देश - दुनिया
हरक्युलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरे PM मोदी, थोड़ी देर में उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में सुल्तानपुर में एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। वे सुपर हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पहुंचे हैं। यह यूपी का तीसरा रनवे वाला एक्सप्रेस-वे है, जहां लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। इससे पहले आगरा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस वे पर लड़ाकू विमान उतर चुके हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लगभग 10 किलोमीटर का एरिया सुरक्षा घेरे में है।कूरेभार के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर बनाई एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी। इससे पहले सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। CM ने कहा कि मंगलवार का दिन पूर्वांचलवासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की 8 करोड़ जनता के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने आ रहे हैं। वह देश को रनवे वाले एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे।कूरेभार के अरवलकीरी करवत में एक्सप्रेस वे पर बनाई एयर स्ट्रिप के पास प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होगी।
इससे पहले सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया।
ये है कार्यक्रम
- दोपहर 1.10 बजे फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंचेंगे PM
- दोपहर 1.55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
- जनसभा को संबोधित करेंगे।
- 3.25 बजे एयर स्ट्रिप पर एयर शो होगा।
- फाइटर प्लेन का एक्सप्रेस-वे पर टच डाउन होगा।
- 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे PM।
रूट डायवर्जन प्लान
- अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व जौनपुर से आने वाली भीड़ को सेमरी पीढ़ी मार्ग से गुजारा जाएगा। इस मार्ग के बड़े वाहनों की पार्किंग कोड़री के पहले होगी व छोटे वाहनों की लोलीगंज करौता में होगी।
- अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, हलियापुर, बल्दीराय व धनपतगंज से भीड़ लाने वाले वाहनों की पार्किंग गुप्तारगंज एक्सप्रेस-वे के पहले सर्विस रोड से सेउर चमुरखा में कराई जाएगी।
- सुल्तानपुर से जनसभा में भीड़ को लेकर पहुंचने वाले वाहनों की पार्किंग गुप्तारगंज टोल प्लाजा व अंडरपास से गुजरते हुए एक्सप्रेस-वे पर होगी।
- वीआईपी व मीडिया कर्मियों के मार्ग का निर्धारण कूरेभार पीढ़ी रोड पर गलिबहा से जफरापुर होते हुए आगे कराया जाएगा।
- भीड़ के सभी रूटों के छोटे वाहनों को लोलीपुर में पार्किंग होगी।
- जनसभा में आने वाले वाहनों के लिए सेऊर, जफराबाद गांव के किसानों से करीब 24 एकड़ जमीन को अस्थाई तौर पर अधिग्रहित किया गया है।
- एक हजार बसों को एक्सप्रेसवे पर खड़ा कराया जाएगा।
- बची एक हजार बसों की सेऊर व जफराबाद गांव में पार्किंग होगी।
- प्राइवेट वाहनों के लिए अलग से रूट निर्धारित किया गया है।
- अधिकतर वाहनों को बरोला व कोडरी गांव के बीच मंच से करीब दो किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी जमीन में खड़ा कराया जाएगा।
यह भी जानें
- टच एंड गो ऑपरेशन के तहत फाइटर प्लेन एक्सप्रेस-वे को टच करते हुए फिर उड़ान भरेंगे। एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32, सूर्यकिरण जैसे प्लेन शामिल रहेंगे।
- लखनऊ से गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण करीब पांच साल पहले शुरू हुआ था।
- इस एयर स्ट्रिप के बनने के बाद एक्सप्रेस वे पर 3-3 एयर स्ट्रिप वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है।
- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश की राजधानी दिल्ली को मथुरा, आगरा, लखनऊ, आजमगढ़ के रास्ते सीधे गाजीपुर से जोड़ेगा।
- भारतीय वायुसेना आगरा एक्सप्रेस-वे पर मिराज 2000, जगुआर, सुखोई-30 और सुपर हरक्यूलिस जैसे जहाज सफलतापूर्वक उतार चुकी है।
2 हजार सरकारी बसों से आई भीड़
मोदी की सभा में शामिल होने के लिए करीब 2 लाख लोगों को लाया गया है। इतने लोगों को लाने-ले जाने के लिए सुल्तानपुर के DM ने 2 हजार बसें उपलब्ध कराने को कहा था। सुल्तानपुर के DM की तरफ से रोडवेज के प्रबंध निदेशक को बसों का इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा गया, यानी सरकारी खर्च से यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। बसों पर खर्च होने वाली रकम का भुगतान उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण करेगा।
इन जिलों से आई भीड़
अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़ और गाजीपुर तक से कार्यक्रम में भीड़ लाई गई है। जिले में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई थी। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधानों को भीड़ का दायित्व सौंपा था


देश - दुनिया
पटना में महिला अधिकारी के घर छापेमारी,10 साल की नौकरी में बनी करोड़पति

बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अफसरों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना के धनरूआ प्रखंड में पदस्थापित सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. ज्योति कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने इस मामले में उनके खिलाफ निगरानी कोर्ट के थाने में केस दर्ज किया है.
न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद पटना के आरपीएस मोड स्थित उनके आवास पर टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस के सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में आए महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम अवधि में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है. ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं लेकिन स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं.
फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम छापेमारी के दौरान ज्योति कुमारी से पूछताछ करने में लगी है. महज एक सप्ताह के अंदर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक सीडीपीओ के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अफसरों और बड़े ओहदों पर तैनात लोगो के खिलाफ इन एजेंसियों की छापेमारी से बिहार में फिलहाल खलबली मची हुई है.

देश - दुनिया
SI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 10 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के जरिए 10 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं.
कुल 800 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस लिंक https://jkssb.nic.in/Pdf/Advt पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक http://www.ssbjk.org.in पर क्लिक कर इन पदों के लिए आवेदन भी कर सकते हैं.
इतने पदों को किया गया है आरक्षित
ओपन मेरिट- 400 पद
एससी- 64 पद
ओएससी- 32 पद
एएलसी/आईबी-32 पद
आरबीए-80
पीएसपी-32 पद
ईडब्लूएस -80 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
इन पदों (Police Bharti 2021) पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1-1-1993 से 1-1-2003 के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में छूट संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. लिखित परीक्षा,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट के जरिए किया जाएगा.
आवेदन फीस
एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए आवेदन फीस देना होगा. वहीं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 दिसंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – jkssb.nic.in

देश - दुनिया
मनीष तिवारी का मनमोहन सरकार पर हमला, कहा- ‘मुंबई हमले के बाद पाक पर कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी’

2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक विवादित बयान पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ताजा नाम मनीष तिवारी का है। मनीष तिवारी ने 26/11 के मुंबई हमलों पर एक किताब लिखी है और इसमें तब की अपनी पार्टी की अगुवाई वाली मनमोहन सिंह सरकार को कमजोर बताया है। मनीष तिवारी ने लिखा है कि मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी है। कांग्रेस नेता ने वकालत की कि तब यूपीए सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना थी। मनीष तिवारी की इस किताब का विमोचन आने वाले दिनों में होगा। यानि यह मुद्दा अभी और गर्माएगा।
मनीष तिवारी ने अपनी किताब में और क्या लिखा : मनीष तिवारीके मुताबिक, ‘जब किसी देश (पाकिस्तान) को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी मानी जाती है। 26/11 ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखने की जरूरत थी। यह वैसा ही हमला था, जैसा अमेरिका पर 9/11 को हमला। भारत को भी तीव्र जवाबी कार्रवाई करना थी।’
-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया7 days agoतुरंत डिलीट करें ये 7 ऐप, Google भी कर चुका है बैन; वरना खाली हो जाएगा अकाउंट
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया7 days agoपेंशनर्स बैंक अकाउंट या पीएफ नंबर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना Pension Payment Order नंबर
-
देश - दुनिया5 days ago25 करोड़ रुपए में बिकता है दोमुंहा सांप, 1 भी जिंदा हाथ लगा तो बदल जाती है किस्मत
-
देश - दुनिया6 days agoलव मैरिज से गुस्साए पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, भाई ने भी दिया साथ

















You must be logged in to post a comment Login