छत्तीसगढ़
पूरे देश में गर्मी ने मचाया हाहाकार; 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार’ मई में 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान..
देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी है। बुधवार को देश के 33 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। इनमें सात शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, झारखंड में अप्रैल के बचे तीन दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा।
आने वाले तीन दिन यानी 28, 29 और 30 अप्रैल को भयंकर लू चलेगी। एक मई रविवार को संभवत: गर्मी का पीक रहेगा। रविवार को इन राज्यों के कई इलाकों में तापमान 47-48 डिग्री तक दर्ज हो सकती है। हालांकि 2 मई से तापमान कम होने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में गर्म हवाएं चलेंगी, 3 दिनों तक राहत नहीं
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म झांसी शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान 60 की स्पीड से गर्म हवाएं भी चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर…
15 गुना घट गया गंगा का जलस्तर, पैदा हो सकता है जलसंकट
भीषण गर्मी का प्रकोप गंगा पर भी पड़ने लगा है। गंगा में नरौरा डैम से छोड़े जाने वाले पानी से गंगा में जलस्तर अच्छा बना रहता है। मगर, तापमान बढ़ने के साथ ही नरौरा डैम से बीते 15 दिनों में पानी का डिस्चार्ज बेहद कम 12,010 क्यूसेक तक ही रह गया है। बीते 5 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि अप्रैल में गंगा इतनी ज्यादा सूख गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दुनिया के 14 शहरों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। इनमें 14 शहर भारत और पाकिस्तान के हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा दिन का तापमान स्वाजीलैंड के साइटकी में 57.4 डिग्री दर्ज किया गया।
इधर, ऊना में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले दिन यहां 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार, यानी आज बारिश होने की उम्मीद है। कुल्लू के ब्यास में टूरिस्ट रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।
धूप और लू से तपे 15 जिले; गर्मी के कहर से जल्द राहत नहीं
राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 45 डिग्री पार चला गया है। फिलहाल बांसवाड़ा में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 45.4 डिग्री, धौलपुर में 45.4, बाड़मेर में 45.1, जोधपुर के फलौदी में 45.2, बीकानेर में 45.2, करौली में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 8 जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ऊपर है। पढ़ें पूरी खबर…
बिलासपुर में 38 डिग्री, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में 37 डिग्री, सुंदरनगर में 36 डिग्री, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, सोलन, चंबा में 35डिग्री, शिमला में 27.1 डिग्री और मनाली में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, आज 42 डिग्री पार जा सकता है अमृतसर का पारा
पंजाब के अमृतसर जिले के तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। एक ही दिन में शहर के तापमान में दो डिग्री का उछाल देखने को मिला, जिसके बाद गर्मी ने बीते 5 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री को भी पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में पारा 45 पार, 10 सालों में 4 बार ही 44 तक पहुंचा पारा
छत्तीसगढ़ में मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अप्रैल महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 30 अप्रैल 1942 को दर्ज किया गया था। उस दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 64.1 डिग्री सेल्सियस था। तब से अब तक इतनी गर्मी कभी दर्ज नहीं हुई है। पिछले 10 सालों में चार बार ऐसा हुआ है जब रायपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक हुआ हो। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़
अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर रात तक चलाए जा रहे हैं। कुछ में बार बंद हो जाने के बाद आधी रात तक पार्सल में शराब मिल रही है। ऐसी कई शिकायतें जब आबकारी विभाग के पास पहुंची तो अफसर नींद से जागे। अब शहर के कुछ बार पर छापा मारकर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग के उपायुक्त अनिमेष नेताम के साथ अफसरों की टीम रात के वक्त बार का जायजा लेने निकली। टीम ने कुछ जगहों पर छापे मारे। शहर में वीआईपी रोड, पंडरी और रायपुरा इलाके के बार में अवैध तरीके से शराब परोसते कर्मचारी पकड़े गए। इनमें रॉयल ऑर्चिड पंडरी, मोनू बार पंडरी, शालीमार बार हीरापुर,गगन बार टाटीबंध, मधुबन बार रायपुरा में पार्सल शराब बेचते पकड़ा गया,वी आई पी रोड़ स्थित शीतल इंटरनेशनल होटल बार शामिल है। अब इन बार के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
छत्तीसगढ़
लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो सूरज की चमचमाती किरणें और गर्म हवाएं हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। गर्म हवाओं से आंखों की नमी सूखती है और ज्यादा देर तेज धूप में रहने से आंखों में एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।वहीं, दूसरी तरफ गर्मी से बचने के लिए कई लोग ज्यादातर समय AC में रहना पसंद करते हैं। ऐसे लाेगों को बता दें कि ज्यादा देर AC में भी बैठने से भी आंखें ड्राई होती हैं
तेज धूप से आंखों पर किस तरह का असर होता है?
दरअसल, गर्मियों की तेज धूप में Ultraviolet radiation तीन गुना ज्यादा होती है, जिसका असर आंखों पर काफी ज्यादा पड़ता है। तेज धूप में UV किरणों से आंखों के ऊपर बनी टीयर सेल यानी आंसुओं की परत टूटने या क्षतिग्रस्त होने लगती है।यह स्थिति कॉर्निया के लिए हानिकारक हो सकती है। इस मौसम में बाहर उड़ने वाली धूल आंखों में एलर्जी पैदा करती है। इसके गर्मी के कारण टीयर्स, यानी आंसू सूख जाते हैं, जिससे लोगों को आंखों में ड्राइनेस की सबसे ज्यादा परेशानी होने लगती है।
ड्राइनेस के साथ और क्या परेशानी होती है?
आंखों में एलर्जिक रिएक्शन होने की वजह से आंखों में जलन होना, आंखें लाल हो जाना, आंखों से पानी आना, आंखों में चुभन होना, कंजक्टिवाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
लू से आंखों में होने वाली समस्याएं को डिटेल में इस तरह समझते हैं…
कंजक्टिवाइटिस (आंखें लाल होना): गर्मियों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या बहुत बढ़ जाती है। यह एक तरह का इन्फेक्शन होता है, जो पलक की आंतरिक सतह पर स्थित पतली, पारदर्शी झिल्ली में सूजन के कारण होता है। इसमें आंखें गुलाबी या लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी या गाढ़ा स्राव निकलता है। आंखों में खुजली और असामान्य मात्रा में आंसू निकलते हैं।
जानिए इससे कैसे बचें
साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
दूसरे का तौलिए, नैपकिन, तकिए इस्तेमाल न करें।
खाने या किसी चीज को छूने से पहले अपने हाथ धो लें।
ड्राई आई (सूखी आंखें): गर्म और सूखे मौसम के कारण ड्राई आई की समस्या हो जाती है, क्योंकि आंखों की टियर फिल्म तेजी से सूख जाती है। इससे आंखों में जलन और खुजली की समस्या होती है। जिन लोगों को पहले से ही यह समस्या है, उनकी परेशानी और बढ़ जाती है
इससे कैसे बचें
लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
बहुत ज्यादा AC में रहने से बचें।
पानी और दूसरे पेय का सेवन अधिक मात्रा में करें।
आई एलर्जी: गर्मियों में पॉल्यूशन बढ़ जाता है, जिससे आंखों में एलर्जी होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में आंखें लाल हो जाती हैं, आंखों से पानी निकलता है और खुजली की समस्या होती है।
तेज धूप, धूल और पॉल्यूशन वाली जगहों में जाने से बचें।
घर से बाहर जाएं तो गॉगल लगाएं।
दिन में 2-3 बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
Pterygium का खतरा: अधिक टेम्प्रेचर आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ रोगियों को फोटोफोबिया जैसी समस्या भी होती है। यदि एक्सपोजर लंबा है तो इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है। Pterygium जैसी समस्या हो सकती है। इसमें आंखे के सफेद हिस्से के टिश्यू जरूरत से ज्यादा बढ़ जाते हैं और आंखों के काले हिस्से तक पहुंच जाते हैं। लू की वजह से डिहाइड्रेशन हुआ तो आंखों में दर्द और जलन हो सकती है।
लू से आंखों को बचाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं
आंखों को डायरेक्ट लाइट से बचाएं
लू से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेस, कैप, स्कार्फ या छाते का इस्तेमाल करें। अच्छी क्वालिटी के पोलराइड सनग्लासेस ही पहनें, ताकि अल्ट्रावॉयलेट किरणें डायरेक्ट आपकी आंखों तक न पहुंचे। बाहर निकलते समय टोपी भी पहनें। टोपी न सिर्फ आपके सिर की सुरक्षा करती है, बल्कि आंखों को लू से भी बचाती है।
लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें
गर्मियों में आंखों से नेचुरल आंसू काफी कम होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप आंखों की नमी बनाए रखने के लिए लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का उपयोग करके अपनी आंखों को नमी दें।
डिहाइड्रेशन से बचें
डिहाइड्रेशन के कारण टियर ग्लैंड्स पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बना पाती हैं, जो हमारी आंखों में नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है। ड्राई आई के कारण आंखों से संबंधित दूसरी समस्याएं भी हो जाती हैं। बहुत जरूरी हो तो इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ ढेर सारा पानी पिएं।
साफ-सफाई से रहें
गर्मियों में पसीना अधिक आता है, इसलिए पैरासाइट और बैक्टीरिया के संपर्क का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर गंदे हाथों से आंखों को रगड़ेंगे तो पैरासाइट आंखों के संपर्क में आ जाएंगे। इसके कारण एलर्जी और संक्रमण हो सकता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। हाथ थोड़े से भी गंदे हों तो उन्हें तुरंत धो लें।
हेल्दी डाइट लें
आंखों को स्वस्थ रखने में हमारा खान पान भी बहुत जरूरी है। आंखों की कोशिकाओं और रेटिना को मजबूती प्रदान करने में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन तत्वों की अहम भूमिका है। इसलिए रसीले फल और सब्जियां जैसे खरबूज, तरबूज, खीरा पर्याप्त मात्रा में खाएं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट भी अच्छी मात्रा में खाएं।
अच्छी नींद लें
छह से आठ घंटे की आरामदायक नींद लें। ये आपकी आंखों को प्राकृतिक तरीके से तरोताजा रखने में सहायता करती हैं।
AC में ज्यादातर रहने पर आंखों पर किस तरह का असर होता है?
जवाब: गर्मी से बचने के लिए हम AC का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा देर इसमें बैठने से आंखों में सूखापन आ जाता है। AC के चलते हवा में नमी खत्म हो जाती है, जिसके कारण आंखों में रूखापन रहता है। बहुत कम टेम्प्रेचर में लंबे समय तक रहने पर आंखों से आंसू निकलना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही आंखों की पेशियां सिकुड़ने से उनमें खुजली होने लगती है। इससे आंखों में सूखापन, लालपन, खुजली, जलन, दाग-धब्बों, सिरदर्द और कमजोर नजरों की समस्या होती है।
छत्तीसगढ़
घरेलू LPG गैस सिलेंडरो के दामो मे हुई बढोतरी, 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी, सिलेंडर के दाम 1003 तक पहुचे..

गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं।
आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं।
इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।
इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है।
एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है।
1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
छत्तीसगढ़6 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब7 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



















You must be logged in to post a comment Login