Connect with us

NEW Delhi

ठंड से थर-थर कांप रहा राजस्‍थान का चुरू, दिल्‍ली में आज 4.6 डिग्री है पारा

Published

on

दिल्‍ली में ठंड लगातार सितम ढहा रही है. इस बीच आज राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है. इससे पहले शनिवार को दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक सबसे कम तापमान था. वहीं, दिल्‍ली में शीतलहर की संभावना बढ़ गयी है, तो रैन बसेरों में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है

दिल्ली में ठंड लगातार कहर ढहा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, रविवार यानी 19 दिसंबर को राजधानी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है. यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है. बता दें कि शनिवार को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था. वहीं, ठंड बढ़ने के साथ बेघर लोगों की रैन बसेरों में संख्‍या लगातार बढ़ रही है.यही नहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शीत लहर की चेतावनी के साथ-साथ रविवार और सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

वहीं, बच्चों व बुजुर्गों को सुबह-शाम की सैर से बचने की भी सलाह दी गई है. जबकि राजस्थान के चूरू में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है. मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान -2.6 सेल्सियस दर्ज किया गया. दरअसल पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम समेत उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में सुबह के समय घना कोहरा (Fog) देखने को मिलेगा.

इसके साथ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तरी राजस्‍थान में सुबह के समय ठंड बढ़ेगी. उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में 21 दिसंबर तक और कच्छ में 20 दिसंबर तक यह स्थिति रहेगी. दिल्‍ली भी इससे अछूती नहीं रहेगी. यही नहीं, 21 दिसंबर तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है.

शनिवार को रहा था ऐसा हाल
इसके साथ मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है. जबकि शनिवार को दिल्‍ली के रिज और आयानगर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, हरियाणा के नारनौल में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा था. इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में 0.7 और राजस्‍थान के चुरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था.

रैन बसेरे में लोगों की संख्या बढ़ी
दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से ठंड का सितम जारी है, ऐसे में बेघर लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गयी है. वहीं, राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण कश्मीरी गेट के रैन बसेरे में लोगों की संख्या बढ़ रही हैं. इस बाबत रैन बसेरे के केयर टेकर ने बताया कि हम इन्हें खाना दो टाइम देते हैं और हर रोज लगातार लोग आते रहते हैं. सर्दियों में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें हम इनको लोगों को देते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिन से संख्‍या लगातार बढ़ रही है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

NEW Delhi

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का अमानवीय चेहरा महिला को नग्न कर बेरहमी से की पिटाई

Published

on

  • हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है जहां असम की एक महिला को थाने के अंदर कपड़े उतार कर पीटा गया. जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला यहां डीएलएफ सेक्टर-1 में मेड का काम करती है. महिला पर चोरी का आरोप लगाते हुए घर का मालिक उसे मंगलवार को थाने ले गया था जहां पुलिस ने उसे बर्बर तरीके से पीटा. यहां तक कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी बेल्ट से वार किया.
  • घटना सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने इसकी विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं. साथ ही इस मामले में 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है. जिसमें डीएलएफ फेस-1 के स्टेशन ऑफिसर को लाइन हाजिर किया गया है. पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों महिला के प्राइवेट पार्ट को भी चोटिल किया है.

नग्न कर बेरहमी से पिटाई

  • पति के मुताबिक जांच अधिकारी और एएसआई मधुबाला ने पीड़ित महिला को स्टेशन बुलाया जिसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. पुलिसकर्मी ने इसके बाद महिला को नग्न कर उसकी बेरहरमी से पिटाई की. पीड़ित महिला पर वह जुर्म कुबूल करने का दवाब डाला जा रहा था जो उसने किया ही नहीं था. पति के मुताबिक महिला को बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया है.
  • मामले सामने आने के बाद पूर्वोत्तर के कई संगठन इसके खिलाफ विरोध में उतर आए हैं. लोगों ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस पूरे मामले पर गुरुग्राम पुलिस के PRO का कहना है कि शिकायत आने के बाद 4 पुलिस वालों को लाइन हाजिर किया गया है. इसमें ASI मधुबाला, SHO स्वेत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, महिला कॉन्स्टेबल कविता के खिलाफ जांच की जा रही है.
  • पुलिस के मुताबिक अब नए SHO पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेंगे.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़20 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • यूपी4 days ago

    सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू