14 साल पहले कार में आग लगने पर उपभोक्ता को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग (एनसीडीआरसी) ने चेक गणराज्य स्थित एक ऑटोमोबाइल उत्पादन कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी को निर्देश दिया है कि वह उस व्यक्ति को पांच लाख रुपये मुआवजा दे जिसकी कार में 14 साल पहले आग लग गई थी।
महाराष्ट्र के निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया था कि मई 2007 में जब उसका भाई और परिवार रामपुरी से नागपुर लौट रहे थे तब कार चालक ने कार के बोनट से धुआं निकलता देखा और इसके 20-25 मिनट के भीतर ही कार ने आग पकड़ ली।
व्यक्ति ने दावा किया था कि उसे 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ जिसमें से बीमा कंपनी ने 10,99,000 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने मानसिक तौर पर हुई परेशानी के लिए कार उत्पादक कंपनी से एक करोड़ रुपये का हर्जाना मांगते हुए शिकायत दर्ज कराई।
राज्य उपभोक्ता विवाद निस्तारण आयोग ने 2015 में इस आधार पर उसकी शिकायत रद्द कर दी, कि कार में उत्पादन से संबंधित कोई गड़बड़ी साबित नहीं हो पायी। इसके बाद व्यक्ति ने इस आदेश के विरुद्ध एनसीडीआरसी में अपील दायर की। एनसीआरडीसी के अध्यक्ष और सदस्य राम सूरत राम मौर्य ने कहा कि व्यक्ति को ‘गैर-आर्थिक’ नुकसान हुआ इसलिए उसे पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि कार उत्पादक कम्पनी की सेवा में कमी पाई गई।
आयोग ने 29 सितंबर को दिए आदेश में कम्पनी को निर्देश दिया कि वह पांच लाख रुपये मुआवजे की रकम का भुगतान शिकायतकर्ता को करे और साथ में घटना की तिथि से नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज तथा दो महीने में एक लाख रुपये अदा करे।


खेल
सिंह धोनी, रवींमहेंद्रद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर सहमति बन चुकी है. पूरी संभावना है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी. महेंद्र सिंह धोनी , रवींद्र जडेजा , ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी या ड्वेन ब्रावो में से एक को आईपीएल 2022 के लिए सीएसके की तरफ से रिटेन किया जा सकता है.
इसके साथ ही दो नई आईपीएल टीमों को नीलामी के बाहर 2 या 3 खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जा सकती है. (इसमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, यदि कोई बड़ा भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है). मेगा नीलामी के लिए आईपीएल टीमों को आरटीएम कार्ड मिलने की संभावना नहीं है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई में हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल के कुछ अंतिम दिनों के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम के प्रतिनिधियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई. माना जाता है कि सभी दलों ने इस पर सहमति व्यक्त की है.
जैसा कि पहले क्रिकबज द्वारा रिपोर्ट किया गया था कि एक टीम को अधिकतम तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों को रखने की अनुमति दी जाएगी, जिनकी कुल संख्या चार से अधिक नहीं होगी. अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की भी सीमा हो सकती है – एक टीम को दो से अधिक अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति नहीं होगी
दो नई टीमों की बिक्री के तुरंत बाद रिटेंशन पॉलिसी पर एक औपचारिक घोषणा की जाएगी, जो शुक्रवार (22 अक्टूबर) तक दुबई में 25 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. कुछ बोली लगाने वाली पार्टियां वास्तव में दुबई पहुंच चुकी हैं. बता दें कि अभी आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 90 करोड़ रुपए का पर्स होता है. यानी कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी टीम बनाने के लिए अधिकतम 90 करोड़ रुपए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकती है.
आईपीएल 2022 में यह रकम 90 करोड़ से बढ़कर 95 करोड़ या 100 करोड़ रुपए की जा सकती है. यदि कोई फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुनती है, तो उसे अपने पर्स का लगभग 40-45 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो कि किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प नहीं चुनने वाली फ्रेंचाइजी से 36-40 करोड़ रुपये कम है

छत्तीसगढ़
नशीली दवा की तस्करी स्कूल के पास तस्करी सादे लिबास में पुलिस ने घेरकर पकड़ा

राजेंद्रनगर एरिया में एक स्कूल के पास तस्कर नशीली दवाएं बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 300 से ज्यादा नशीली टेबलेट मिली है। तस्कर 12-14 साल के बच्चों को भी नशीली दवाएं बेचकर उन्हें नशे की आदत डाल रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर गुरुवार को सुबह जवान सादे लिबास में ग्राहक बनकर पहुंचा। उसने नशे की दवा मांगी। जान पहचान न होने के बावजूद तस्कर ने बेधड़क उसे टेबलेट निकालकर दी। उसी समय आस-पास छिपे पुलिस के जवान वहां पहुंच गए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अब तस्कर आशीष वाजपेयी से पूछताछ कर रही है।
पता लगाया जा रहा है कि उसे प्रतिबंधित दवाओं का इतना स्टॉक किसने दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यही बताया कि उसे बाइक में कोई दवाएं लाकर देता है। हालांकि पुलिस को शक है कि उसका किसी मेडिकल स्टोर से संपर्क है। दवा दुकान वाले से सांठगांठ से ही वह नशे का कारोबार कर रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आशीष का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसका परीक्षण किया जा रहा है। अफसरों के अनुसार मोबाइल की मदद से उसे नशे की टेबलेट देने वाले का लिंक मिल सकता है।अफसरों ने बताया कि राजेंद्र नगर पुलिस को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि ऋषभ नगर में द्रोणाचार्य स्कूल के पास नशे का कारोबार चल रहा है। कोई चलते फिरते वहां नशे की दवाएं और टेबलेट बेच रहा है।
खबर की पुष्टि के लिए थाने का एक कांस्टेबल सामान्य कपड़े पहनकर वहां पहुंचा। मुखबिर की बतायी हुई जगह पर वह पहुंच गया। वहीं आशीष एक थैला लेकर खड़ा था। कांस्टेबल समझ गया कि वही तस्कर है। उसने गोली मांगी तो वह झट से तैयार हो गया। उसके थैले से 302 नग नशीली गोलियां मिली हैं। 10 की गोली 100-150 में नशे की प्रतिबंधित गोलियों को बेचकर तस्कर तगड़ी कमाई कर रहे हैं। पुलिस की अब तक पूछताछ में पता चला है कि 10 रुपए की टेबलेट को तस्कर 100 से 150 रुपए तक में बेचते हैं। जरूरत देखकर पैसे कम ज्यादा किया जाता है। खरीदी कीमत से कई ज्यादा कमाई होने के कारण ही कुछ दवा दुकान वाले भी तस्करों को दवाएं बेच रहे हैं।

देश - दुनिया
अमेरिकी डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता,मानव शरीर में सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

वैज्ञानिकों को मानव शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांस करने में बड़ी सफलता मिली है। तमाम परीक्षणों के बाद अब डॉक्टरों ने बताया कि कि मानव शरीर में सुअर की किडनी सुचारू रूप से काम कर रही है और ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा है। यह बड़ी सफलता अमेरिकी डॉक्टरर्स को मिली है, जिससे अब मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने के लिए मानव अंगों की कमी को दूर किया जा सकता है। ऐसा पहली बार संभव हुआ है जब मानव शरीर शरीर में किसी दूसरे प्राणी की किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई प्रयोग किए गए हैं लेकिन शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र बाहरी अंगों को स्वीकार नहीं करता है और ट्रांसप्लांट सफल नहीं हो पाता है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब सुअर की किडनी को मानव शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और शरीर ने भी सफलतापूर्णक ग्रहण कर लिया है।
-
देश - दुनिया3 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
जॉब6 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
छत्तीसगढ़5 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
देश - दुनिया3 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया3 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
जॉब5 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया2 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया3 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा
















You must be logged in to post a comment Login