Connect with us

देश - दुनिया

दरिंदा पिता,बेटी के साथ करता था अश्लील हरकतें, पीड़िता ने मां को सुनाई दर्द भरी कहानी

Published

on

जुलाना थाना पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल है और वह 12वीं पास कर चुकी है। किशोरी की मां एक जून को अपने मायके चली गयी थी, उस दौरान घर में किशोरी, उसका छोड़ा भाई और पिता प्रदीप थे।

पुलिस ने बताया कि मां के जाने के बाद प्रदीप लगातार अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था और इस बारे में किसी को भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां 22 जून को जब घर आयी तो उसने पूरी बात उन्हें बतायी। इसपर किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दी है।

जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

लालू पर CBI का छापा: CBI ने लालू यादव के 17 ठिकानो पर और राबड़ी देवी के 10 जगहों पर मारा छापा, रेलवे में नौकरी करने वालो के घरो में CBI ने मारा छापा…

Published

on

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के 17 ठिकानों पर शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है। रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित 10 जगहों पर छापेमारी चल रही है। रेलवे में नौकरी पाने वाले लोगों के घरों में भी सीबीआई ने छापा मारा है।

पटना में राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से CBI अलग-अलग कमरों में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए 3-3 अफसरों की दो टीमें बनाई गई है। वहीं दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से CBI के एसपी और डीएसपी स्तर के अफसर पूछताछ में लगे हैं। लालू से भर्ती से जुड़ी फाइलों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

लालू ने डॉक्टर बुलाने की मांग की
छापे के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई के अफसरों से डॉक्टर बुलाने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है आप पहले डॉक्टर को बुला लीजिए। इसके साथ ही 2 वकीलों को भी बुलाया गया। पटना में राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए महिला IPS अफसर भी पहुंची है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, ये मामला रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच जब लालू रेलमंत्री थे, उस दौरान जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। CBI ने इसी मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ नया केस दर्ज किया है।

बिहार से भाजपा के सांसद और पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी ने कार्रवाई को लेकर कहा कि, लालू के रेल मंत्री रहते भ्रष्टाचार का एक नया तरीका अपनाया गया था। लोगों को रेलवे के डी ग्रुप की नौकरी दी गई और बदले में उनसे पैसे की जगह जमीन ली गई।

इधर, पटना में CBI की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। राजद कार्यकताओं ने छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छापे के शुरुआत में अफसरों ने लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप को पेड़ के नीचे बैठा दिया गया था।

राबड़ी आवास पर CBI की 8 सदस्यीय टीम
पटना में CBI की 8 सदस्यीय टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पहुंची। टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है। पूर्व CM और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की भी खबर है।

राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
इधर, कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राबड़ी आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये सत्ता का दुरुपयोग है। विधान परिषद में मिली सफलता से BJP डर गई है। इसके चलते ये छापेमारी की गई है।

नीतीश-लालू की नजदीकी से बौखलाई भाजपा
राजद के विधायक मुकेश रोशन राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं तब से भाजपा का सिर दर्द बढ़ गया है और केंद्र सरकार ने अपने तोते CBI को राबड़ी देवी के आवास पर भेज दिया है। ऐसे समय में यह छापेमारी ठीक नहीं है, जब लालू प्रसाद का दिल्ली में इलाज चल रहा है और तेजस्वी यादव भी बाहर हैं।

जीतनराम मांझी ने तेजस्वी पर साधा निशाना
सीबीआई रेड पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राजद जहां इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रहा है। वहीं पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने इशारों में लालू के छोटे बेटे तेजस्वी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्‌वीट किया- घर का भेदी लंका ढाए, मौका देखकर बाहर उड़ जाए। बता दें कि एक दिन पहले ही तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ लंदन रवाना हुए हैं।

जमीन दान के नाम पर लिए: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और BJP नेता सुशील मोदी ने कहा है कि जब लालू रेल मंत्री थे तब वे नौकरी के बदले में लोगों से जमीन लिया करते थे। वे पहले नौकरी पाने वालों को किसी के नाम से जमीन दान करने के लिए कहते थे। 5-6 साल बाद वे उस जमीन को वापस अपने कब्जे में ले लेते थे।

लालू के नाम IRCTC के बाद RRB घोटाला
रेलवे घोटाले का जिन्न एक बार फिर से RJD सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सीबीआई ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) घोटाले में नई एफआईआर दर्ज की है। मामला नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। ये जमीन पटना के खटाल इलाके में हैं। सीबीआई ने रेड से पहले नौकरी के बदले जमीन देने वालों की जांच की, फिर रेड मारी। पढ़िए पूरी खबर

चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी में 5 साल की हुई थी सजा
चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू को 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगा था। पिछले महीने ही झारखंड हाईकोर्ट से उनको जमानत मिली है। 66 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें 10 लाख रुपए बॉन्ड के साथ जमानत दी गई है। इसके साथ ही हाई कोर्ट से परमिशन लिए बिना देश छोड़ने और मोबाइल बदलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है

सोशल मीडिया पर निकला राजद फैन्स का गुस्सा

लालू प्रसाद के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर राजद कार्यकर्ता खासे नाराज हैं। सोशल मीडिया पर वो अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। कोई CBI को तोता बोल रहा है तो कोई इस कार्रवाई को परेशान करने वाली पॉलिटिक्स बता रहा है।

Continue Reading

देश - दुनिया

गर्भवती महिला पर हमला, बच्चा पैदा होते ही, पति की ही हुई मौत..

Published

on

By

अमेरिका के बाल्टीमोर की एक 7 महीने की गर्भवती मां ने गोली खा कर भी अपने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म के बाद महिला की मौत हो गई। महिला के पेट में गोली लगी थी, लेकिन उसने अपनी अंतिम सांस तक बच्चे को जिंदगी देने के लिए जंग लड़ी।

बहुत बेसब्री से था बच्चे का इंतजार
इस हमले में बच्चे की मां 38 वर्षीय एंजेल मॉर्गन हीथर और पिता यामेल मोंटेग दोनों की मौत हो गई। एंजेल मॉगर्न हीथर और यामेल मोंटेग गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे. दोनों को बेसब्री से अपने इस आने वाले बच्चे का इंतजार था

सड़क पर मारी गई गोली
डेलीमेल की खबर के अनुसार, गुरुवार रात की हुई हिंसा में शहर बाल्टीमोर में जब ये कपल सड़क किनारे खड़े थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने कार से आकर गोलियां चला दी। दोनों पीड़ितों को जॉन्स हॉपकिन्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पुरुष की तुरंत मौत हो गई और महिला ने 7 महीने के गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी इमरजेंसी में हुई है, गोली लगने से वह बच्चा भी घायल है।

कई बार हो चुकी है गोलीबारी
पुलिस प्रवक्ता चकिया फेनॉय के अनुसार, इस महीने अब तक 13 हत्याएं और 27 गैर-घातक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने 2022 में अब तक 125 हत्याओं की सूचना दी है, जबकि पिछले साल इसी समय 114 लोगों ने हत्या की थी। शहर के मेयर ब्रैंडन स्कॉट ने कहा, ‘काफी ईमानदार और स्पष्ट रूप से कहूं तो मैं वास्तव में यह नहीं बता सकता कि मामला क्या था. हमारे शहर में गर्भवती महिलाओं पर गोली चलाने वाले लोग नहीं हो सकते।

लूटपाट के लिए की गई हत्या
परिवार के सदस्यों का कहना है कि हमले के दिन क्ले सुबह 5 बजे से ठीक पहले काम पर जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी किसी ने उसे गोली मार दी। क्ले के भाई ने बताया कि मेरी बहन का शव मार्शल हाई स्कूल के पास एक गली में मिला। क्ले ने अपने भाई को बताया कि कोई उसे लूटने की कोशिश कर रहा है। क्ले को छह गोलियां लगीं – जिसमें तीन उसके पेट में लगी थीं। क्ले पहली बार मां बनने के लिए काफी खुश थी। उसके पेट में तीन महीने का बच्चा पल रहा था। उसने अपने बच्चे का नाम माइल्स तक सोच लिया था। इस हमले में बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading

देश - दुनिया

महंगाई की मार जनता में हाहाकार: LPG सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुँचा, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए हुआ का इजाफा…

Published

on

 

 

गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की अबढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।

इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है।

1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG Monsoon Update: बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश, जगदलपुर दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों मे तेज आंधी चलने की संभावना…

  छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। जगदलपुर, दंतेवाड़ा समेत आस-पास के इलाकों में...

छत्तीसगढ़3 hours ago

CG News: चलती बाइक में फन फैलाये बैठा सांप ,युवक ने आनन-फानन में बाइक से कूदकर बचाई जान… 

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक बाइक में नाग सांप छिपकर बैठा हुआ था। जब बाइक सड़क पर चलने...

छत्तीसगढ़1 day ago

अवैध शराब डिलीवरी: देर रात बेख़ौफ़ होकर शराब की डिलीवरी, आबकारी विभाग ने मौके पर पहुँचकर 6 जगहों पर मारा छापा…

      रायपुर शहर के कुछ बेखौफ बार मालिक अपनी मनमर्जी पर उतर आए। शहर में कुछ बार देर...

छत्तीसगढ़1 day ago

लू से हुआ लोगो का बुरा हाल, शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार, जानिए इससे कैसे बचें..

  देश के कई शहरों का टेम्प्रेचर 45 डिग्री से पार चला गया है। ऐसे में बाहर निकलते हैं तो...

छत्तीसगढ़1 day ago

घरेलू LPG गैस सिलेंडरो के दामो मे हुई बढोतरी, 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी, सिलेंडर के दाम 1003 तक पहुचे..

  गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ… 

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय डाक विभाग में निकली 38,926 पदों पर भर्ती, 10 वी पास करे अप्लाई…

  • जॉब5 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    ONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…

  • जॉब6 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता