जॉब
ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल :उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से अवश्य पढ़ें. साथ ही दिए गए इन आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर देखें. इस भर्ती क्रिया के तहत उम्मीदवारों क अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए.
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके (ITBP Recruitment 2021) लिए ITBP ने ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़ और देहरादून में अपने विभिन्न स्थानों / फॉर्मेशन के लिए स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों (ITBP Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (ITBP Recruitment 2021) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (ITBP Recruitment 2021) के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 15 और 16 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.itbpolice.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (ITBP Recruitment 2021) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.itbpolice.nic.in/news/4831.34.pdf के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (ITBP Recruitment 2021) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (ITBP Recruitment 2021) प्रक्रिया के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा.
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 15 और 16 नवंबर 2021
ITBP Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर – 10 पद
अनुशासन:
मेडिसिन – 3 पद
सर्जरी – 1 पद
रेडियोलॉजिस्ट – 3 पद
ईएनटी – 1 पद
एनेस्थेटिक्स – 1 पद
नेत्र – 1 पद ITBP Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास संबंधित विशेषता में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 की पहली या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची के भाग 2 में शामिल एक मान्यता प्राप्त चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए.
ITBP Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 70 वर्ष होनी चाहिए.
ITBP Recruitment 2021 के लिए वेतनमान
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर रु. 85,000/- प्रति माह दिया जाएगा


जॉब
यहां निकलने वाली हैं 25 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती
25000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अगले महीने सूचना जारी कर सकता है. इन पदों पर वैकेंसी निकलने पर 18 से 22 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा।
पुलिस कांस्टेबल की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस में 25,000 पदों पर भर्ती निकालने वाली है. ऐसे में इन पदों के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा था.
माना जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए अगले महीने सूचना जारी कर सकता है. इन पदों पर वैकेंसी निकलने पर 18 से 22 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा.
UP Police Constable Recruitment 2021: 9534 पदों पर जारी है परीक्षा
बता दें कि 9534 पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई नागरिक पुलिस, सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के लिए परीक्षा जारी है. कुल 9534 पदों के लिए 15 लाख आवेदन आए हैं. आखिरी परीक्षा के लिए आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा।

जॉब
आयुष मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता
आयुष मंत्रालय ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर पदों के लिए भर्ती निकाली है. आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में ग्रेजुएशन, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए फाइनेंस/एमकॉम आदि की डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर के पदों पर भर्ती होने के बाद अच्छा सैलरी पैकेज मिलेगा. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही है लेकिन इसमें कई प्रकार के भत्ते और अवकाश भी मिलेंगे.
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज,इन परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगी इंट्री
नोटिस के अनुसार आवेदन पत्र भरकर ड्रग पॉलिसी सेक्शन, आयुष मंत्रालय, एनबीसीसी, ऑफिस ब्लॉक III, सेकेंड फ्लोर, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली-110023 पते पर भेजना है.
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में ग्रेजुएशन, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए फाइनेंस/एमकॉम होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर अप्लीकेशन/आईटी की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए.
आयु सीमा की बात करें तो प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए अधिकतम 50 वर्ष उम्र तक के उम्मीवार आवेदन क सकते हैं. जबकि डाटा असिस्टेंट या डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. इस वैकेंसी में सैलरी की बात करें तो प्रोग्राम मैनेजर को हर महीने 50 हजार रुपये सैलरी मिलेगी. परफॉर्मेंस के आधार पर इसमें हर साल पांच प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है. वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सैलरी हर महीने 20 हजार रुपये मिलेगी. इसमें भी पांच फीसदी इजाफा होने का प्रावधान है.

जॉब
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर की जानिए सिलेक्शन प्रोसेस, 606 पदों पर होगी भर्ती, सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी
SBI SO Exam 2021: 606 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी. इसके लिए पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जबकि तीसरे चरण में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर को किया गया.
SBI SO Exam 2021: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह काम की खबर है. दरअसल, SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर को किया गया. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 606 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि आखिर किस आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा.
बता दें कि 606 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी. इसके लिए पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जबकि तीसरे चरण में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. माना जा रहा है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
- रिलेशनशिप मैनेजर – 314 पद
- रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 20 पद
- कस्टमर रिलेशन एक्सक्यूटिव – 217 पद
- इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 12 पद
- सेंट्रल रिसर्च टीम – 2 सीट
- मार्केटिंग – 12 पद
- डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग – 26 पद

-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ
-
Tech & Auto5 days agoभारत में 30 नवंबर को लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G,जानिये क़ीमत






















You must be logged in to post a comment Login