Connect with us

amazing amazing

RESTORE FADED CLOTHES: क्या आपके भी कपडे का रंग हो गया है फीका तो इन आसन उपायों से करे इन्हें पहले जैसा…

Published

on

 

Restore Faded Clothes: अक्सर आपके वार्डरोब में ऐसे कपड़े होते हैं, जिनको आप कम बार ही पहना होता है लेकिन उसका रंग उतर जाने के कारण वह पहनने लायक नहीं रह जाते। कई बार कपड़ों को अधिक धोने या कपड़ों को धोते समय छोटी छोटी गलतियों के कारण आपके रंगीन कपड़ों का रंग उतर जाता है और वह खराब हो जाते हैं। कभी-कभी किसी कपड़े का रंग निकल कर दूसरे कपड़े में भी लग जाता है, जिससे दोनों ही कपड़े खराब हो जाते हैं। ऐसे समस्या होने पर घर पर ही आसानी से रंग उतर चुके कपड़ों को पुन: नया जैसा बनाया जा सकता है। फीके कपड़ों को पुराने जैसे रंग में रंगने और दूसरे कपड़े का रंग लग जाने से उस साफ करने के कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें घर पर ही अपनाकर आप आसानी से खराब कपड़ों को दोबारा पहनने योग्य बना सकते हैं। चलिए जानते हैं रंग उतर चुके कपड़ों को घर पर नए जैसा बनाने के तरीकों के बारे में।
नमक से रंग करें पक्का

अगर कपड़ों का रंग पक्का रखना है तो नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को धोते समय अगर लगे कि उसका रंग उतर रहा है तो बाल्टी में आधा चम्मच नमक पानी में मिला लें। इसी नमकीन पानी से कपड़े धोएं। इससे कपड़े का रंग एकदम पक्का हो जाता है और कपड़े में नई जैसी चमक बनी रहती हैसिरका करें इस्तेमाल

कपड़े को नया और चमकदार बनाए रखने के लिए उसे धोने के बाद विनेगर का उपयोग कर सकते हैं। कपड़ों का रंग हार्ड डिटर्जेंट के कारण उड़ जाता है और कपड़ा पुराना और फीके रंग का लगता है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि कपड़े का रंग उतर सकता है तो उसे धोते समय थोड़ा विनेगर इस्तेमाल करें। विनेगर कपड़ों के कलर को पक्का और चमक को बरकरार रखता है।फैब्रिक डाई

कपड़े को बार बार धोने से उसका रंग पूरी तरह से उतर गया हो तो उसके रंग को पक्का करने के लिए नमक, विनेगर का इस्तेमाल भी काम नहीं आएगा। ऐसे में कपड़े को फेंकना ही पड़ता है। लेकिन अगर आप कपड़े का रंग बरकरार रखना चाहते हैं तो उसे धोते समय फैब्रिक डाई का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फैब्रिक डाई का इस्तेमाल करते समय उसके लेबल का ख्याल रखें।
कपड़े डाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान

-कपड़ों पर रंग चढ़ाते समय इस बात का ख्याल रखें कि डाई ओरिजिनल कलर से मिलती जुलती कलर की हो।

-कपड़े के फैब्रिक के मुताबिक डाई करें। जैसे कपड़े का फैब्रिक काॅटन, सिल्क या ऊन जैसा नेचुरल हो तो डाई करते समय अधिक ध्यान रखें।
हमेशा गर्म पानी से कपड़े न धोएं। कपड़ों को धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

-सफेद कपड़े की रंगत बरकरार रखने के लिए धोते समय बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

amazing amazing

ये ऐसे 5 तरह के मिठाइयाँ, जो हर देवी-देकता को करती है प्रसन्न, देखे कौन सी है ये मिठाइयाँ…

Published

on

 

 

लड्डू एक ऐसी मिठाई है, जो हर देवी-देवता को चढ़ाई जा सकती है. लड्डू देवी-देवताओं के प्रिय भोग में से एक है. आप बेसन, मोतीचूर, मलाई, नारियल, चूरमा और मावे के लड्डू अर्पित कर सकते हैं.

खीर का प्रसाद सभी देवी-देवता को हर शुभ मौके और पूजा-पाठ में अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खीर चढ़ानें से भगवान प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं.

हलवा सभी देवी-देवताओं की प्रिय मिठाई में एक माना जाता है. आप अलग-अलग तरह के हलवे जैसे आटे, सूजी, गाजर, कद्दू और मूंग का हलवा देवताओं को अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

केसर भात आप सभी देवी-देवताओं को भोग में अर्पित कर सकते हैं. ये देवताओं के प्रिय भोग में से एक माना जाता है. इसे मनोकामना पूरी होने पर अर्पित किया जाता है.

केसर भात आप सभी देवी-देवताओं को भोग में अर्पित कर सकते हैं. ये देवताओं के प्रिय भोग में से एक माना जाता है. इसे मनोकामना पूरी होने पर अर्पित किया जाता है.

सफेद मावे की मिठाई हर देवी-देवता को चढ़ाई जाती है. मान्यता है कि अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद भगवान को सफेद मिठाई चढ़ाई जाती है. इसे कन्याओं को बांटना भी शुभ माना जाता है.

Continue Reading

amazing amazing

शख्स ने नदी में बहा दी करोडो रूपये की कार जाने क्यों? वजह ऐसा की जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

Published

on

 

दुनिया रोज कुछ ऐसी अजब-गजब घटनाएं सामने आती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। जी नहीं हम एलन मस्क के किसी ट्वीट की बात नहीं कर रहे, बल्कि बात कर रहे हैं भारत के एक ऐसे शख्स की जिसने अपनी करोड़ों रुपये की चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार को नदी में बहा दिया।

मां के निधन से दुखी था मालिक
मामला बेंगलुरु का है, जहां कथित तौर पर अपनी मां के निधन के दुखी व्यक्ति अपनी चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार से श्रीरंगपटना में कावेरी नदी के किनारे पर पहुंचा। इसके बाद उसने कार से उतरने के बाद उसे नदी की तेज धारा में बहा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने जो बीएमडब्ल्यू एक्स 6 एसयूबी कावेरी नदी में बहाई थी, उसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये थी।

मछुआरों और राहगीरों ने दी सूचना 
रिपोर्ट में बताया गया कि जब उस व्यक्ति ने अपनी एसयूवी को कावेरी नदी में गिराया था, उस समय वह अपनी मां के निधन के कारण बेहद उदास और दुखी था। जब, नदी के आस-पास मौजूद मछुआरों और राहगीरों ने नदी में इस लग्जरी कार को बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने ऐसे लगाया मालिक का पता
पुलिस ने समझा था कि ये कार किसी दुर्घटना का शिकार हुई है। किसी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस ने टीम के साथ उसे डंप करने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद कार को नदी के बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने परिवहन विभाग से जानकारी जुटाकर कार के बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट में रहने वाले मालिक का पता लगाया।

पुलिस पूछताछ में शख्स ने साधी चुप्पी 
हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान इस अजग-गजब काम के बारे में उस व्यक्ति ने कुछ ज्यादा नहीं बताया, लेकिन उसके परिजनों ने कहा कि वह अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में पहुंच गया था, जिसके कारण उसने अपनी बीएमडब्ल्यू एसयूवी को नदी में बहाने का चौंकाने वाला फैसला कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसके परिवार के सदस्यों के बयान करके उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया।

Continue Reading

amazing amazing

OMG बंदर ने कोतवाल परिसर से मोबाइल उठाया फिर हुआ ये…

Published

on

 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बंदर के द्वारा कोतवाली परिसर से मोबाइल उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक बंदर कोतवाली परिसर में कोतवाल की टेबल से फरियादी का मोबाइल ले उड़ा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, बंदर से मोबाइल छुड़ाने के लिए फरियादी समेत पूरा पुलिस थाना लग गया, लेकिन वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर काफी देर तक उछल कूद करता रहा. इससे सभी के पसीने छूट गए.

यह मामला हरदोई की कोतवाली हरपालपुर का है, जहां कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले अनुराग मिश्रा अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्‍होंने जैसे ही अपना मोबाइल कोतवाल की टेबल पर रखा, तभी एक शातिर बंदर ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद बंदर के कब्जे से मोबाइल छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ अनुराग मिश्रा मशक्कत में जुट जाते हैं, लेकिन बंदर कभी इस पेड़ तो कभी उस पेड़, तो कभी इस बिल्डिंग तो कभी उस बिल्डिंग उछल कूद करता रहता है. इस बीच इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.बंदर ने पुलिस समेत सभी को खूब छकाया और फिर…
बहरहाल, बंदर से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश में पुलिस और फरियादा समेत कई स्‍थानीय लोगों के पसीने छूट गए. यही नहीं, फरियादी जिस काम के लिए कोतवाली आया था, वह उसे भूलकर बंदर से मोबाइल लेने के प्रयास में जुट गया. इस दौरान पुलिस और स्‍थानीय लोगों का फरियादी को पूरा साथ मिला और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अनुराग मिश्रा ने बंदर के कब्जे से मोबाइल हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल मालिक के साथ पुलिस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़1 day ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • Tech & Auto1 day ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • ज्योतिष1 day ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया3 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश2 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • देश1 day ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • देश - दुनिया2 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • देश - दुनिया3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब1 day ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई