4 साल के बैन के बाद : वापसी करने को तैयार नरसिंह पंचम यादव

वाडा की सजा पूरी होने पर चार साल बाद देश के स्टार पहलवान नरसिंह पंचम यादव कुश्ती की दुनिया में लौट रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ ने उन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल कर मौका दिया है, जो सोनीपत के बहालगढ़ साई सेंटर में एक सितंबर से शुरू होगा। देखा जाए तो इन चार वर्षों में कुछ भी नहीं बदला है। आज भी साजिश करने वाले पकड़ से बाहर हैं और सीबीआइ की जांच अधूरी है। इन तमाम मुद्दों पर नरसिंह यादव से दैनिक जागरण के अनिल भारद्वाज ने खास बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश :-
-आपके खेल जीवन के चार वर्ष बर्बाद हो गए। इसने आपको कमजोर बनाया या ताकतवर?
–चार वर्ष बर्बाद होने का मुझे बहुत दर्द है। यह दर्द एक खिलाड़ी या आइआइटी, मेडिकल व सिविल सíवस की तैयारी करने वाला समझ सकता है। वैसे मैं सब कुछ भूलकर अखाड़े में उतर रहा हूं। मेरा ध्यान सिर्फ नई शुरुआत और अच्छी तैयारी पर रहेगा। कमजोर होने का सवाल ही नहीं है।
-क्या आप मानते हैं कि पुलिस व सीबीआइ आपको न्याय नहीं दिला पाई?
-हां, मैं हैरान हूं कि चार साल में मुझे न्याय नहीं मिला। मुझे हरियाणा पुलिस से बहुत आशा थी। अगर पुलिस उस समय कुछ कर लेती तो मैं रियो ओलंपिक 2016 में पदक जीत चुका होता। वाडा ने मुझसे पूछा था कि क्या पुलिस ने किसी साजिशकर्ता को पकड़ा है तो उस सयम पुलिस के हाथ खाली थे और इसी कारण वाडा ने खेलने से रोक दिया था। उसके बाद मामला सीबीआइ के पास गया तो मुझे लगा कि एक वर्ष में मेरी वापसी होगी और 2018 एशियन गेम्स में मौका मिलेगा, लेकिन दुख की बात है कि एक छोटे से मामले की जांच पूरी नहीं हुई।
-क्या आप अब भी चाहेंगे कि जांच पूरी हो?
–मैं चाहता हूं कि जांच हर हाल में पूरी होनी चाहिए, ताकि दोषी को सजा मिले और दूसरे खिलाड़ी के साथ ऐसा करने की कोई हिम्मत ना करे। अगर जांच पूरी होती है तो उनकी जुबान भी बंद होगी जो कह रहे थे कि नरसिंह ने प्रतिबंधित दवा स्वयं ली होगी।
-क्या आपको लगता है कि जांच पूरी नहीं होने देने के पीछे कोई है?
–मैं यह आरोप किसी पर नहीं लगा सकता, लेकिन ये बातें सवाल जरूर खड़े करती हैं।
-तब आपके मुकाबले में सुशील कुमार थे और आज उनके अलावा अन्य पहलवान भी हैं। कितने तैयार हैं?
–चार वर्ष पहले वह मेरे मुकाबले में नहीं थे। मैं विश्व चैंपियनशिप पदक के साथ रियो का टिकट लेकर आया था और आज तक भारतीय कुश्ती संघ ने उसी पहलवान को ओलंपिक खेलने भेजा है जो टिकट लेकर आया है। भारतीय कुश्ती संघ के नियम सभी पहलवानों पर लागू होते हैं और वही नियम मेरे पर लागू थे। कोई नियमों से ऊपर नहीं है। रही मुकाबलों की बात तो जब आप खेलेंगे तो आपके मुकाबले में हर खिलाड़ी बेहतर आएगा और आपको उनके लिए तैयार रहना होगा। मैं सिर्फ अपनी तैयारी पर ध्यान रखता हूं। यह नहीं देखता कि सामने कौन है।
-सोनीपत बहालगढ़ साई सेंटर में ही चार वर्ष पहले आपके साथ साजिश हुई थी। फिर वही स्थान, क्या साजिश का खतरा होगा?
–खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन मैं इस बार सावधान रहूंगा।
-तब आपको साई सेंटर में पुलिस सुरक्षा मिली थी। क्या अब भी सुरक्षा चाहिए?
–यह साई सेंटर अधिकारियों के दायरे की बात है। मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा खतरा है, लेकिन मैं चाहूंगा कि सेंटर में कम लोग आएं और जो आएं उनकी जांच होनी चाहिए।
-तब से अब तक विश्व स्तर पर कई नए पहलवान आए हैं, क्या अंतरराष्ट्रीय राह आसान होगी?
–मैं मुकाबलों से दूर जरूर रहा हूं, लेकिन मुकाबले देखने बंद नहीं किए और ना मैंने प्रशिक्षण छोड़ा है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी फिर शुरू होगी और 2021 टोक्यो की दावेदारी करूंगा।


क्राइम न्यूज़
गेस्ट हाउस में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाएं पकड़ीं, तीन एजेंट गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुरुवार शाम सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।
क्राइम न्यूज़
प्यार करने की सजा! लड़के को पीट-पीट कर मार डाला, लड़की के पिता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना वडोदरा जिले की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रेम-प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई है। इस मामले में लड़की के पिता समेत 4 लोगों को गिऱप्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि बुधवार को पडरा तहसील के चोकारी गांव में इस गंभीर वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ की गई हैवानियत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
देश - दुनिया
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कमलनाथ और सुरजेवाला ने भी कसा तंज

तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर विपक्ष लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे किसानों की जीत बताते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा 600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी. आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला..उनपर लाठियाँ बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार किया.
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी – कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती. आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है.
इससे पहले राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर कहा था कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!
कमलनाथ ने किए कई ट्वीट
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा पिछले वर्ष सितंबर में संसद में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से देश भर के लाखों किसान भाई सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे, सरकार से इन क़ानूनों को वापस लेने की गुहार लगा रहे थे, बारिश, ठंड, भरी गर्मी में भी वह इस कानूनों के विरोध में सड़कों पर डटे रहे.
किसान टस से मस नहीं हुए
इस आंदोलन के दौरान 600 से अधिक किसानों की मौत हो गई ,किसानों को इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी, कई-कई राते सड़कों पर गुजारना गुजारना पड़ी ,उन्हें तरह-तरह की उलाहना भी सहना पड़ी ,कभी उन्हें आतंकवादी ,कभी देशद्रोही ,कभी दलाल ,कभी अन्य नामों से संबोधन किया गया लेकिन किसान टस से मस नहीं हुए.
फैसले का स्वागत
उन्होंने आगे लिखा कांग्रेस ने भी किसानों के इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया,खुलकर उनके समर्थन में लड़ाई लड़ी और आखिर 1 वर्ष बाद ऐतिहासिक दिन गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व के दिन मोदी सरकार ने इन काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है, उसका हम स्वागत करते हैं. यदि यह निर्णय पूर्व में ही ले लिया जाता ,सरकार अपना अहंकारी व अड़ियल रवैया पूर्व में ही छोड़ देती तो कई किसानों की जान बचाई जा सकती थी. किसान जो सड़कों पर 1 वर्ष से अधिक समय तक डटे रहे ,उन्हें तरह-तरह की परेशानियां व प्रताड़ना झेलना पड़ी ,उससे बचा जा सकता था.
किसानों के कड़े संघर्ष की जीत
कमलनाथ ने एक और ट्वीट में कहा कि जिन किसानों को भाजपा के लोग इन कृषि कानूनों के विरोध करने के कारण कभी कांग्रेस समर्थक , कभी देशद्रोही ,दलाल ,आतंकवादी तक कहते थे ,यह उन लोगों की हार है और यह न्याय व सच्चाई की जीत है, किसानों के कड़े संघर्ष की जीत है , जिसने एक अहंकारी व जिद्दी सरकार को झुका दिया. जनता यदि इसी प्रकार BJP को चुनावों में सबक़ सिखाती रही तो उसकी इसी प्रकार जीत होती रहेगी. अब मोदी सरकार को इन क़ानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान देश भर में किसानो पर दर्ज मुक़दमे भी वापस लेना चाहिए.
अपराध स्वीकार किया, जनता दंड देगी
वहीं रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, खेती विरोधी बीजेपी की ताकतें आख़िरकार हार गई. किसान मजदूर के जीत का दिन है. 700 से ज्यादा किसानों की शहादत का दिन है. जीत है गांधीवादी अहिंसा की, किसान की अनुसाशन और संगठन की. जीत है विपक्ष की संयुक्त किसान मोर्चा. आज जश्न का नही मोदी द्वारा माफी मांगने का दिन है. मोदी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जनता दंड देगी.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
देश - दुनिया7 days agoकक्षा आठवीं पास के लिए 708 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, पढ़िए डिटेल्स
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन




























You must be logged in to post a comment Login