देश
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि,जानें आज की ताज़ा कीमत…

तेल पर महंगाई के बीच अब पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है. इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज, 18 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. देश भर में पेट्रोल-डीजल के भावआज लगातार 12वें दिन स्थिर बने हैं. राष्ट्रीय बाजार में 7 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब तेल की बढ़ती कीमतें कंट्रोल होती दिखाई दे रही हैं. प्रमुख शहरों में आज का पेट्रोल-डीजल का रेट भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्ठिर है.
वहीं, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये जबकि डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.
बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट (VAT) की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है. आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

देश
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार खत्म,इस दिन आएगा क़िस्त…

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार अब पूरा होने वाला है. योजना के 12 करोड़ 50 लाख लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी. 11वीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होनी है. लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी किस्त मई में ही आने की उम्मीद है.
11वीं किस्त 3 मई को आने की उम्मीद
ऐसे में उम्मीद है कि 11वीं किस्त बहुत जल्द आपके खाते में आ जाएगी. आपको बता दें राज्य सरकारों ने पात्र किसानों का रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर (RFT) साइन कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद है कि अक्षय तृतीया यानी 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी खुद किस्त जारी करें. यह उम्मीद इसलिए है क्योंकि पिछले साल भी 15 मई को किस्त जारी हुई थी.
11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेडिट होने वाली
आपकी किस्त पर फिलहाल क्या अपडेट है इसके लिए आपको अपना पीएम किसान अकाउंट चेक करना होगा. यदि आपको अपने पीएम किसान खाते में Rft Signed By State For 11th Installment दिखे तो समझ जाइए 11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेडिट होने वाली है.
फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
पीएम किसान अकाउंट का स्टेटस चेक करने पर यदि Waiting For Approval By State लिखा दिखे तो अभी आपके खाते पर राज्य सरकार का अप्रूवल बाकी है. अगर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा दिख रहा है तो मतलब हुआ कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) 11वीं किस्त के लिए सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है. e-KYC कराने की अंतिम तिथि भी सरकार की तरफ से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है. इस योजना में सरकार किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये भेजती है. ये रकम 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है. इसमें करीब 12.5 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है.
देश
इन राज्यों में भीषम गर्मी,मौसम विभाग किया अलर्ट जारी,जानें अपने शहर का हाल…
Weather Alert: आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी देश भर में पिछले 3-4 दिनों के दौरान प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिली.
बारिश और धूल भरी आंधी के चलते तापमान में गिरावट आई.लेकिन एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.
अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. वहीं हाल पश्चिम और मध्य भारत का रहेगा. यहां भी झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी.
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट….
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन एक बार फिर से इन इलाकों में लू चलेगी. गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. यहां 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मध्यप्रदेश और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में भी फिर से लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली में पारा 44 के पार…
देश की राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना कर सकती है, क्योंकि मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले हफ्ते यहां का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है. दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे जिससे अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी.
दिल्ली में आगामी बृहस्पतिवार को पारा 44 डिग्री तक छू सकता है.स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
उधर तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर पूर्व बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और यहां बारिश की संभावना बनी रहेगी.
देश
रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन : अब तक यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों मौत, सात हजार जवान लापता…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे.
रूस-यूक्रेन के बीच जंग 58वें दिन में पहुंच चुकी है. दो महीने पहले शुरू हुई यह जंग अभी भी जारी है. यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद से ही अमेरिका और सहयोगी देश लगातार रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान कर रहे हैं. अब रूस भी पश्चिमी देशों के अंदाज में पलटवार कर रहा है.
गुरुवार को रूसी सरकार ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग समेत 29 अमेरिकी और 61 कनाडाई लोगों की रूस में एंट्री बैन कर दी. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा कि यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं.
दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन की मदद के लिए 80 करोड़ डॉलर सैन्य सहायता भेजी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी कांग्रेस से यूक्रेन के लिए और मदद मागेंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस मदद के लिए अमेरिका का आभार जताया है.
इसके साथ ही आइए जानते हैं रूस और यूक्रेन जंग के अब तक के 10 अपडेट…
- अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि पुतिन कभी भी पूरे यूक्रेन पर कब्जा करने में कामयाब नहीं होंगे. वहीं, मारियुपोल फंसे यूक्रेनी नागरिकों को रूसी हमले की वजह से अब तक नहीं निकाला जा सका है.
- ब्रिटेन रूस से आने वाली चांदी, लकड़ी के उत्पाद और हाई क्वालिटी के सामानों पर बैन लगा दिया है. वहीं, यूरोपियन यूनियन का कहना है कि वो रूस का सामना करने के लिए यूक्रेन को हथियार भेजता रहेगा.
- इजराइल का कहना है कि वो यूक्रेनी सेना को प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट भेजता रहेगा. इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने 20 अप्रैल को यूक्रेनी सैनिकों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की डिलीवरी को मंजूरी दे दी है.
- अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से CNN का कहना है कि रूस पूर्वी यूक्रेन में लगातार अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. यहां पर उसकी सेना की कुल 85 बटालियन तैनात है. इसमें से ज्यादातर की तैनाती डोनबास में की गई है.
- पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी का कहना हौ कि उन्होंने यूक्रेन के लिए फीनिक्स घोस्ट ड्रोन सिस्टम डेवलप किया है. यूक्रेनी सैनिक बहुत थोड़ी ट्रैनिंग के बाद ही इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे. अमेरिका ने यूक्रेन के लिए जो सहायता पैकेज तैयार किया है उसमें ऐसे 121 सिस्टम शामिल हैं.
- क्रेमलिन समर्थक मीडिया रेडोव्का की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, यूक्रेन हमले में 13414 रूसी सैनिकों की मौत हुई है जबकि, सात हजार जवान अभी तक लापता हैं. इसकी पुष्टि रूसी रक्षा मंत्रालय की एक गोपनीय ब्रीफिंग में की गई थी. हालांकि, रेडोव्का ने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया.
- रूसी सेना ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर मिसाइल से हमला किया है. क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि इस हमले में आठ नागरिक घायल हो गए हैं. ये मिसाइलें खोरित्सिया द्वीप पर दागी गई हैं.
- विश्व बैंक के साथ हुए गोलमेज सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक, आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें प्रति माह सात अरब डॉलर की आवश्यकता होगी.
- डोनबास क्षेत्र में निर्णायक लड़ाई के लिए कीव अपनी प्रमुख मोबाइल इकाइयों को बचाकर रखे हुआ है, क्योंकि पूर्वी यूक्रेन में रूस के 40 हजार से ज्यादा सैनिक भारी तोपखाने के साथ मौजूद है और अभी तक पूर्वी यूक्रेन में तबाही मचाने वाली लड़ाई शुरू नहीं हुई है.
- लुहान्स्क के गवर्नर सेरही गदाई का कहना है कि 18 अप्रैल को क्रेमिना पर कब्जे के बाद रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है. अब तक इस इलाके के 80% हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है.
-
देश - दुनिया7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़7 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle7 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
जॉब7 days agoindian Army में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Knowledge6 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…






























You must be logged in to post a comment Login