ज्योतिष
साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को,ये राशी धारकों को रहना होगा सावधान

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा है. चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि किन राशिवालों को सावधान रहना है.
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई दिन सोमवार को लगने जा रहा है, इस दिन वैशाख पूर्णिमा है. यह चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 07 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका मोक्ष यानी समापन 11 बजकर 25 मिनट पर होना है. हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल नहीं होगा. सूतक काल में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं. इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल न होने की वजह से सभी कार्य पूर्ववत होते रहेंगे. साल का पहला चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, अटलांटिक महासागर, पश्चिमी यूरोप, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका आदि के क्षेत्रों में ही दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. इसका असर सभी राशियों पर होना है. पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का किन 5 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
सावधान रहें चंद्र ग्रहण से ये राशिवाले
मेष: चंद्र ग्रहण का मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें. मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. वाद विवाद से बचें, नहीं तो आपका बनता काम भी खराब हो सकता है.
मिथुन: इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण के समय में अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. यदि सर्तक नहीं रहेंगे, तो आपके साथ विश्वासघात हो सकता है. आप विरोधियों के साजिश का शिकार हो सकते हैं. कोई भी फैसला करते समय बहुत ही अच्छी तरह से सोच समझ लें. अपने खान पान पर ध्यान दें, वरना सेहत से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. संयम से काम लें.
कर्क: चंद्र ग्रहण के समय कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए. भगवान शिव की कृपा से ही चंद्र देव का दोष दूर हुआ था. आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इन पर ही ग्रहण है. इस स्थिति में आप ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. आपको अपनी वाणा एवं आचरण पर नियंत्रण रखना होगा. वाद विवाद करने से लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं.
वृश्चिक: साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में ही है. ऐसे में इस राशि के जातकों को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है. परिवार में माता-पिता की बातों को धैर्य के साथ सुनें और उस पर वाद विवाद से बचें. चंद्र ग्रहण के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इससे बचने के लिए योग या ध्यान करें. वाहन सावधानी से चलाएं.
धनु: चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के जातकों की फिजूलखर्जी बढ़ सकती है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. ऐसे हालत में कोई भी निवेश करने से पहले सोच समझ लें या किसी विशेषज्ञ से सुझाव ले लें, वरना लाभ की जगह नुकसान हो सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को थोड़ा लाभ हो सकता है. आपकी राशि के लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें. वाद विवाद को सुलझाने की कोशिश करें, उसे बढ़ाने से बचें.

ज्योतिष
VASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उत्तर-पूर्व दिशा से जुड़े कुछ वास्तु दोषों के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक, यानी बिजली से जुड़े सामान या गर्मी उत्पन्न करने वाले उपकरणों को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए।
ऐसा करने से पुत्र पिता की आज्ञा नहीं मानता और उनका अपमान करता है। साथ ही बेडरूम में कभी भी कांच या मिरर ऐसी जगह पर न रखें जहां से बेड दिखता हो। इससे घर में निगेटिव एनर्जी फैलती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यदि आपका प्लॉट उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर से संकरा तथा पूर्व व पश्चिम दिशा में लंबा है तो ऐसी जगह को सूर्य़भेदी कहा जाता है। आपके प्लॉट या घर की यह बनावट भी पिता-पुत्र के संबंधों में अनबन की स्थिति पैदा करने वाली होती है।
ज्योतिष
Vastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा में न लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…

Horseshoe benefits: अकसर लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर में सुख शांति और आर्थिक स्थिति मजबूत हो. इसके लिए वे ना जानें कौन-कौन से उपाय भी करते हैं. लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है. जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है।बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है. अब सवाल यह है कि घोड़े की नाल कैसे लगाएं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घर पर घोड़े की नाल कैसे लगा सकते हैं और किस दिशा में लगा सकते हैं.
घोड़े की नाल लगाएं ऐसे
आप बाजार से सबसे पहले घोड़े की नाल खरीद कर लाएं. अगर आप चाहें तो लोहार से बनवा भी सकते हैं. अब सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि करें और घोड़े की नाल को गंगाजल से धोएं. उसके बाद जब घोड़े की नाल गीली हो जाए तो भगवान सूर्य की किरणों से घोड़े की नाल को सुखाएं. जब तक घोड़े की नाल सुख नहीं जाती तब तक भगवान सूर्य की किरणें घोड़े की नाल को दिखाएं. ऐसा करने से घोड़े की नाल में सकारात्मक ऊर्जा भर जाएगी. अब इसके बाद घोड़े की नाल को मंदिर में ले जाकर माता लक्ष्मी के सामने रख दें. उसके बाद सबसे पहले कुमकुम और चावल से माता लक्ष्मी की पूजा करें और उसके बाद घोड़े की नाल की. अब माता लक्ष्मी की आरती करें
लगाएं घोड़े की नाल इस दिशा में
आरती के बाद घोड़े की नाल पर काले रंग का धागा बांधे और अपने घर के पूर्व या उत्तर दिशा में कहीं लटका दें. ऐसा करने से ना केवल आर्थिक स्थिति सुधार सकती है बल्कि सुख शांति भी घर में बनी रहेगी.
ज्योतिष
Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…


















You must be logged in to post a comment Login