Connect with us

जॉब

629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन , जानें गाइडलाइन

Published

on

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 1 लाख 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सवालों के साथ ही कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है सरकारी ओर से जारी गाइडलाइन। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी
ऐसे में अभ्यर्थी सर्दी से बचने के लिए सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हो वहीं पहन सकेंगे। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी।अभ्यर्थियों के लिए ये गाइडलाइनड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, तख्ती, पैड, गत्ता, पैन ड्राइव, रबर, टेबल स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी।
भर्ती परीक्षा में फायरमैन परीक्षा सुबह पहली पारी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित
इसके साथ ही डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करने के साथ ही परीक्षा समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।29 जनवरी को दो पारी में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में फायरमैन परीक्षा सुबह पहली पारी 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जबकि एएफओ (असिस्टेंट फायर ऑफिसर) परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 21 जनवरी के बाद अपलोड किए जाएंगे। भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में कट ऑफ हाई रहने की संभावना है।33% अंक लाना अनिवार्य फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर (AFO) की भर्ती में लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
लिखित परीक्षा में न्यूनतम 33 फीसदी
लिखित परीक्षा में न्यूनतम 33 फीसदी नंबर लाने वाले परीक्षार्थियों को ही फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए क्वालिफाइड माना जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) के परीक्षार्थियों के लिए 28 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। फिजिकल और प्रैक्टिकल के लिए कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी
1 पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा
अभ्यर्थियों को निर्धारित अंक प्राप्त करने पर शारीरिक और प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जबकि लिखित परीक्षा के बाद 1 पद के मुकाबले 10 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।लिखित परीक्षा 70 अंकों की होगी। शारीरिक परीक्षा 60 अंकों की होगी। प्रायोगिक परीक्षा 90 अंकों की होगी। इस तरह से तीनों प्रकार की परीक्षाओं के अधिकतम अंक 220 होंगे। तीनों के अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

भारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई

Published

on

By

12 पास छात्रों के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम यानी कि TES के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।(47) जुलाई 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया 24 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी जो 23 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। उम्मीदवार टेक्निकल एंट्री स्कीम भर्ती (47) 2022 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट इंडियन आर्मी टीईएस 47 भर्ती कुल 90 पदों के लिए निकाली गयी है। joinindianarmy.nic.in पर जाकर या इस पेज से भर सकते है।

जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं उनको बता दें कि वे आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने से पहले निर्धारित की गई योग्यता एवं मापदंड अच्छे से जाँच लें उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया में भाग लें।की अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि की जानकारी के लिए आप हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ सकते हैं।

पदों की संख्या : 90

योग्यता

कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीएम स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है। कैंडिडेट्स 60 फीसदी नंबरों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही जेईई मेन 2021 में शामिल होना चाहिए।

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र 2 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

Continue Reading

जॉब

यहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी

Published

on

By

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने फूड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. भर्ती विज्ञापन के अनुसार फूड इंस्पेक्टर की कुल 84 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2022 है. जबकि फीस पेमेंट की अंतिम तिथि 30 जनवरी है. सीजी व्यापम के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षा 20 फरवरी को होगी. जबकि एडमिट कार्ड 11 फरवरी को जारी होंगे. सीजी व्यापम फूड इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर करना है.
वैकेंसी कुल
84 पद 
योग्यता
फूड इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए.
फूड इंस्पेक्टर पद के लिए आयु सीमा
फूड इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए.
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जनरल- 350 रुपये
ओबीसी- 250 रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग- 200 रुपये
Continue Reading

जॉब

भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

Published

on

By

भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इंडियन आर्मी ने आर्टिलरी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी 2022 या इससे पहले तक जमा स्वीकार किए जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), मॉडल वर्कर, कारपेंटर, रसोइया, रेंज लस्कर, फायरमैन समेत विभिन्न पदों पर कुल 107 रिक्तियां भरी जाएंगी। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने पिछले विज्ञापन के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अयोग्य हैं, उन्हें लेटेस्ट नोटिफिकेशन के आधार पर एक नए सिरे से आवेदन करना होगा। भारतीय सेना आर्टिलरी भर्ती 2022 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
 
वैकेंसी का डिटेल
कुक- 11
वाशरमैन- 3
सफाईवाला- 13
बारबर- 7
एलडीसी हेडक्वॉर्टर- 7
एलडीसी एमआईआर- 4
कितनी मिलेगी सैलरी
कुक और एलडीसी- 19900- 63200/- रुपये प्रति माह
अन्य पद- 18000- 56900/- रुपये प्रति माह
शैक्षक योग्यता
कुक- 10वीं पास होने के साथ इंडियन कुकिंग की नॉलेज होनी चाहिए.
वाशरमैन- 10वीं पास होना चाहिए.
सफाईवाला- 10वीं पास.
बारबर- 10वीं पास.
एलडीसी- 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर पर हिंदी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
आयु सीमा
जनरल और इडब्लूएस- 18 से 35 साल
ओबीसी- 18 से 28 साल
एससी और एसटी- 18 से 30 साल
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर होगा.
कैसे करना है आवेदन
भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन यानी डाक के जरिए करना है. आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- एडीएम ब्रांच (सिविलियन सेक्शन), हेडक्वॉर्टर, एमआईआरसी, डेयरवाड़ी, सोलापुर रोड, अहमदनगर-414110, महाराष्ट्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

जांजगीर-चांपा : बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा -जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस...

छत्तीसगढ़3 days ago

नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले

कांकेर: जिले की महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात को अंजाम देते 12 वाहनों को...

छत्तीसगढ़6 days ago

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो...

छत्तीसगढ़1 week ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़1 week ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति

  • यूपी6 days ago

    मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल रेलवे में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2422 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी

  • जॉब5 days ago

    सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : लोक सेवा आयोग में निकली 547 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब5 days ago

    यहां निकली विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में 134 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब4 days ago

    नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

  • जॉब4 days ago

    नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी 40 हजार सैलरी

  • देश4 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलावों, जाने क्या है बदलाव

  • जॉब3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई