NEW Delhi
दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती

दिल्ली में कोरोना के चलते लगाई गई पाबंदियों को लेकर जल्द राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर संकेत दिए हैं। दिल्ली सरकार के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। जल्द ही हम (कोविड) प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे…उस दिशा में सभी प्रयास करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार के हर कार्यालय में बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें होंगी। अब हम किसी सीएम या राजनेता की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।
उदस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए
दिल्ली में अब तेजी के साथ कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी तक कम हुए। आज यह करीब दस फीसदी है जबकि 15 जनवरी के करीब यह 30 फीसदी तक जा पहुंचा था। सीएम केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि लगातार वैक्सीनेशन तेज गति के साथ चल रहा है।
सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है। लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं। जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे। उस दिशा में सारी कोशिश होगी।
जल्द पाबंदियां हटाएंगे
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की। उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने। एलजी साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है। हम और एलजी साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे।
संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत
बता दें कि सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले दर्ज किए गए थे और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किए गए थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है।

NEW Delhi
ठंड से थर-थर कांप रहा राजस्थान का चुरू, दिल्ली में आज 4.6 डिग्री है पारा

दिल्ली में ठंड लगातार सितम ढहा रही है. इस बीच आज राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. इससे पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक सबसे कम तापमान था. वहीं, दिल्ली में शीतलहर की संभावना बढ़ गयी है, तो रैन बसेरों में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है
दिल्ली में ठंड लगातार कहर ढहा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 19 दिसंबर को राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है. यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है. बता दें कि शनिवार को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था. वहीं, ठंड बढ़ने के साथ बेघर लोगों की रैन बसेरों में संख्या लगातार बढ़ रही है.यही नहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी के साथ-साथ रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं, बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह दी गई है. जबकि राजस्थान के चूरू में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान -2.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. दरअसल पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा (Fog) देखने को मिलेगा.
इसके साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी. उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 21 दिसंबर तक और कच्छ में 20 दिसंबर तक यह स्थिति रहेगी. दिल्ली भी इससे अछूती नहीं रहेगी. यही नहीं, 21 दिसंबर तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है.
शनिवार को रहा था ऐसा हाल
इसके साथ मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है. जबकि शनिवार को दिल्ली के रिज और आयानगर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, हरियाणा के नारनौल में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा था. इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में 0.7 और राजस्थान के चुरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.
रैन बसेरे में लोगों की संख्या बढ़ी
दिल्ली में पिछले कई दिनों से ठंड का सितम जारी है, ऐसे में बेघर लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गयी है. वहीं, राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण कश्मीरी गेट के रैन बसेरे में लोगों की संख्या बढ़ रही हैं. इस बाबत रैन बसेरे के केयर टेकर ने बताया कि हम इन्हें खाना दो टाइम देते हैं और हर रोज लगातार लोग आते रहते हैं. सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें हम इनको लोगों को देते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिन से संख्या लगातार बढ़ रही है.
NEW Delhi
हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का अमानवीय चेहरा महिला को नग्न कर बेरहमी से की पिटाई

- हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है जहां असम की एक महिला को थाने के अंदर कपड़े उतार कर पीटा गया. जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला यहां डीएलएफ सेक्टर-1 में मेड का काम करती है. महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए घर का मालिक उसे मंगलवार को थाने ले गया था जहां पुलिस ने उसे बर्बर तरीके से पीटा. यहां तक कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी बेल्ट से वार किया.
- घटना सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने इसकी विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है. जिसमें डीएलएफ फेस-1 के स्टेशन ऑफिसर को लाइन हाजिर किया गया है. पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों महिला के प्राइवेट पार्ट को भी चोटिल किया है.
नग्न कर बेरहमी से पिटाई
- पति के मुताबिक जांच अधिकारी और एएसआई मधुबाला ने पीड़ित महिला को स्टेशन बुलाया जिसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. पुलिसकर्मी ने इसके बाद महिला को नग्न कर उसकी बेरहरमी से पिटाई की. पीड़ित महिला पर वह जुर्म कुबूल करने का दवाब डाला जा रहा था जो उसने किया ही नहीं था. पति के मुताबिक महिला को बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया है.
- मामले सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के कई संगठन इसके खिलाफ विरोध में उतर आए हैं. लोगों ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस पूरे मामले पर गुरुग्राम पुलिस के PRO का कहना है कि शिकायत आने के बाद 4 पुलिस वालों को लाइन हाजिर किया गया है. इसमें ASI मधुबाला, SHO स्वेत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, महिला कॉन्स्टेबल कविता के खिलाफ जांच की जा रही है.
- पुलिस के मुताबिक अब नए SHO पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेंगे.

-
जॉब4 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब6 days agoयुवाओँ के लिए BSF में नौकरी नौक़री पाने का सुनहरा मौक़ा : सीमा सुरक्षा बल में 2788 पदों पर निकली बंपर भर्ती,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती , 27 जनवरी तक करें आवेदन
-
जॉब6 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर : यहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
जॉब3 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoSEBI में निकली A-ग्रेड ऑफिसरों की निकली बंपर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
जॉब5 days agoयहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
देश - दुनिया6 days agoप्यार में मिला ऐसा धोखा की सुनकर रह जायेंगे दंग : गर्लफ्रेंड की मां को एक किडनी दान दे दी, लड़की ने दूसरे से शादी रचा ली
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए अच्छी खबर: रक्षा मंत्रालय में निकली 41 पदों पर भर्ती, 10 वीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन 29 जनवरी तक
-
जॉब3 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक


















You must be logged in to post a comment Login