Connect with us

तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Published

on

अलवर. राजस्थान के अलवर  जिले में मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के सरिस्का मार्ग पर धवाला गांव के पास बाइक से ड्यूटी पर अलवर जा रहे पुलिस कांस्टेबल पवन पटेल (Pavan Patel) को तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल पुलिस कांस्टेबल की हालत गंभीर

घायल पुलिस कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी वजह से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे तत्काल गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल  में रेफर कर दिया.

कांग्रेस नेता का बेटा है घायल पुलिस कांस्टेबल, मिलने पहुंचे कांग्रेसी

मिली जानकारी के मुताबिक घायल कांस्टेबल पवन पटेल कांग्रेस नेता और उमरैण के पूर्व प्रधान प्रेम पटेल का बेटा है. घटना की सूचना मिलने के बाद श्रम मंत्री टीकाराम जूली, नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र मीणा, समेत अनेक कांग्रेसी नेता घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे.

इस दौरान घायल कांस्टेबल से मिलने के लिए पुलिस अधीक्षक देशमुख परिश अनिल, डीएसपी सपात खान समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर उसकी खैरियत जानी. बता दें कि घायल कांस्टेबल पवन मानव तस्करी यूनिट (Human trafficking unit) में तैनात है. पुलिस अधीक्षक देशमुख परिश अनिल ने बताया कि घायल कांस्टेबल पवन के सिर और राइट चेस्ट पर हाथ पैर में गंभीर चोट आई है. उसे पुलिस की ओर से अलवर भिवाडी (Bhiwadi) और हरियाणा में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मेदांता अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Corona Update: देश में फिर कोरोना का कहर, केस बड़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया अलर्ट जारी… पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

चीन और अमेरिका में बढ़ते कोविड के मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और परमिजोरम की सरकारों को चिट्ठी लिखी है। इसमें स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण की दर बढ़ने के कारणों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। इस बीच, गुजरात में एक व्यक्ति के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में XM वैरिएंट के एक मामले का भी पता चला है। इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई की एक महिला के XE वैरिएंट से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका खंडन कर दिया था।

क्यों चिंता में है केंद्र
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इन राज्यों में डेली पॉजीटिविटी रेट बढ़ रहा है, यानी हर दिन मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकारें हालात की गंभीरता से समीक्षा करें और जरूरी होने पर कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी करें। एक ओर देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, केरल और मिजोरम में पिछले सात दिन में पॉजिटिविटी रेट अचानक बढ़ गई है। इसे लेकर ही केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और मिजोरम को अलर्ट भेजा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में केरल में 353, महाराष्ट्र में 113, हरियाणा में 336 और मिजोरम में 123 मामले सामने आए हैं। देश के हालात देखें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,109 नए मामले सामने आए, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को देशभर में कोरोना के 1,033 मामले दर्ज किए गए थे।

18+ के सभी लोगों को तीसरा डोज लगेगा
कोरोना के नए वैरिएंट्स के खतरे के बीच सरकार ने ऐलान किया है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 10 अप्रैल से कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे प्रिकॉशन डोज नाम दिया है। हेल्थ वर्कर्स ओर 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि बाकी वयस्कों को भुगतान करना होगा। यह प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लगाया जाएगा। यह डोज सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है और जिन्होंने दूसरा डोज 9 महीने या उससे पहले लगवाया था। वैक्सीनेशन से जुड़ी सभी जानकारी के लिएभारत में प्रिकॉशन डोज की क्यों जरूरत पड़ी प्रिकॉशन डोज कोरोना वैक्सीन का ही तीसरा डोज है। इस डोज की आवश्यकता दुनियाभर में कोविड-19 के नए वैरिएंट के आने के बाद महसूस की गई। भारत में इस साल 10 जनवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज देना शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 185.53 करोड़ के पार पहुंच चुका है। शुक्रवार की शाम 7 बजे तक वैक्सीन के 12 लाख से ज्यादा डोज लगाए गए। वहीं, 12 से 14 उम्र के बच्चों को वैक्सीन के 2.16 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं।

Continue Reading

जॉब

रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

 

पश्चिमी रेलवे ने मुंबई डिवीजन के वनसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार मैथ, साइंस, संस्कृत, सोशल साइंस, फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों के लिए टीजीटी, कंप्यूटर साइंस एवं असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 11 पदों की वैकैंसी है, जिसमें असिस्टेंट टीचर के 4 पद शामिल हैं.

पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उन्हें सभी निर्धारित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने होंगे. वॉक इन इंटरव्यू, ‘प्रिंसिपल, रेलवे सेकेंड्री स्कूल, (इंग्लिश मीडियम), वलसाड (वेस्ट यार्ड रेलवे कॉलोनी)’ के पते पर सुबह 9:00 बजे आयोजित किया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता
टीजीटी पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएशन एवं बीएड डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वही प्राइमरी टीचर पदों के लिए 12वीं पास के साथ बीटीसी की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. साथ ही टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी.

वेतन
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹26250 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. हालांकि असिस्टेंट टीचर पदों के लिए 21,250 प्रति माह सैलरी निर्धारित है

Continue Reading

देश - दुनिया

एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

Published

on

By

 

केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.

केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.

34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स  के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.

एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.

कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.

कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है.

फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

छत्तीसगढ़19 hours ago

CG News: छात्र ने छात्रा के गले पर ब्लेड से किया वार, छात्रा को गंभीर हलात में अस्पताल किया गया रेफर…

  कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में पढ़ने वाली आठवीं की छात्रा को ग्राम संजयनगर निवासी कक्षा आठवीं में...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: बीजापुर में नक्सलियो ने जवानो को नुकसान पाहुचाने लगा रखा था IED बम, जवानो ने मौके मे किया डिफ्यूज…

  जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गर्मी का मौसम आते ही नीबू की कीमत मे हुआ भारी इजाफा, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान…

  गर्मियों के दिनों में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी खूब पसंद करते है. लेकिन इस वर्ष...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गर्मी की शुरुआत में ही प्रदेश में बढ़ी बिजली की मांग, पिछले 21-22 सालों में एक दिन में आई सबसे अधिक मांग…

छत्तीसगढ़ में गर्मी की शुरुआत में ही बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। बिजली कंपनी ने पांच अप्रैल को...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  
36 mins ago

Corona Update: देश में फिर कोरोना का कहर, केस बड़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया अलर्ट जारी… पढ़े पूरी खबर…

जॉब1 hour ago

रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

देश - दुनिया2 hours ago

एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

जॉब3 hours ago

यहां कर्मचारी चयन आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 727 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, उमीदवार जल्द कर आवेदन…

जॉब3 hours ago

यहां पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    मार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • Tech & Auto7 days ago

    मार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • Lifestyle5 days ago

    हार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज 

  • देश - दुनिया5 days ago

    income Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…

  • Tech & Auto6 days ago

    WhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक

  • Tech & Auto7 days ago

    Highest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक

  • Tech & Auto4 days ago

    खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…

  • देश6 days ago

    स्‍कीम : सुकन्‍या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्‍यादा ब्‍याज

  • देश - दुनिया3 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश3 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी