मध्यान्ह भोजन के तहत विद्यार्थियो को मिलेगा एकमुश्त खाद्यान्न

कलेक्टर श्री अमित तोमर ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विद्यार्थियो को पका हुआ भोजन के स्थान पर एकमुश्त खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश दिये है।
कलेक्टर ने परिपत्र भेजकर संबंधित पदाधिकारियो को निर्देशित किया है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार मार्च माह के 11 दिन एवं अप्रैल माह के 22 दिन इस प्रकार कुल 33 शैक्षणिक दिवसो हेतु प्राथमिक शाला में दर्ज प्रत्येक विद्यार्थी को 3 किलो 300 ग्राम एवं माध्यमिक शाला के विद्यार्थी को 4 किलो 950 ग्राम खाद्यान्न का वितरण स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, शाला प्रबंधन समितियो के के माध्यम से करवाना सुनिश्चित किया जाये ।


Tech & Auto
सबसे कम कीमत में Reliance Jio का यह रिचार्ज प्लान, मिल रहा 1095GB तक डेटा, और अनलिमिटेड कॉल, जल्द देखे यह रिचार्ज प्लान….

Reliance Jio:अपने ग्राहकों के लिए कुल 4 ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिनमें 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा हर दिन मिलता है। अगर आप भी उन मोबाइल यूजर्स में शुमार हैं, जिनका हर दिन डेटा खर्च ज्यादा है तो जियो के ये रिचार्ज पैक आपके लिए हैं। कंपनी के 3 जीबी डेटा हर दिन वाले प्लान की कीमत 419 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा जियो के पास 601 रुपये, 1,199 रुपये और 4,199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। जियो के इन प्लान के बारे में विस्तार से जानें…
Reliance Jio का 4,199 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 4,199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियोक्लाउड ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। बता दें कि डिज्नी+हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए प्लान में फ्री मिलता है।
Reliance Jio का 1,199 रुपये वाला जियो प्लान
रिलायंस जियो के 1,199 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। प्लान में कुल 252 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड एसटीडी, लोकल और रोमिंग कॉल फ्री मिलती है। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।
इसके अलावा जियो के इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री ऑफर किया जाता है।
Reliance Jio का 601 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 601 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा के अलावा 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। यानी ग्राहक कुल 90 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं। जियो का यह प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल ऑफर करता है। जियो के इस प्रीपेड प्लान में 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
जियो के इस प्लान में डिज्नी+हॉटस्टार, जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियोक्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मुफ्त है।
Reliance Jio का 419 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 419 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। यानी प्लान में कुल 84 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं।
प्लान में जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोसिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
क्राइम न्यूज़
Crime News : पति द्वारा पत्नी की सनसनी खेद हत्या,वजह हैरान कर देनी वाली,जानिए

Crime news : छत्तीसगढ़ में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की इस बात से नाराज होकर उसे मात के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह उसके सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी।छत्तीसगढ़ में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की इस बात से नाराज होकर उसे मात के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी ने कहा था कि वह उसके सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाएगी।बता दें कि यह मामला बेमेतरा का है। जहां खंडसरा में 28 साल का सुशील साहू अपनी 25 साल की पत्नी रानी साहू के साथ रहता था। कुछ दिनों बाद काम-काज के चलते लखनऊ चले गये। और वहां लखनऊ में सुशील ने अपनी पत्नी को एक गैर मर्द के साथ शारीरीक संबंध बनाते हुए देख लिया था।
जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ और वह दोनों अलग अलग रहने के लिए राजी हो गए।लेकिन इसके बाद दोनों 6 जुलाई को महिला के पति ने लखनऊ में अपनी पत्नी की हरकतों के खिलाफ शिकायत की।
सुशील ने वकील से मिलकर तलाक को लेकर भी राय ली थी। लेकिन इन बीचों फिर से पत्नी के साथ सुशील साहू का दोबारा विवाद शुरू हुआ।और इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया ताकि किसी को मर्डर का पता न चले।
हालांकि पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद सुशील साहू खुद ही स्थानीय थाने में पहुंचा और सारा जुर्म कबूल किया। आरोपी ने थाने में दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे, मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी।
मनोरंजन
कंगना रणौत को मानहानि केस से मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने 14 जुलाई तक पेशी में दी छूट
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान कंगना रणौत ने बठिंडा की मोहिंदर कौर की फोटो यह कहते हुए पोस्ट की थी कि वह 100-100 रुपये की रोजाना की मजदूरी पर आंदोलन में शामिल होने पहुंची थीं।
कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला की फोटो पर विवादास्पद टिप्पणी के मामले में दर्ज मानहानि केस में अभिनेत्री कंगना रणौत की याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कंगना को बड़ी राहत देते हुए 14 जुलाई को बठिंडा कोर्ट की पेशी से छूट दे दी है। शुक्रवार को करीब पौना घंटा चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई सोमवार को तय की थी।
बठिंडा की मोहिंदर कौर की तस्वीर की थी शेयर
बता दें कि जब कृषि कानून को लेकर आंदोलन चल रहा था, तब कंगना ने बठिंडा की मोहिंदर कौर की एक तस्वीर शेयर की थी। कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उनको 100-100 रुपये की रोज की मजदूरी के लिए आंदोलन में लाया गया है। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था, हालांकि इसके बाद अभिनेत्री ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पंजाब में उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
इसी संबंध में कंगना के खिलाफ बठिंडा कोर्ट में मोहिंदर कौर ने मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस मामले पर 4 जनवरी 2021 में कोर्ट में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद करीब 13 महीने सुनवाई चली। बठिंडा की कोर्ट ने मामले में कंगना को समन जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। वहीं कंगना को जवाब देते हुए मोहिंदर कौर ने ये भी कहा था कि उनके पास 13 एकड़ की जमीन है और अभी भी वह अपने परिवार के साथ मेहनत करती हैं। उनको 100 रुपये की मजदूरी की जरुरत नहीं है।
मोहिंदर कौर ने समझा था बिलकिस बानो
मोहिंदर कौर ने कंगना से ये तक कह दिया था कि कोरोना के समय अगर उनके पास काम नहीं है तो वह मोहिंदर के पास आ सकती हैं। वह कंगना को खेत में काम के बदले मजदूरी देने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने मोहिंदर कौर को बिलकिस बानो समझ लिया था। बिलकिस शाहीन बाग में सीएए के विरोध का चेहरा रही थीं। मोहिंदर कौर ने याचिका में कहा कि कंगना ने उनकी तुलना किसी दूसरी महिला से की। उन्होंने कहा कि कंगना के ट्वीट से उन्हें मानसिक परेशानी हुई और उनकी छवि को ठेस पहुंची है।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto5 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
व्यापर6 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब3 days agoनवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
Tech & Auto1 day agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
मनोरंजन6 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर































You must be logged in to post a comment Login