता के शव पेटिका के पास बैठकर अंजली रोती रहती है लेकिन मजबूरन उसकी मां, परिवार वाले और पड़ोसी अंजली को कोरोना वायरस होने की वजह से सांत्वना नहीं दे पाते हैं।
अंजली के पास खड़े डॉक्टर अपनी घड़ी में वक्त होने का इंतजार करते हैं। अंजली को आखिरी बार अपने पिता से मिलने के लिए केवल तीन मिनट दिए जाते हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी अंजली को वहां से अपने साथ वापस क्वारंटीन सेंटर ले आते हैं।
25 मई को अंजली एक श्रमिक ट्रेन के जरिए चेन्नई से अपने घर लौटती है, जिसके बाद उसे संस्थागत तरीके से क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया जाता है। अंजली को क्वारंटीन करने का कारण यह था कि उसके साथ यात्रा कर रहे लोगों में से एक व्यक्ति को कोरोना वायरस था, उसका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।
पिता की मौत की खबर मिलते ही अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद ही अंजली पूरी पीपीई किट पहनकर अपने पिता को आखिरी बार अलविदा कह पाई। वहीं कोरोना संदिग्ध होने की वजह से अंजली अपनी मां और परिवार वालों से भी नहीं मिल सकी। दरअसल, मणिपुर में कोरोना के 13 मामले और सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 121 पहुंच गई है।


छत्तीसगढ़
दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया गया। फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल, आर के लालवानी, निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे सहित अभिनेता व अभिनेत्री सहित सभी कलाकार उपस्थित थे ।फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि किशोरावस्था में प्रेम आकर्षण से प्रारंभ होता है, उसके बाद उसकी परिणिति भयावह होती है। वास्तविक प्यार पति और पत्नी में होती है। फिल्म के अभिनेता रियाज खान ने कहा कि फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। फिल्म की अभिनेत्री काजल सोनबेर ने कहा कि फिल्म की कथा लोगों को पसंद आएगी। सेकंड हीरो अंशु चौबे ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता प्रेक्षकों को मोह लेगा। छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिध्द चरित्र अभिनेता ललित उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डियो विडियो व सेटेलाइट नहीं होने काफी दिक्कतें आती हैं। फिल्म को मार्क फिल्मस सीजी प्रस्तुत कर रहा है।
Tech & Auto
लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फ़ोन Oppo A57 5G, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स…

Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
ओप्पो ने थाईलैंड में Oppo A57 (2022) को लॉन्च कर दिया है। Oppo A57 5G को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। Oppo A57 (2022) के साथ मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले भी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Oppo A57 (2022) की कीमत
Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन
Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A57 (2022) में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
देश
पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी,जानें अपने शहर की कीमत…

महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 27 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।
तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 21 मई शनिवार को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।
पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई है।
आज का भाव – दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर। – मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर। – कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर। – चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर। – हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर। – बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर। – तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर। – भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर। – चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर। – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर। – नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर। – जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर। – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर इस वजह से देश में महंगा है।पेट्रोल और डीजल आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..





























You must be logged in to post a comment Login