देश
महंगाई का कमर तोड़ झटका !मार्च में पहुंची मुद्रास्फीति 14.55 प्रतिशत…

WPI Inflation: भारत की थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 13.11 प्रतिशत थी। मैन्युफैक्चरर प्रोडक्ट्स के लिए, मुद्रास्फीति बढ़कर 10.71 प्रतिशत हो गई।फ्यूल और फूड कीमतों में आई तेजी की वजह से भारत की थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गई, जो फरवरी में 13.11 प्रतिशत थी।
मार्च के लिए खुदरा मुद्रास्फीति भी बढ़कर 6.95 प्रतिशत हो गई, जो 17 महीने का उच्च स्तर है, क्योंकि खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।उद्योग विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में इन्फ्लेशन की हाई रेट मुख्य रूप से कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं की कीमतों में वृद्धि के चलते आई है। रूस-यूक्रेन टेंशन के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में बाधा उत्पन्न हुई थी।
इन चीजों के बढ़े दाम
WPI खाद्य सूचकांक फरवरी में 8.47 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 8.71 प्रतिशत हो गया। मैन्युफैक्चरर प्रोडक्ट्स के लिए, मुद्रास्फीति बढ़कर 10.71 प्रतिशत हो गई।अंडा, मांस और मछली में मुद्रास्फीति 9.42 प्रतिशत थी, जबकि प्याज में यह 9.33 प्रतिशत थी। आलू की मुद्रास्फीति मार्च में 24.62 प्रतिशत बढ़ी, जबकि फरवरी में यह 14.78 प्रतिशत थी।

देश
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
देश
पोस्ट ऑफिस स्कीम : 100 से कम की निवेश कर पायें, 14 लाख रुपये,ये रही डिटेल..

डाकघर योजनाओं द्वारा दी जाने वाली कई गारंटीड रिटर्न योजनाएं हैं. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना उनमें से एक है. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना एक बंदोबस्ती योजना है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पैसे वापस करने के साथ-साथ बीमा कवर भी प्रदान करती है.
इस योजना के तहत दो तरह की योजनाएं हैं- डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI). ग्रामीण डाक जीवन बीमा 1995 में भारत के ग्रामीण लोगों के लिए शुरू किया गया था.
योजना का मुख्य उद्देश्य सामान्य रूप से ग्रामीण जनता को बीमा कवर प्रदान करना और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर वर्गों और महिला श्रमिकों को लाभ पहुंचाना और ग्रामीण आबादी के बीच बीमा जागरूकता फैलाना है. प्रत्याशित बंदोबस्ती आश्वासन ग्राम सुमंगल एक मनी बैक पॉलिसी है, जो उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जिन्हें समय-समय पर रिटर्न की आवश्यकता होती है. बीमाकर्ता को समय-समय पर उत्तरजीविता लाभ का भुगतान किया जाता है. बीमाकर्ता की अप्रत्याशित मृत्यु की स्थिति में ऐसे भुगतानों पर विचार नहीं किया जाएगा.
ऐसे मामलों में, अर्जित बोनस के साथ पूरी बीमा राशि समनुदेशिती, कानूनी उत्तराधिकारी के नामित व्यक्ति को देय होती है. डाकघर ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के विवरण पॉलिसी अवधि: 15 वर्ष और 20 वर्ष न्यूनतम आयु 19 वर्ष. 20 वर्ष की टर्म पॉलिसी लेने के लिए प्रवेश के समय अधिकतम आयु 40 वर्ष है.
15 वर्ष की टर्म पॉलिसी लेने की अधिकतम आयु 45 वर्ष है. निम्न विकल्पों के तहत समय-समय पर भुगतान किए गए सर्वाइवल वेनिफिट्स: 15 साल की पॉलिसी- 6 साल, 9 साल और 12 साल पूरे होने पर प्रत्येक 20% और मैच्योरिटी पर अर्जित बोनस के साथ 40% 20 साल की पॉलिसी- 8 साल, 12 साल और 16 साल पूरे होने पर प्रत्येक 20% और परिपक्वता पर अर्जित बोनस के साथ 40% 95 रुपये हर रोज प्रीमियम मान लीजिए कि एक 25 वर्षीय व्यक्ति 7 लाख रुपये की बीमा राशि के साथ 20 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है, तो उसे प्रति माह 2853 रुपये का प्रीमियम देना होगा, यानी लगभग 95 रुपये प्रति दिन. त्रैमासिक प्रीमियम 8449 रुपये, अर्धवार्षिक प्रीमियम 16715 रुपये और वार्षिक प्रीमियम 32735 रुपये होगा.
ये है मैच्योरिटी पर 14 लाख रुपये की गणना पॉलिसी के 8वें, 12वें और 16वें साल में 20 फीसदी की दर से 1.4-1.4 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा. 20वें साल में 2.8 लाख रुपये सम एश्योर्ड मनी के तौर पर भी मिलेंगे. वार्षिक बोनस प्रति हजार @ 48 रुपये के साथ, वार्षिक बोनस की गणना 7 लाख रुपये की बीमा राशि पर 3,3600 रुपये की जाती है.
इसलिए, पूरी पॉलिसी अवधि यानी 20 साल के लिए बोनस की गणना 6.72 लाख रुपये की जाती है. 20 वर्षों में, कुल लाभ की गणना @ 13.72 लाख रुपये की जाती है. इसमें से 4.2 लाख रुपए एडवांस मनी बैक और 9.52 लाख रुपए मैच्योरिटी पर एक साथ दिए जाएंगे.
देश
जानें आज की पेट्रोल-डीजल नई रेट,चेक करें ऐसें…

रायपुर/दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की मंगलवार की कीमत जारी कर दी है. आज 13वें दिन भी ईंधन की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है यानी कीमत स्थिर रखी गई है.. इससे पहले 24 मार्च से ईंधन की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी.
चलिए यहां जानते हैं दिल्ली से एमपी तक देश के तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट क्या है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
बता दें कि दिल्ली शहर में पिछले 13 दिन से तेल की कीमत ज्यों की त्यों बनी हुई है. इसी के साथ आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और 1लीटर डीजल के दाम 96.67 रुपये बने हुए है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल 105.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.69 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गाजियाबाद में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर हैं.
नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पंजाब के चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.74 रुपये और डीजल की कीमत 90.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जालंधर में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 93.30 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
लुधियाना में पेट्रोल के दाम 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 116.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं भागलपुर में आज पेट्रोल के दाम 116.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 116.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. मधुबनी में आज पेट्रोल की कीमत 117.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.
राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को मामूली बदलाव हुआ है. जयपुर में पेट्रोल की कीमत 118.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.10 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
वहीं अजमेर में आज पेट्रोल की कीमत 117.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.56 रुपये प्रति लीटर है. बीकानेर में आज पेट्रोल के दाम 120.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.21 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गंगानगर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के दाम 122.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 118.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल के दाम 101.16 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 118.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ग्वालियर में आज पेट्रोल के रेट 118.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
झारखंड में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 109.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.36 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.
कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 109.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है. यहां दुर्ग में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 111.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 114.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.66 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 113.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.41 रुपये प्रति लीटर है. रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 111.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.94 रुपये प्रति लीटर है. आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं.
इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…


















You must be logged in to post a comment Login