देश
पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ने की कगार में,लगेगा महगाई का ज़ोरदार झटका..

आम आदमी को आने वाले दिनों में महंगाई का जोर का झटका लग सकता है। खबरों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमत में एकबार फिर बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर तेल कंपनियों ने पेट्रोलियम और वित्त मंत्रालय से संपर्क किया है। सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि उन्हें पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल के दाम पर 25 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। आपको बता दें कि युक्रेन और रूस के बीच पिछले 79 दिनों से जारी युद्ध की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत सातवें आसमान पर है।
फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। ब्रेंट क्रूड के दाम में उबाल से भारतीय तेल कंपनियों को बड़ा घाटा हो रहा है। जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। भारतीय बाजार में पिछले 37 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं यानी तेल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल पेट्रोल-डीजल की कीमत में आखिरी बढ़ोतरी की थी।
पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव खत्म होने के बाद 22 मार्च से 6 अप्रैल तक देश में तेल की कीमतों 14 बार की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये तक महंगा हुआ।
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है। आपको ता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

देश
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2487 नए मरीज मिले,कल के मुकाबले 12 फीसदी कम..
etoi news.com
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 17,692 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 2487 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 12 फीसदी कम मामले हैं.
कल कोविड के कुल 2841 नए केस सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 31 लाख, 21 हजार 599 हो गई है.पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 214 लोगों की मौत हो चुकी है.
मौत के आंकड़ों में आज केरल के 8 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 18 हजार के नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 17,692 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2878 मरीज ठीक हुए हैं.
अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 79 हजार, 693 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी अब 0.62 फीसदी हो गई है.
अब तक देश में कुल 84.38 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 4,05,156 सैंपल की जांच की गई है.मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 191.32 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
देश
डीए में 13% की बढ़ोतरी,मिलेगा 3 महिना का एरियर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने डीए में 13% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा. यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होने वाला है.
अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी के बाद 5वें और 6वें वेतन आयोग वाले कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है. इन कर्मचारियों के डीए में 13% की बढ़ोतरी कर दी गई है.
यानी अब इन कर्मचारियों को भी बाकी केंद्रीय कर्मचारियों के जितना महंगाई भत्ता दिया जाएगा. दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों में कई ऐसे भी कर्मचारी हैं जिन्हें अब तक 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है.वित्त मंत्रालय के अनुसार,’5वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़कर 381 फीसदी हो जाएगा, जबकि 6वें वेतन आयोग के तहत काम करने वाले कर्मचारियों का DA 196 फीसदी से बढ़ाकर 203 फीसदी किया जाएगा.
यानी इसमें 7% की बढ़ोतरी होगी. आपको बता दें कि इन कर्मचारियों को भी बढ़े हुए डीए का फायदा जनवरी, 2022 से लागू होगा. इन कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा.गाउआर्टलब है कि इन कर्मचारियों को अब तक 7वां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा था.
केंद्रीय विभागों अथवा स्वायत्त संस्थाओं में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अभी तक 7वें वेतन आयोग में शामिल नहीं किया गया है.
लेकिन वित्त मंत्रालय क इस ऐलान के बाद, 5वें और 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत काम करने वाले इन कर्मचारियों को एकमुश्त 7 से 13 फीसदी तक डीए का लाभी मिलेगा. इस ऐलान के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी.
देश
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: डीए में 13% की बढ़ोतरी,मिलेगा 3 महिना का एरियर

-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

You must be logged in to post a comment Login