खेल
क्रिकेट टीम ने दिखाया दानवीर कर्ण वाला व्यवहार, बारिश आई तो विरोधी टीम को दे दी जीत, फिर गंवा दी सीरीज
क्रिकेट में कई तरह की चीजें होती है. कुछ ऐसी जिन्हें देखकर हंसी छूट पड़े तो कुछ ऐसी जिन्हें देखकर गुस्सा आए. कई बार टीमें भी ऐसी हरकतें कर जाती हैं कि जिनपर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ किया है रवांडा क्रिकेट टीम ने. इस टीम ने दानवीर कर्ण जैसी हरकत की और इसका खामियाजा भी उसे बुरी तरह से भुगतना पड़ा. क्रिकेट खिलाड़ियों को पैसा दान करते हुए देखा गया है, सामान दान करते हुए देखा गया है लेकिन एक टीम को कभी मैच ही दान में देते हुए नहीं सुना है. यह काम किया है रवांडा क्रिकेट टीम ने. इस टीम ने घाना क्रिकेट टीम को बारिश से बाधित मैच में जीत देती और फिर सीरीज गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा.
ऐसा कैसे हुआ हम बताते हैं आपको सिलसिलेबार तरीके से. पांच टी20 मैचों की सीरीज तीन दिन में खेली गई. मतलब दो दिन ऐसे रहे जहां दो मैच खेले गए. 18 अगस्त और 20 अगस्त को दो-दो मैच खेले गए. पांचवां टी20 21 अगस्त को खेला गया. यह सभी मैच रवांडा के घांगा स्टेडियम में खेले गए. पहले मैच में रवांडा ने दो गेंद शेष रहते हुए एक विकेट से मैच अपने नाम किया. घाना ने दूसरे मैच में दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज बराबर कर ली.
रवांडा ने घाना को दी जीत
20 अगस्त को खेले गए तीसरे टी20 मैच में रवांडा ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में बढ़त ले ली. इस मैच में उसने घाना को 57 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रवांडा ने आठ विकेट के नुकसान पर 136 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद घाना की टीम को महज 79 रनों पर ऑल आउट कर मैच जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली. चौथे मैच में जीत उसे सीरीज दिला देती. घाना ने इस मैच में अच्छा किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए. रवांडा ने जवाब में पांच ओवरों में एक विकेट खोकर 30 रन बनाए. तभी बारिश आ गई. रवांडा ने अंपायरों को बता दिया कि वह ये मैच छोड़ रहे हैं और घाना को विजेता घोषित कर दिया गया. बस उसका यही फैसला उसे ले डूबा
निर्णायक मैच में घाना ने मारी बाजी
सीरीज का फैसला पांचवें मैच में होना था. रवांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे. उसके लिए ओपनर एरिक नियोमुगाबो ने 42 गेंदों पर 51 रन बनाए. घाना ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. उसके लिए अमोलक सिंह ने 57 गेंदों नाबाद 80 रनों की पारी खेली. घाना ने यह मैच सात विकेट से अपने नाम किया. इस तरह रवांडा का पहली टी20 सीरीज जीतने का मौका चला गया.

खेल
CSK vs KKR Final, Dream 11 Team, इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2021 का फाइनल मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. चेन्नई की टीम पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं कोलकाता की टीम ने एलिमिनेटर ने आरसीबी और दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल तक का सफर तय किया. इस सीजन में चेन्नई का पलड़ा कोलकाता पर भारी रहा. भारत में हुए पहले चरण में चेन्नई ने केकेआर को 18 रन से हराया था जबकि यूएई लेग में दो विकेट से शिकस्त दी थी.
रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई ने 3 बार इस आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया है. दूसरी ओर केकेआर की टीम सात साल बाद आईपीएल फाइनल में पहुंची है. इससे पहले गौतम गंभीर की अगुवाई में केकेआर 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है. केकेआर ने अपना पहला खिताब साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को ही हराकर जीता था. इसके बाद साल 2014 में केकेआर ने पंजाब किंग्स को शिकस्त देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया था.
CSK vs KKR Dream 11
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: वेंकटेश अय्यर
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसी, शुभमन गिल,
ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, वरुण चक्रवर्ती
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडु, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ , शार्दुल ठाकुर, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी, टिम साउदी, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव.

खेल
KKR vs DC Dream 11 Team इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

IPL खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दूसरे क्वालिफायर में अच्छी फॉर्म में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहली बड़ी परीक्षा में नाकाम रही थी जब उसे पहले क्वालfफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम अगर नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलती है तो उसका अभियान यहीं खत्म हो जाएगा. एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराने के बाद केकेआर की टीम आत्मविश्वास से भरी है. आईपीएल के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को सात विकेट से मात दी थी. वहीं यूएई लेग ने केकेआर ने दिल्ली को करीबी मुकाबले में तीन विकेट से हराया था.
दिल्ली के पास हालांकि बेहतर खिलाड़ी हैं और उसकी टीम में गहराई है. लीग चरण में दिल्ली की टीम 10 जीत से 20 अंक जुटाकर शीर्ष पर रही थी लेकिन उसे पता है कि केकेआर के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं होगी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के कोच के रूप में जुड़ने के बाद से दिल्ली की टीम लगातार मजबूत हुई है. टीम 2019 में तीसरे स्थान पर रही थी जबकि पिछले साल फाइनल में जगह बनाने में सफल रही. टीम इस बार एक कदम और आगे बढ़ते हुए खिताब जीतना चाहेगी. वहीं कोलकाता की टीम 2012 और 2014 में आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. केकेआर को अपने तीसरे खिताब का बेसब्री से इंतजार है.
KKR vs DC Dream 11
कप्तान/विकेटकीपर: ऋषभ पंत
उपकप्तान: वेंकटेश अय्यर
बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, शुभमन गिल
ऑलराउंडर्स: सुनील नरेन, अक्षर पटेल
गेंदबाज: लॉकी फर्ग्यूसन, एनरिक नॉर्किया, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शिवम मावी, टिम साउदी, शेल्डन जैक्सन, टिम सीफर्ट, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव.
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीन दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स.

खेल
भारत से कैसे जीत सकता है पाकिस्तान? 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले दिग्गज ने बताया प्लान

यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है. इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने अपनी टीम को अहम सलाह दी है. मियांदाद ने कहा कि भारत के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा. इसलिए टीम के हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के मुताबिक खेलना होगा.
मियांदाद ने जियो न्यूज पर कहा कि यह जरूरी नहीं है कि आम तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच में भी चमकें. हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका के मुताबिक खेलने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि निरंतरता भारत को हराने की कुंजी है, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज़ राजा से क्रिकेट और मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा.
पाकिस्तान विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया
पाकिस्तान आज तक भारत को विश्व कप में नहीं हरा पाया है. पिछली बार दोनों टीमें 2019 के वनडे विश्व कप में आमने-सामने हुईं थीं. तब मैनचेस्टर में हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था. इस मुकाबले में भारत के लिए रोहित शर्मा ने 140 रन की पारी खेली थी. वहीं, दोनों देश पिछली बार 2016 में टी20 विश्व कप में भिड़े थे. कोलकाता में हुए उस मुकाबले में भी जीत ने 6 विकेट से पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. तब विराट कोहली ने 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
पाकिस्तान टीम दो अभ्यास मैच खेलेगी
टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान दो अभ्यास मैच खेलेगा. पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को दुबई में वेस्टइंडीज, जबकि दूसरा 20 अक्टूबर को अबु धाबी में साउथ अफ्रीका से होगा. हाल में ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था. इस वजह से पाकिस्तान की टी20 विश्व कप की तैयारियां प्रभावित हुईं थीं. इसकी भरपाई के लिए ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों ने नेशनल टी20 कप में हिस्सा लिया था. पाकिस्तान 2009 में टी20 विश्व कप जीता है.

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे



























You must be logged in to post a comment Login