क्राइम
मथुरा जिले में 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात,दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियां लगने से रामवीर वहीं गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भाग जाने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा हैं। पूरे मामले की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता हैं।

क्राइम
आपसी दुश्मनी के चलते महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म,मुंह में कालिख पोतकर सड़कों पर घुमाया

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया। दिल्ली के शाहदरा इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन एक ऐसी घिनौनी घटना घटी जिसने देश की राजधानी का सिर एक बार फिर झुका दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।पुलिस के मुताबिक शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया।
कमरा में,सीलनभरी बदरंग दीवारें, टूटा हुआ फ्रिज, हर तरफ बिखरे सामान महिला के साथ हैवानियत की दास्तां इस कमरे की तस्वीर बयां कर रही है। कमरे में पीड़ित की चीखें गूंजी होंगी, मदद की गुहारें गूंजी होगी। ये कमरा 20 साल की पीड़ित महिला के साथ दरिंदगी का गवाह है। शाहदरा में महिला के साथ हैवानियत मामले में अबतक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया : दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया।पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप
स्वाति ने ट्वीट किया, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की
इस मामले की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निंदा की है। उन्होंने स्वाति मालीवाल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे
क्राइम
दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण एक पांच वर्षीय मासूम, बच्चे का अपहरण और हत्या उसके फूफा ने की; जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के गाजीपुर क्षेत्र से अगवा किए गए एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे का शव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव से बरामद कर लिया। बच्चे का अपहरण और हत्या उसके फूफा ने की थी और शव को मिट्टी में दबा दिया था।एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि पीड़ित बच्चा अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के थाना गाजीपुर क्षेत्र के कोंडली इलाके में रहता था।
दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था
उसका 15 जनवरी को दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट वहां दर्ज है।उन्होंने बताया कि दिल्ली के गाजीपुर थाना से आई एक पुलिस टीम ने 17-18 जनवरी की रात्रि में पिलुआ थाने को इस मामले की सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने यह बताया कि सुनील कुमार (कोंडली, दिल्ली) ने पांच वर्षीय राजन पुत्र अमित की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिलुआ के गांव जयसिंहपुर के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में दफनाया दिया।
जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद
पिलुआ पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर गांव जयसिंहपुर के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार पीड़ित बच्चे का रिश्ते का फूफा है और पुरानी रंजिश के चलते उसने 15 जनवरी को बच्चे का दिल्ली से अपहरण किया कर लिया था और यहां लाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को दफना दिया था। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुनील से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
क्राइम
तमिलनाडु : 17 वर्षीय लावण्या ने किया आत्महत्या ,धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था
आरोप है कि वहां उसे कमरे साफ करने के लिए मजबूर किया गया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया. इस सबसे तंग आकर कुछ दिन पहले छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
-
जॉब4 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब6 days agoयुवाओँ के लिए BSF में नौकरी नौक़री पाने का सुनहरा मौक़ा : सीमा सुरक्षा बल में 2788 पदों पर निकली बंपर भर्ती,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती , 27 जनवरी तक करें आवेदन
-
जॉब6 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर : यहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
जॉब3 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoSEBI में निकली A-ग्रेड ऑफिसरों की निकली बंपर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
जॉब5 days agoयहां निकली 32 हजार शिक्षक पदों की भर्ती ; आवेदन 9 फरवरी तक
-
देश - दुनिया6 days agoप्यार में मिला ऐसा धोखा की सुनकर रह जायेंगे दंग : गर्लफ्रेंड की मां को एक किडनी दान दे दी, लड़की ने दूसरे से शादी रचा ली
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए अच्छी खबर: रक्षा मंत्रालय में निकली 41 पदों पर भर्ती, 10 वीं पास अभ्यर्थी करें आवेदन 29 जनवरी तक
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर :इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती,जल्द करे अप्लाई





















You must be logged in to post a comment Login