तीरंदाज दीपिका को लेने पहुंचा दूल्हा, CM-धोनी समेत ये VVIP होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पद्मश्री ओलिंपियन दीपिका कुमारी आज यानी 30 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह कोलकाता के ओलिंपियन अतनु दास के साथ सात फेरे लेंगी। दूल्हा सिर्फ 7 बारातियों के साथ दुल्हन को लेने के लिए रांची पहुंच चुका है। बता दें कि इस समारोह में सीमित संख्या में अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। सोमवार के दिन मातृपूजन, घृतढारी, लावा भुंजाई के बाद दोपहर 2 बजे मेहंदी रस्म अदा की गई।

कोरोना संकट काल में होने वाली इस हाईप्रोफाइल शादी में गिने-चुने लोगों की बुलाया गया है। झारखंड के राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे।वहीं मीडिया से बात करते हुए दीपिका के पिता शिवनारायण महतो ने बताया कि उनकी बेटी का कन्यादान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।
जानकारी के मुताबक, विवाह स्थल पर सेनिटाइजर स्टैंड और मास्क की भी व्यवस्था की गई है। मेहमान दूर से ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे सकेंगे। इसके अलावा कपल को गिफ्ट देने के लिए एक दूर उपहरा बॉक्स रखा जाएगा। जिसमें लोग दूर से दोनों के उपहार को डाल देंगे।
दूल्हा अतनु दास अपने माता-पिता और भैया-भाभी व बहन के साथ दीपका के साथ शादी करने पहंचे हैं। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि इतने कम लोगों की मौजूदगी में मेरी शादी होगी। हम लोग एक साल पहले 2019 में शादी करने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश यह टल गई और अब इस तरह यह शादी करनी पड़ रही है।
दूल्हा अतनु ने कहा-कोरोना में हमारे दोनों के खेल की प्रैक्टिस बंद थी, खाली समय का उपयोग करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया।

छत्तीसगढ़
राजधानी वासियों को न्यू राजेन्द्र नगर और कमल विहार को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के लिए चार माह का इंतजार करना पड़ेगा।
अधिकारियों का कहना है कि भिलाई से गार्डर बनकर आ गया है। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है।

वासियों को न्यू राजेन्द्र नगर और कमल विहार को जोड़ने वाले ओवरब्रिज के लिए चार माह का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि ओवरब्रिज पर गार्डर चढ़ाने और उसे फाइनल टच देने के लिए ठेका एजेंसी को कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं। कर्मचारी ना मिलने का खामियाजा राजधानी की जनता को भुगतना पड़ेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ठेका एजेंसी के ऊपर कार्रवाई करने के बजाय किसी तरह काम पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि भिलाई से गार्डर बनकर आ गया है। ठेकेदार की लापरवाही की वजह से थोड़ी दिक्कत आ रही है। गौरतलब है कि न्यू राजेन्द्र नगर से कमल विहार को जोड़ने के लिए एनएच 38 के ऊपर 25 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी ने जनता की जरूरत को समझते हुए ओवरब्रिज का टेंडर 18 मई 2017 को लखनऊ की जीएस एक्सप्रेस-वे नामक कंपनी को काम का जिम्मा सौंपा था।
ओवरब्रिज की लंबाई 786.00 मीटर तथा चौड़ाई 08.40 है। कंपनी ने काम तेजी से शुरू किया था लेकिन उसके बाद कंपनी की गति कम हो गई। जिसका नतीजा यह है कि तीन साल पूरा होने को हो गये हैं, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि अनुबंध की शर्तों के मुताबिक ओवरब्रिज को मात्र आठ महीने में ही पूरा करना था।
जानिए ओवरब्रिज से कितना मिलेगा फायदा
वर्तमान में रायपुर-अभनपुर-धमतरी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या अक्सर लगी रहती है। ओवर ब्रिज के निर्माण के बाद न्यू राजेन्द्र नगर से कमल विहार जाने वाले यात्री ऊपर से निकल जाएंगे। इससे ट्रैफिक बेहतर होगा। इसके साथ ही काशीराम नगर की ओर से ओवरब्रिज शुरू होते ही पचपेड़ी नाका, राजेंद्र नगर, लालपुर की तरफ वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। काशीराम नगर की ओर से गाड़ियां राजेंद्र नगर में उतरकर सीधे कमल विहार की ओर फ्लाईओवर पर चढेंगी। ओवरब्रिज का निर्माण होने से करीब एक से डेढ़ लाख लोगों को राहत मिलेगी।
नए साल में ओवरब्रिज शुरु होने की उम्मीद
ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर जारी करते समय ठेका एजेंसी को आठ माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करना था। ओवरब्रिज का निर्माण चार साल देरी से चल रहा है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अधिकारी जल्द पूरा करने का दावा करते हैं। अधिकारी का कहना है कि हाइवे को ऊपर गर्डर चढ़ाने के लिए स्टील गर्डर आ गया है। चढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एक या तीन से चार महीने के अंदर ओवरब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन जमीनी स्तर पर जिस तरह ओवरब्रिज का काम चल रहा है।
वर्जन
ओवरब्रिज का काम पूरा कर लिया गया है। नेशनल हाइवे पर गार्डर चढ़ाने और अंतिम रूप देने का काम शेष है, जल्द ही इसका भी काम पूरा कर लिया जाएगा।

देश - दुनिया
1 रुपए का ये सिक्का आपको बना सकता है 10 करोड़पति, ऐसे होती है नीलामी

आज आपको हम ऐसे 1 रुपये के सिक्के के बारे में बता रहे हैं, जो आपको करोड़पति बना सकता है। 1 रुपये का यह सिक्का 10 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। लेकिन यह सिक्का मामूली सिक्का नहीं था।
जो सिक्का अंग्रेजों के जमाने का होगा और उस पर सन् 1885 मुद्रण हो तो आपको उसके लिए 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसे आप ऑनलाइन नीलामी के लिए डाल सकते हैं।
ऑनलाइन सेल में आप इस सिक्के की नीलामी कर 9 करोड़ 99 लाख रुपये तक जीत सकते हैं। आपके मन में ये सवाल जरूर होंगे कि आखिर इस एक सिक्के के लिए इतने पैसे देने वाले कहां मिलेंगे? इसके साथ ही जानते हैं इसकी नीलामी कहां करने से आपको ज्यादा मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा नीलामी की पूरी प्रक्रिया भी आपको बताते हैं।
अगर आपके पास ऐसे सिक्के हैं और आप इन्हें बेचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। सबसे पहले आप इस सिक्के की फोटो क्लिक करें और इसे साइट पर अपलोड करें। खरीदार सीधे आपसे संपर्क करेंगे। वहां से आप पेमेंट और डिलीवरी की शर्तों के अनुसार अपना सिक्का बेच सकते हैं. साथ ही यहां आप बारगेनिंग भी कर सकते हैं।
इसके साथ ही आप indiamart.com पर भी आप अपनी आईडी बना कर सिक्के की नीलामी कर सकते हैं. इसके लिए आपको लाखों रुपये मिल सकते हैं. नीलामी के लिए आपको अपने सिक्के की फोटो शेयर करनी होगी. बहुत से लोग एंटीक सामान खरीदते हैं. कुछ लोग जो पुराने सिक्कों को इकट्ठे करते हैं वे आपको इसके लिए अच्छे पैसे दे सकते हैं.

देश - दुनिया
स्कूल में संचालक ने पेट्रोल छिड़क युवक को जिंदा जलाया, 50 लाख मांगी थी फिरौती

फिरौती के लिए अगवा किए गए एक युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी। युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। मृतक विद्युत विभाग की एक कर्मचारी का बेटा था, जिसे 3 दिन पहले अगवा कर लिया गया था।
मुसादपुर में विद्युत विभाग की महिला कर्मचारी उर्मिला देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। 16 अक्टूबर को बिहार थाना क्षेत्र से उर्मिला देवी ने पुलिस थाने जाकर अपने 20 वर्षीय बेटे नीतीश के अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कूल संचालक समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जब उनसे पूछताछ की तो ऐसा खुलासा हुआ, जिसे जानकर सब हैरान रह गए।
उन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को सोहसराय के आशानगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल के परिसर से कत्ल के कुछ सबूत बरामद किए।

-
देश - दुनिया7 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया6 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया7 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया7 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
-
देश - दुनिया7 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
-
देश - दुनिया7 days ago30 हजार रुपये में कपल ने खरीदी थी मूर्ति, बेचने पर रातोंरात बने करोड़पति
-
देश - दुनिया6 days agoPaytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिल सकता है 10,000 रुपये का सोना






















You must be logged in to post a comment Login