Connect with us

विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या

Published

on

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है. यहां राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. हत्या तब की गई जब वह टहलने गए थे.

दरअसल, रंजीत बच्चन सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. गोली लगने के कारण रंजीत की मौत हो गई. रंजीत की CDRI के पास गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

सिर पर मारी गोली

हमलावरों ने रंजीत के सिर पर गोलियां मारी. दिनदहाड़े घटी इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. इस हमले में रंजीत के भाई को भी गोली लगी है. रंजीत के भाई को हाथ में गोली लगी, जिसके कारण उनका भाई घायल हो गया है. घायल हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रंजीत गोरखपुर के रहने वाले थे और यहां ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लाक में रहते थे. इससे पहले रंजीत समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे. वहीं मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस की 6 टीम और क्राइम ब्रांच हत्यारे को पकड़ने के लिए जुट गई हैं.

मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

Published

on

 

भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया गया। फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल, आर के लालवानी, निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे सहित अभिनेता व अभिनेत्री सहित सभी कलाकार उपस्थित थे ।फिल्म के निर्देशक धर्मेन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि किशोरावस्था में प्रेम आकर्षण से प्रारंभ होता है, उसके बाद उसकी परिणिति भयावह होती है। वास्तविक प्यार पति और पत्नी में होती है। फिल्म के अभिनेता रियाज खान ने कहा कि फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का ध्यान रखा गया है। फिल्म की अभिनेत्री काजल सोनबेर ने कहा कि फिल्म की कथा लोगों को पसंद आएगी। सेकंड हीरो अंशु चौबे ने कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता प्रेक्षकों को मोह लेगा। छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्मों के प्रसिध्द चरित्र अभिनेता ललित उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डियो विडियो व सेटेलाइट नहीं होने काफी दिक्कतें आती हैं। फिल्म को मार्क फिल्मस सीजी प्रस्तुत कर रहा है।

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फ़ोन Oppo A57 5G, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स…

Published

on

By

 

 

 

 

Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

ओप्पो ने थाईलैंड में Oppo A57 (2022) को लॉन्च कर दिया है। Oppo A57 5G को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। Oppo A57 (2022) के साथ मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले भी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।

Oppo A57 (2022) की कीमत
Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन
Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo A57 (2022) में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Continue Reading

देश

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी,जानें अपने शहर की कीमत… 

Published

on

महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 27 मई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं।

तेल कंपनियों ने लगातार छठे दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 21 मई शनिवार को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई है।

आज का भाव – दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर। – मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर। – कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर। – चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर। – हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर। – बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर। – तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर। – भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर। – चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर। – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर। – नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर। – जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर। – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर इस वजह से देश में महंगा है।पेट्रोल और डीजल आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़17 hours ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

छत्तीसगढ़3 days ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

छत्तीसगढ़3 days ago

महंगाई से मिलेगी राहत, पेट्रोल डीजल के बाद खाने के तेलों में आयेगी गिरावट….

  नमस्कार, महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब7 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई

  • जॉब7 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब7 days ago

    जूनियर असिस्‍टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..