देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे चेक…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

देश - दुनिया
NASA के पर्सीवरेंस रोवर में देखी हैरान करने वाली चीज,पढ़िये पूरी ख़बर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के पर्सीवरेंस रोवर ने मंगल पर एक हैरान करने वाली चीज की फोटो खींची है. ये एक धातु की तरह दिख रही थी, लेकिन जब वैज्ञानिकों ने ध्यान से इसे देखा तो उन्होंने पाया कि ये पर्सीवरेंस रोवर का फैलाया हुआ कचरा ही है. पिछले साल मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में जीवन के संकेत खोजने के लिए NASA ने पर्सीवरेंस रोवर को भेजा था. लेकिन अब रोवर मंगल पर इंसानों का फैलाया हुआ कचरा मिल रहा है.
बुधवार को पर्सीवरेंस रोवर टीम ने ट्विटर पर एक फोटो साझा किया. इसमें एक पत्थर से चमकदार धातु चिपकी हुई दिख रही थी, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने ध्यान से देखा तो ये अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए उपयोग किया जाने वाला थर्मल कंबल का टुकड़ा थाटीम इसे ढूंढना एक आश्चर्य मान रही है.ऐसा इसलिए क्योंकि कि रोवर यहां से दो किमी दूर उतरा था. ट्विटर पर लिखा गया कि क्या ये टुकड़ा यहीं लैंड हुआ या फिर हवा से उड़ कर यहां आ गया.मंगल ग्रह पर रोवर का ये कोई पहला कचरा नहीं है. अप्रैल में इनजेनिटी हेलीकॉप्टर ने स्पेस जंक की फोटो खींची थी जो रोवर का लैंडिंग गियर था. मंगल पर लैंडिंग के दौरान ये जमीन से टकरा कर टूट गया था. इसके हिस्से दूर तक बिखर गए थे.
देश - दुनिया
SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

Pm Kisan Tractor Scheme 2022 Online Apply: देश में किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए भारत सरकार कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम PM Kisan Tractor Yojana है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। आज के इस दौर में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कृषि उपकरणों की कीमतों में भी काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही ये सब्सिडी किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है।
इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि कैसे किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं? इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं।
अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हर एक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं।अगर आप पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी।
-
जॉब6 days agoFCI में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
जॉब2 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब2 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
जॉब6 days agoइलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती,जानें योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Tech & Auto1 day agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…




















You must be logged in to post a comment Login