Connect with us

क्राइम न्यूज़

9वीं क्लास की स्टूडेंट से रेप, आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा’1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना..

Published

on

Delhi court sentences tuition teacher to 20 yrs in jail for repeatedly raping student

 

सागवाड़ा में 9वीं क्लास की स्टूडेंट को 17 दिन तक बंधक बनाकर रेप करने के आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक योगेश जोशी ने बताया कि सागवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी 9वीं क्लास की एक स्टूडेंट 23 जनवरी 2021 को स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थी। उसे माविता गांव निवासी बंशीलाल खराड़ी रास्ते में मिला। आरोपी बंशीलाल ने उसे बाइक के पीछे बैठने के लिए कहा। नाबालिग ने जब बाइक पर बैठने से मना किया तो आरोपी बंशीलाल ने उसे चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी। ऐसे में वह डर के कारण आरोपी की बाइक पर बैठ गई।

पीड़िता ने अपने बयानों में कहा था कि इसके बाद बंशीलाल उसे अहमदाबाद लेकर गया। जहां उसे एक कमरे में बंद कर 17 दिन तक कई बार रेप किया। इसके बाद वह जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। नाबालिग ने अपने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पोक्सो कोर्ट में चालान पेश किया था।

कोर्ट ने गवाहों की गवाही और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी बंशीलाल खराड़ी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 1 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..

Published

on

By

24 घंटे में बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी पर घोषित था 5 हजार

 

 

छत्तीसगढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवक उसे झांसे में लेकर पिछले 3 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। मगर इसकी जानकारी युवती को लग गई, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पहरिया गांव के संदीप साहू(23) का एक युवती से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों काफी बातें भी करते थे। इसके बाद संदीप ने उस युवती को शादी का वादा किया था। फिर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। बाद में कई बार उसने युवती से संबंध बनाया। इस बीच जब कुछ समय पहले युवती ने संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं तो उसने इनकार कर दिया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने कई बार संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर वह पहले तो आज कर करता था। बाद में उसने मना कर दिया था। युवती ने बताया कुछ समय बाद मुझे पता चला कि संदीप किसी और से शादी करने वाला है। उसकी शादी लग चुकी है। जिसके बाद मैंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था।

 

 

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

बैंक के बाहर हुई चोरी, 50 लाख की राशि लेके हुए फरार, जिले भर मे की गई नाकाबंदी..

Published

on

By

 

हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।

हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।

बताया गया है कि मंगलवार सुबह प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल ने अपने ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी हमीदा को लगभग 50 लाख बैग में डालकर HDFC बैंक में जमा करवाने के लिए दी। श्रवण कुमार HDFC बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। वह बैंक के सामने इनोवा से उतरा। उसी समय उसका पीछा कर रहे अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद SP कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

 महिला के साथ मंदिर के पुजारी ने किया कथित रूप से दुष्कर्म

Published

on

हरियाणा के हिसार में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया. आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुजारी अश्लील वीडियो बनाकर भी धमकी दे रहा है. साथ ही उसने एक लाख 15 हजार रुपये और गहने भी ठग लिए. यह घटना हिसार के आजाद नगर थाने की है. आरोपी पुजारी का नाम नरेश बताया जा रहा है, जो पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी ने पास में ही एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाना शुरू किया था.

इसी दौरान वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा. पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह मुझे और मेरी सास को मंदिर में लेकर गया. उसने कहा कि तुम्हारे परिवार को कष्ट है. पूजा-पाठ से कष्ट दूर हो सकता है. इसके बाद मेरे घर में उसका आना-जाना बढ़ गया.

एक दिन उसने मेरे साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बना लिया.पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. वह दूसरे राज्य में तैनात हैं. इसका फायदा उठाकर पुजारी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसने धमकी भी दी कि शोर मचाया या शिकायत की तो जान से मार दूंगा.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 15 हजार रुपए ले लिए. हिसार के आजाद नगर थाना प्रभारी सदानंद आजाद ने कहा कि पुजारी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.इस में घटना में रेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जादू-टोने का भय दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए गए है. इस पर भी कार्रवाई की जा रही है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़18 hours ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

छत्तीसगढ़2 days ago

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅब कार्ड श्रमिकों को रोजगार दिलाने के दिये, निर्देश…

मुंगेली: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ...

छत्तीसगढ़2 days ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

  गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया...

छत्तीसगढ़2 days ago

Today corona update : देश में एक्टिव केस 17,692, पॉजिटिविटी रेट 0.59%, एवं रिकवरी रेट 98.74%..

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,487 नए केस सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    यहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब6 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया7 days ago

    Today Gold Price: सोने-चाँदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा रेट…

  • जॉब6 days ago

    डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..