ज्योतिष
ऐसी शनि रेखाए जिनकी हथेली पर होती है, वो किस्मतवाले होते है छुते है सफलता के शिखर..
Shani Line In Hand: हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली में मौजूद कई तरह की रेखाओं, चिन्ह और पर्वत के बारे में विस्तार से बताया गया है। ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। कहा जाता है कि जिनके हथेलियों पर ये रेखाएं होती हैं वो लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ये रेखाएं जिनकी हथेली पर होती हैं उनका जीवन सुख समृद्धि से भरा रहता है। इन्हीं रेखाओं में से एक है शनि रेखा। आज हम हथेली में मौजूद शनि रेखा के बारे में जानेंगे। दरअसल, व्यक्ति के हाथ में शनि रेखा उसके भाग्यशाली होने का प्रतीक है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में शनि रेखा स्पष्ट होती है, वे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं। हथेली में शनि रेखा होने पर व्यक्ति किस्मत का धनी होता है, उसको जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही शनि देव उसपर हमेशा मेहरबान रहते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है हथेली में मौजूद रेखा….
हथेली में कहां होती है शनि रेखा?
हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान होता है। वहीं शनि रेखा हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। शनि रेखा के बारे में कहा जाता है कि ये जितनी स्पष्ट और बिना कटी-पटी होगी, व्यक्ति उतना ही जीवन में तरक्की करता है।
ऐसी शनि रेखा होती है शुभ फलदायी
यदि किसी व्यक्ति की कलाई के ऊपर भाग से शनि रेखा या भाग्य रेखा निकलर बिना कटे हुए शनि पर्वत तक जा रही है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही कम उम्र में ही ये लोग ऊंचाईयों को छूते हैं। ये लगो बहुत ही मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। ऐसे लोगों के पास भरपूर धन-दौलत होती है।
इन स्थानों से भी निकलती है शनि रेखा
हाथ में कई अन्य स्थानों से शनि रेखा निकलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा भी शनि रेखा ही कहलाती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखा है, तो वो व्यक्ति उम्र के साथ अमीर होता जाता है, लेकिन ये लोग अपने पैसे का इस्तेमाल कम ही कर पाते हैं। इनकी संतान ही इनके पैसों का उपभोग करती है।
ऐसी रेखा वाले होते हैं मेहनती
इसके अलावा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा व्यक्ति को अच्छा फल प्रदान करती है। ऐसे लोग मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। हालांकि ये रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों पर शनि देव मेहरबान होते हैं और इन्हें मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है।

ज्योतिष
VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक, यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।
ज्योतिष
Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा में न लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

Horseshoe benefits: अकसर लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इसके लिए वे ना जानें कौन-कौन से उपाय भी करते हैं. लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है. जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है।बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं.
घोड़े की नाल लगाएं ऐसे
आप बाजार से सबसे पहले घोड़े की नाल खरीद कर लाएं. अगर आप चाहें तो लोहार से बनवा भी सकते हैं. अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं. उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं. ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी. अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें
लगाएं घोड़े की नाल इस दिशा में
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.
ज्योतिष
Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…


















You must be logged in to post a comment Login