जॉब
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, CCI में 46 पदों मे भर्ती निकली है, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2022..
केंद्र सरकार के अधीन सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, CCI में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 मई 2022 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। शुरुआत में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को इन पदों पर 1 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। हालांकि इसे 3 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
पदों की संख्या : 46
योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए इंजीनियरिंग/ डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऑफिसर पदों के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट cciltd.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
तय पैटर्न में आवेदन पत्र भरकर और सभी डॉक्यूमेंट्स अटैच कर, ‘मैनेजर (एचआर), सीमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नं.3061, लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली – 110003।’ के पते पर भेजें। आवेदन पत्र 31 मई 2022 की शाम 5:00 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए।

जॉब
युवाओं के लिए अवसर: ICAR IARI में निकली बंपर भर्ती, युवा जल्द करे आवेदन…

ICAR IARI Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार ICAR IARI में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है.इसके लिए ICAR IARI ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ICAR IARI की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 जून है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn.digialm.com//EForms/configure के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://cdn.digialm.com//per/g01/pub/726/EForms/image के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 462 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 07 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 01 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 462
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा – 20 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा – 30 वर्ष
आवेदन शुल्क
यूआर/ओबीसी-एनसीएल (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस – रु. 1200
महिला/अनुसूची- जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क वाले व्यक्ति- रु. 500
वेतन
आईसीएआर संस्थान – रु. 35400/- रुपये मूल + भत्ते स्तर 6
आईसीएआर मुख्यालय – रु. 44900/- मूल + भत्ते स्तर 7
चयन मानदंड
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
स्किल टेस्ट यानी कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी)
जॉब
असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से अच्छी खबर आयी है। यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एप्लिकेशन एवं अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जा सकते हैं।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर, साइंटिस्ट ‘बी’ (रसायन विज्ञान) और असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत स्तर-7, 8 , 10 आदि के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को वेतन लाखों में मिलेगा।
एजुकेशनल क्वाल्फिकेशन
ड्रग इंस्पेक्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद में ग्रेजुएशन की डिग्री।
असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग) – चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट या कंपनी सेक्रेटरी या चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस) या मास्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स या मास्टर ऑफ कॉमर्स।
मास्टर इन हिंदी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री; किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टीचिंग में डिग्री।
साइंटिस्ट ‘बी’ (केमिस्ट्री) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और भौतिकी या गणित या अनुप्रयुक्त गणित या फोरेंसिक विज्ञान में एक विषय के रूप में भौतिकी या गणित के साथ मास्टर डिग्री।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या केमिस्ट संस्थान के एसोसिएटशिप डिप्लोमा परीक्षा।
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी)- केमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री या संस्थान का एसोसिएटशिप डिप्लोमा।
असिस्टेंट प्रोफेसर (कानून) – कम से कम 55% अंकों के साथ संबंधित विश्वविद्यालय से अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड।
आवेदन करने की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जून है।
आवेदन फीस
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवार एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर क्रेडिट/डेबिट कार्ड का उपयोग करके फीस का भुगतान कर सकते हैं।
कैसे करना है आवेदन
उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जॉब
SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

भारतीय स्टेट बैंक चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी), चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) और सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 18 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://recruitment.bank.sbi/crpd-rs-2022-23-07/apply पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://sbi.co.in/documents/77530/25386736/17052022_Final के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 18 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 07 जून 2022
रिक्ति विवरण
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – 503
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – 130
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (SO-AC) – 8
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
वेतन
चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर एनीटाइम चैनल (सीएमएफ-एसी) – रु.36,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-चैनल मैनेजर सुपरवाइजर (सीएमएस)।
चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल (सीएमएस-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क।
सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी) – रु.41,000/- प्रति माह रिपोर्टिंग अथॉरिटी:-एजीएम (एसी) नेटवर्क
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 60 वर्ष होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू
मेरिट लिस्ट
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..




























You must be logged in to post a comment Login