जॉब
उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2021 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर इंटरमीडिएट पास कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2021 तक कमीशन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती की परीक्षा दिसंबर 2021 में कराई जाएगी।
पदों की संख्या : 894
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख- 24 अगस्त 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 7 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 9 अक्टूबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- दिसंबर 2021
योग्यता
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और महिला आवेदकों की लंबाई कम से कम 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी। जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह फीस 150 रुपये है।
ऐसे भरें आवेदन फॉर्म
सबसे पहले आवेदन करने के लिए आपको उत्तराखंड सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाना होगा। यहां आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन में इस भर्ती के आवेदन का लिंक मिल जाएगा, जिसकी स्टेप्स पूरी करके आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

जॉब
22 अक्टूबर को होगा Walk-In-Interview,ISRO, IIRS, Indian Navy के लिए कई शहरों में नौकरी का मौका


इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है.
Government Jobs: सरकारी नौकरी देख रहे नौजवानों के लिए ये काम की खबर है. इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए नीचे दी खबर ध्यान से पढ़े…
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing)
इसरो (ISRO) के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing) , देहरादून में कुछ पदों के लिए भर्ती निकली हैं, तो जो भी इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये काम की खबर है. IIRS में अलग अलग प्रोजेक्ट में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद खाली हैं, जिनपर आवेदन दे सकते हैं. इन पदों के लिए रोजगार समाचार (16-22 अक्टूबर) 2021 में अधिसूचना जारी की गई है. जरूरी बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
इंडियन नेवी में नौकरी
इंडियन नेवी (Indian Navy) भी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांग रही है. इसके लिए सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए भर्ती होनी है. इसके तहत उम्मीदवारों का चयन अप्रैल 22 बैच के लिए होगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक आवोदन दे सकते हैं. इसके लिए आप joinindiannavy.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं.

जॉब
बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर ,बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी है। मेरठ जनपद में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इनमें दिल्ली, मेरठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सौ कंपनियां शिरकत करने जा रही हैं। इच्छुक युवक-युवती सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन हजार नौजवानों को नौकरी दिलाने का टारगेट रखा है। क्षेत्रीय सेवायोजन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्ववविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला एक नवंबर को आईआईएमटी विवि गंगानगर में होगा। यहां मेरठ मंडल एवं एनसीआर की लगभग 100 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

-
जॉब6 days agoइंडियन नेवी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 नवंबर
-
देश - दुनिया3 days ago100 रुपये के करीब पहुंचा टमाटर का भाव, जानिए क्या है प्याज की कीमत?
-
देश - दुनिया3 days agoजानी मानी एक्ट्रेस का निधन, फर्श पर गिरी और चली गई जान
-
छत्तीसगढ़5 days agoहेल्थ डिपार्टमेंट में बंपर भर्तियां, 22 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तारीख
-
देश - दुनिया3 days agoबचपन का प्यार’ भूल दोस्त के साथ पत्नी ने बनाये शारीरिक संबंध
-
जॉब5 days agoयूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
-
देश - दुनिया2 days ago1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी
-
देश - दुनिया3 days agoबैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट, 10वीं और आठवीं पास के लिए नौकरियां, देखें सैलरी और योग्यता
-
देश - दुनिया3 days agoइस सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया3 days agoपटना के युवक ने बिग बी को कराया गलती का एहसास तो बोले-मैं सुधार करूंगा

















You must be logged in to post a comment Login