EU के 27 सांसदों के कश्मीर दौरे पर बोले राहुल-

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यूरोपीय यूनियन (ईयू) के 27 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कश्मीर पहुंचा। कांग्रेस और पीडीपी इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने विदेशी नेताओं के दौरे को भारतीय संसद और सांसदों के विशेष अधिकारों का हनन बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय सांसदों को रोकने और विदेशी नेताओं को वहां जाने की अनुमति देने में कुछ तो गड़बड़ है।
ईयू के सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। वेल्स से ईयू के सांसद नाथन गिल ने कहा कि यह विदेशी प्रतिनिधिमंडल के लिए कश्मीर जाकर मौजूदा स्थिति का जायजा लेने का बेहतर मौका है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारतीय सांसदों की कश्मीर यात्रा पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया और श्रीनगर से वापस भेज दिया गया। वहीं यूरोपीय सांसदों के लिए सरकार लाल कालीन बिछा रही है। इससे पहले कांग्रेस आनंद शर्मा ने एक बयान में कहा कि यूरोपीय सांसद कश्मीर जा रहे हैं। उन्हें पूरी जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। ये भारतीय संसद की संप्रभुता के खिलाफ है और भारतीय सांसदों के विशेष अधिकारों का हनन है।
शर्मा ने कहा कि भारत के विपक्षी दलों के नेताओं को कश्मीर में सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों से नहीं मिलने दिया गया। यूरोपीय सांसदों को कश्मीर ले जाना, सरकार की नीतियों में विरोधाभास दिखाता है। कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है, यह इस धारणा के भी खिलाफ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह नया भारतीय राष्ट्रवाद है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “जम्मू-कश्मीर हमारा, फिर यूरोपियन यूनियन वाले कैसे पधारे? हमारा मामला, हम देखेंगे! पर मोदीजी ने यूरोपियन यूनियन को कश्मीर में पंच क्यों बनाया? दूसरे देशों के सांसदों को कश्मीर जाने की अनुमति है, हमारे सांसदों को क्यों नहीं? यह मोदी सरकार का फर्जी राष्ट्रवाद और संसद का अपमान है।”
अगर फासीवादी हैं तो कश्मीर का टिकट पक्का: महबूबा
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ”अगर जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल करने के लिए अनुच्छेद 370 हटाया गया है तो राहुल गांधी को कश्मीर आने से क्यों रोका गया? जबकि केंद्र सरकार ईयू के सांसदों को यहां आने की मंजूरी दे रही है। कश्मीर में आपका टिकट तभी संभव है, जब आप फासीवादी और मुसलामानों के प्रति नफरत रखते हों।” वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर लोकसभा में बहस की मेरी अपील नहीं मानी गई। कश्मीर के हालात जानने के लिए सांसदों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। अब ईयू सांसदों को बतौर मेहमान कश्मीर भेजा गया है। यह भारतीय लोकतंत्र की बेइज्जती है।
कश्मीर में विकास और शासन की प्राथमिकताएं दिखेंगी: मोदी
ईयू सांसदों के प्रतिनिधिमंडल, मोदी और डोभाल के बीच कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सांसदों को कश्मीर समेत भारत के अन्य हिस्सों के दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर में सरकार के विकास और शासन की प्राथमिकताएं दिखाई देंगी। डेलिगेशन वहां की संस्कृति और धार्मिक विविधता के बारे में भी ज्यादा अच्छी तरह समझ पाएगा। केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

जॉब
ग्रुप सी के तहत निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें अप्लाई…ये रही शैक्षणिक योग्यता

Govt Jobs 2022 : पंजाब, झारखंड और भारतीय सेना में युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. जबकि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑर्गनाइजर पदों पर भर्ती निकाली है.सरकारी नौकरियों के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग और भारतीय सेना के पश्चिमी कमान ने बंपर भर्ती निकाली है. पीएसएसएसबी ने क्लर्क और विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर पदों पर करीब 2000 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जबकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है.
झारखंड में यह भर्ती म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम 2022 के अंतर्गत होने जा रही है. इसके अलावा भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने जालंधर कैंट में सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है.
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
जाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 792 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2022 से शुरू हो गई है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, PSSSB ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है.
जिसके तहत उम्मीदवारों से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2022 से पदों के लिए आवेदन जमा कर सकेंगे. हालांकि अभी भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट की जानकारी नहीं दी गई है.पीएसएसएसबी (PSSSB) द्वारा भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क के 1200 भरे जाएंगे. जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
नौकरियां
भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के तहत जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जालंधर कैंट में सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
झारखंड में बंपर नौकरियां
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कंबाइंड कंप्टेटिव एग्जाम (JMSCCE) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत गार्डेन सुपरिंटेंडेंट, वेटनरी ऑफिसर, सैनिटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, सैनिटरी सुपरवाइजर, रेवन्यू इंस्पेक्टर, लीगल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती होगी. आयोग ने इन पदों पर 921 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
व्यापर
SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने मिलेंगे 60 हजार रूपये,बस करें ये काम;ये रही डिटेल…

अगर आप भी जॉब के साथ एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो एसबीआई आपको शानदार मौका दे रहा है. एसबीआई में आप अपने कुछ दस्तावेजों को जमा कर हर महीने 60 हजार रुपये कमा सकते हैं. आइए जानते हैं तरीका.अगर आप भी जॉब के साथ बिना मेहनत किये एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज यहां आपको बता रहे हैं बिजनेस का एक शानदार आइडिया जिसमें आपको जबरदस्त मुनाफा मिलेगा. इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत है कि ये एक सुरक्षित तरीका है. देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI आपको ये शानदार मौका दे रहा है.
एटीएम फ्रेंचाइजी
एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर आप जॉब के साथ एक्स्ट्रा कमाई कर सकते हैं. दरअसल, आप जान लीजिए किसी भी बैंक का एटीएम बैंक की तरफ से नहीं लगया जाता है बल्कि इसके लिए अलग कंपनी होती है, जो फ्रेंचाइजी के तहत एटीएम लगाती है. बैंक इसका कॉन्ट्रैक्ट देती और जगह-जगह पर एटीएम लगवाने का काम करती हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया के बार में.
SBI ATM फ्रेंचाइजी कैसे लें?
1. इसके लिए आपके पास 50-80 स्क्वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए.
2. साथ ही, दूसरे एटीएम से उसकी दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए.
3. एटीएम स्पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह पर होना चाहिए.
4. इस जगह पर 24 घंटे पावर सप्लाई होनी चाहिए.
5. इसमें 1 किलोवाट का बिजली कनेक्शन होना भी अनिवार्य है.
6. इसमें प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्शन की क्षमता होनी चाहिए.
6. ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए.
7. वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
जरूरी दस्तावेज
1. आईडी प्रूफ – Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ – राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
5. अन्य डॉक्युमेंट्स
6. जीएसटी नंबर
7. फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स
कैसे करें आवेदन
अगर आप एसबीआई एटीएम फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनीयों की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भारत में एटीएम लगाने का कॉन्ट्रैक्ट Tata Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है.
फ्रेंचाइजी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
Tata Indicash – www.indicash.co.in
Muthoot ATM – www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM – india1atm.in/rent-your-space
कितनी हो सकती है कमाई
इसके तहत हर कैश ट्रांजैक्शन पर 8 रुपये और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपये मिलते हैं. इस हिसाब से इसमें सालाना रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 फीसदी तक है. उदाहरण से समझते हैं- अगर आपके एटीएम से हर रोज 250 ट्रांजैक्शन होते हैं जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो आपकी मंथली इनकम 45 हजार रुपये के करीब होगी. अगर 500 ट्रांजैक्शन होते हैं तो 88-90 हजार का कमीशन होगा.
व्यापर
सोने – चांदी की क़ीमत आई गिरावट, सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका..

शादी-ब्याह के सीजन में अगर आप सोना या फिर सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। शादी-ब्याह के लगन में आपके पास सस्ता सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। हालांकि पिछले कई दिनों से सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में लगातार गिरावट के बाद आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी देखी जा रही है।
हालांकि इस तेजी के बावजूद सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ता मिल रही है। ऐसे में शादियों के सीजन में पीली धातु की खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 447 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50752 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला।
जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 160 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50305 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।। वहीं आज चांदी 1197 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 61239 रुपये के स्तर पर खुली है।
जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 936 रुपये महंगा होकर 60042 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी
-
जॉब6 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने-चाँदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा रेट…
-
जॉब5 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..





























You must be logged in to post a comment Login