सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त के भुगतान का आदेश जारी

रायपुर,(etoi news) 12 अक्टूबर 2019
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त का भुगतान दीपावली के पूर्व करने की स्वीकृति प्रदान की है। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त का भुगतान करने के आदेश आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार द्वितीय किश्त के रूप में माह अपैल 2016 से जून 2016 तक का अवशेष वेतन देयक तैयार कर कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 268 के प्रावधानों का पालन करते हुए आहरण किया जाए।
ज्ञातब्य है कि राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए एक जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 लागू किया गया है, तथा एक जुलाई 2017 से नियमित भुगतान किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा सातवें वेतनमान का एक जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक कुल 18 माह का वेतन एरियर्स की राशि का नगद भुगतान 6 समान वार्षिक किश्तों में देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम किश्त का भुगतान अगस्त 2018 में हो चुका है। सातवें वेतनमान के एरियर्स की द्वितिय किश्त का भुगतान करने के आदेश अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर सहित शासन के समस्त विभाग, समस्त विभागाध्यक्ष, सभी संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टरों को भेज दिया गया है ।


छतीसगढ़
16 राज्यों में 10 घंटे तक के बिजली कटौती’ 5 साल में पहली बार बढ़ाई एवरेज डेली लोडिंग..
![]()
भीषण गर्मी के चलते देशभर में बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश के एक चौथाई पावर प्लांट बंद हैं। नतीजा, 16 राज्यों में 10 घंटे तक के बिजली कटौती शुरू हो गई है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, देशभर में 10 हजार मेगावॉट, यानी 15 करोड़ यूनिट की कटौती हो रही है, लेकिन बिजली की कमी वास्तव में कहीं ज्यादा है। इस बीच रेल मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने पावर प्लांट्स तक कोयले की तेजी से सप्लाई के लिए 24 मई तक कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, ताकि कोयला ले जा रही मालगाड़ियां समय पर निर्धारित स्टेशनों पर पहुंच सकें।
भारतीय रेलवे के कार्यकारी निदेशक गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला अस्थायी है। स्थिति सामान्य होते ही सेवाएं वापस शुरू कर दी जाएंगी। इस फैसले के बाद रेलवे अपने बेड़े में एक लाख और वैगन जोड़ने जा रहा है। इसके अलावा रेलवे माल को तेजी से पहुंचाने के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी बना रहा है।
5 साल में पहली बार बढ़ाई एवरेज डेली लोडिंग
इनमें लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस 500 ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे ने कोल रैक्स की एवरेज डेली लोडिंग भी 400 से ज्यादा कर दी है। यह आकड़ा पिछले साल में सबसे ज्यादा है। रेलवे प्रति दिन 415 कोल रैक्स की ढुलाई कर रहा है, ताकि कोयले की मौजूदा मांग को पूरा किया जा सके। इनमें से हर एक कोल रैक में 3500 टन कोयला होता है।
राजधानी में भी परेशानी
वहीं, बिजली कटौती का असर अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी होने लगा है। कोयले की कमी के गहराते संकट के बीच दिल्ली सरकार ने मेट्रो और अस्पतालों समेत कई आवश्यक संस्थानों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति में असमर्थता जताई है। दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक की। साथ ही केंद्र को पत्र लिखा और अनुरोध किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी को बिजली की आपूर्ति करने वाले बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
जैन ने बताया कि दादरी-2 और ऊंचाहार बिजली स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। वर्तमान में दिल्ली में बिजली की 25-30% मांग इन बिजली स्टेशनों से ही पूरी की जा रही है। इन स्टेशनों में पिछले कुछ दिनों से कोयले की कमी है। ऐसे में समस्या कभी भी गहरा सकती है।
उधर, अकेले यूपी में ही 3 हजार मेगावॉट से ज्यादा की कमी है। वहां 23 हजार मेगावॉट बिजली की डिमांड है, जबकि सप्लाई 20 हजार मेगावाॅट है। बिजली कटौती का मुख्य कारण देश के एक चौथाई बिजली प्लांट्स का बंद होना है। इनमें से 50% प्लांट कोयले की कमी के चलते बंद हैं।
पावर सेक्टर के विशेषज्ञ शैलेंद्र दुबे ने भास्कर को बताया कि देश में बिजली उत्पादन की मौजूदा क्षमता 3.99 लाख मेगावाॅट है। इसमें 1.10 लाख मेगावाॅट रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर-विंड) की हिस्सेदारी है। बाकी बचे 2.89 लाख मेगावाॅट में से 72,074 मेगावाॅट क्षमता के प्लांट बंद हैं। इनमें से 38,826 मेगावाॅट क्षमता के प्लांट्स में उत्पादन हो सकता है, लेकिन ईंधन उपलब्ध नहीं है। 9,745 मेगावाॅट क्षमता के प्लांट्स में शेड्यूल्ड शटडाउन है। 23,503 मेगावाॅट क्षमता के प्लांट अन्य कारणों से बंद पड़े हैं।
पावर प्लांट के पास क्षमता से सिर्फ 25% कोयला, यही प्रमुख वजह
ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक देश के 18 पिटहेट प्लांट यानी ऐसे बिजलीघर, जो कोयला खदानों के मुहाने पर ही हैं, उनमें तय मानक का 78% कोयला है। जबकि दूर दराज के 147 बिजलीघर (नॉन-पिटहेट प्लांट) में मानक का औसतन 25% कोयला उपलब्ध है। यदि इन बिजलीघरों के पास कोयला स्टॉक तय मानक के मुताबिक 100% होता तो पिटहेट प्लांट 17 दिन और नॉन-पिटहेट प्लांट्स 26 दिन चल सकते हैं।
देश के कुल 173 पावर प्लांट्स में से 106 प्लांट्स में कोयला शून्य से लेकर 25% के बीच ही है। दरअसल कोयला प्लांट बिजली उत्पादन को कोयले के स्टॉक के मुताबिक शेड्यूल करते हैं। स्टॉक पूरा हो तो उत्पादन भी पूरा होता है।
रेलवे ने कहा है एक हफ्ते में ही कोल सप्लाई में 10% की वृद्धि हुई है। मालगाड़ी के खदान से प्लांट तक पहुंचने का समय 12% से 36% घटा है।
पूरी क्षमता से चलें प्लांट्स: जोशी
केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि देशभर के थर्मल प्लांट्स के पास 2.20 करोड़ टन कोयला है, जो 10 दिन के लिए काफी है। ऐसे में उन्हें पूरी क्षमता के साथ उत्पादन करना चाहिए। सीसीएल के प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने बताया कि प्लांट्स को रोज 2.2 लाख टन कोयला दिया जाएगा।
जॉब
बैंक ऑफ इंडिया में निकली 700 पदों पर भर्ती,10 मई तक करें अप्लाई…

BOI Jobs 2022 : बैंक ऑफ इंडिया ने करीब 700 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज ही शुरू हुई है. सरकारी नौकरियों के इच्छुक 15 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने क्रेडिट मैनेजर समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, क्रेडिट मैनेजर समेत कई पदों पर कुल 696 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल से ही शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2022 है. इस तरह बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास 15 दिन का समय है.
वैकेंसी डिटेल
अर्थशास्त्री: 2 पद
स्टैटिक्स : 2 पद
रिस्क मैनेजर: 2 पद
क्रेडिट एनालिस्ट: 53 पद
क्रेडिट ऑफिसर-484 पद
टेक अप्रैसल-9 पद
आईटी ऑफिसर – डाटा सेंटर: 42 पद
मैनेजर आईटी-21 पद
सीनियर मैनेजर आईटी- 23 पद
मैनेजर आईटी (डेटा सेंटर)-6 पद
सीनियर मैनेजर आईटी (डेटा सेंटर)- 6 पद
सीनियर मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी)-5 पद
सीनियर मैनेजर (नेटवर्क रूटिंग और स्विचिंग स्पेशलिस्ट)- 10 पद
मैनेजर (एंड पॉइंट सिक्योरिटी)- 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सोलारिस/यूनिक्स: 6 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर विंडोज: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – क्लाउड वर्चुअलाइजेशन: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर) – स्टोरेज और बैकअप टेक्नोलॉजी: 3 पद
मैनेजर (डेटा सेंटर – एसडीएन-सिस्को एसीआई पर नेटवर्क वर्चुअलाइजेशन): 4 पद
मैनेजर (डेटाबेस विशेषज्ञ)-5 पद
मैनेजर (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट)-2 पद
मैनेजर (एप्लीकेशन आर्किटेक्ट)- 2 पद
योग्यता
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाकर हासिल कर सकते हैं.
सेलेक्शन प्रोसेस
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा. यह आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा. अंग्रेजी भाषा के अलावा बाकी सभी प्रश्न दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में उपलब्ध कराए जाएंगे.
आवेदन शुल्क- 850 रुपये
जॉब
नौकरी का सुनहरा मौका: 8वीं ‘ 10वी’ और 12वी पास योग्यता वाले कैंडिडेट को कुल 44 पदों पर नौकरियां निकली है ‘ जल्द ही करे आवेदन..

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत सरकार के प्रिंटिंग प्रेस विभाग में नौकरी का शानदार मौका आया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 8वीं पास योग्यता वाले कैंडिडेट कुल 44 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में प्लेट मेकर, बुक बाइंडर, ऑफसेट मशीन माइंड सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। कुल वैकेंसी की संख्या 44 है। भारत के किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.dop.nic.in/ पर जा सकते हैं।
आयु सीमा और एप्लिकेशन फीस
कैंडिडेट की आयु एप्लिकेशन सबमिट करने की तारीख को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 6 मई 2022 को समाप्त हो जाएगी।
ये है जरूरी योग्यता
उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफसेट मशीन माइंड के पद पर दसवीं पास, प्लेट मेकर के पद पर दसवीं पास और बुक बाइंडर के पद पर आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा के अंकों, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के बाद की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार DOP के ऑफिशियल वेबसाइट https://www.dop.nic.in/
कितनी मिलेगी सैलरी
नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 5000 से लेकर 6000 की सैलरी हर महीने दी जाएगी।
आवेदन पत्र भेजने का पता
अधिकारी प्रभारी, भारत सरकार प्रेस, मिंटो रोड, नई दिल्ली 110002
-
जॉब7 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
Tech & Auto6 days agoरियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग
-
जॉब7 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
ज्योतिष7 days agoकपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
देश5 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoभारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoस्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…
-
देश4 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…






























You must be logged in to post a comment Login