क्राइम
दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण एक पांच वर्षीय मासूम, बच्चे का अपहरण और हत्या उसके फूफा ने की; जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के गाजीपुर क्षेत्र से अगवा किए गए एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे का शव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव से बरामद कर लिया। बच्चे का अपहरण और हत्या उसके फूफा ने की थी और शव को मिट्टी में दबा दिया था।एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि पीड़ित बच्चा अपने माता-पिता के साथ दिल्ली के थाना गाजीपुर क्षेत्र के कोंडली इलाके में रहता था।
दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था
उसका 15 जनवरी को दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट वहां दर्ज है।उन्होंने बताया कि दिल्ली के गाजीपुर थाना से आई एक पुलिस टीम ने 17-18 जनवरी की रात्रि में पिलुआ थाने को इस मामले की सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने यह बताया कि सुनील कुमार (कोंडली, दिल्ली) ने पांच वर्षीय राजन पुत्र अमित की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पिलुआ के गांव जयसिंहपुर के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में दफनाया दिया।
जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद
पिलुआ पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर गांव जयसिंहपुर के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन को खुदवाकर बच्चे का शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार पीड़ित बच्चे का रिश्ते का फूफा है और पुरानी रंजिश के चलते उसने 15 जनवरी को बच्चे का दिल्ली से अपहरण किया कर लिया था और यहां लाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को दफना दिया था। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सुनील से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

क्राइम
तमिलनाडु : 17 वर्षीय लावण्या ने किया आत्महत्या ,धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा था
आरोप है कि वहां उसे कमरे साफ करने के लिए मजबूर किया गया और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया. इस सबसे तंग आकर कुछ दिन पहले छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
क्राइम
गोरखपु्र जिले में नवजात बच्ची के लावारिस मिलें, पुलिस इस मामले को जांच के नाम पर टाल रही;जबकि अपराध साफ

गोरखपु्र जिले के गुलरिहा इलाके के सियारामपुर गांव के टोला नंदापार के पूरब स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे नवजात बच्ची के लावारिस मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जबकि, प्रधान चंदा की ओर से प्रधान प्रतिनिधि हनुमान निषाद ने आगे बढ़कर बुधवार को ही थाने में तहरीर दे दी थी। जांच के नाम पर पुलिस इस मामले में टालमटोल कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दुर्गा मंदिर के पास नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिली थी।
नवजात का परित्याग करना कानूनी अपराध
प्रधान ने तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की शाम सात बजे सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे जीवित नवजात बच्ची मिली थी। नवजात का परित्याग करना कानूनी अपराध है, इसलिए केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।उनके तहरीर देने के बाद भी पुलिस इस मामले को जांच के नाम पर टाल रही है, जबकि अपराध साफ है।
गुलरिहा इंस्पेक्टर अमित दुबे
धारा 317 में इसका साफ उल्लेख है कि अगर कोई 12 साल आयु से कम बच्चे का परित्याग करता है तो यह अपराध है, फिर भी पुलिस इस गंभीर मुद्दे पर उदासीन बनी हुई है।गुलरिहा इंस्पेक्टर अमित दुबे ने कहा कि मामले की जांच सरहरी पुलिस चौकी इंचार्ज को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्राइम
गाजियाबाद में दुष्कर्म पीड़िता को जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश , एक साल बाद दर्ज हुआ केस
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति
-
यूपी6 days agoमुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
-
जॉब6 days agoसेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी
-
जॉब5 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days ago629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन
-
जॉब4 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी
-
देश4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव


















You must be logged in to post a comment Login