Tech & Auto
भारत में 30 नवंबर को लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G,जानिये क़ीमत

भारत में Redmi Note 11T 5G का लोगों को काफी इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माना कंपनी भारत में आगामी रेडमी सीरीज के तीन वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। जिसमें बेस मॉडस 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। 6जीबी/128जीबी कॉन्फिगरेशन वाले मिड-टियर ऑप्शन के लिए 17,999 रुपए देने होंगे। वहीं 8जीबी/128जीबी की कीमत 19,999 रुपए होगी।
रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi Redmi Note 11T 5G के 64जीबी वैरिएंट को लॉन्च करके रियलमी के मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत घटा सकती है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार कंपनी एक ईयरबड भी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि Redmi Buds की डिटेल्स का खुलासा नहीं हुआ है। Xiaomi ने भी भारत में Redmi Note 11T 5G की कीमत पर बयान देने से इनकार कर दिया है।91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार भारत में Redmi Note 11T 5G 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने तारीख की पुष्टि नहीं की है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस।

Tech & Auto
Jio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिनों पहले अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया था जिसे 1 दिसंबर से लागू भी कर दिया है. आपको बता दें कि अपने इस फैसले के साथ जियो ने तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है जो लोगों को काफी पसंद थे और कई सारे बेनिफिट्स के साथ आते थे. आइए जानते हैं कि वो कौन से प्रीपेड प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है.
जियो ने बंद किए अपने तीन प्रीपेड प्लान्स :रिलायंस जियो ने जहां एक तरफ अपने कई सारे प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया है वहीं दूसरी ओर तीन प्लान्स को बंद भी कर दिया है. अगर आप जियो की वेबसाइट पर जाकर देखेंगे तो आपको जियो के 499 रुपये, 666 रुपये और 888 रुपये वाले प्लान नहीं दिखाई देंगे. आपको बता दें कि कंपनी ने इन प्लान्स को बंद करने पर कोई अलग ऐलान नहीं किया है. आइए देखते हैं ये प्लान्स क्या बेनिफिट्स ऑफर करते थे.
जियो का 499 रुपये वाला प्रीपेड प्लान :499 रुपये की कीमत वाला जियो का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था और उसमें आपको रोज 3GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में यूजर को सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जाता था.
जियो का 666 रुपये वाला प्लान :जियो का यह प्लान यूजर को 56 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, 100 एसएमएस प्रति दिन और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनेफिट्स देता था. इस प्लान में भी जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता था. इस प्लान की कीमत 666 रुपये थी लेकिन अब इस प्लान को बंद किया जा चुका है.
जियो का 888 रुपये वाला प्लान : इस प्लान में कंपनी की तरफ से यूजर को 888 रुपये के बदले में हर दिन 2GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन की सुविधा मिलती थी. इस प्लान में जियो म्यूजिक, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड जैसे सभी जियो ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था. आपको बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की थी.ये वो तीन प्लान्स हैं जिन्हें जियो ने बंद कर दिया है लेकिन अलग से इसकी सूचना नहीं दी है.अगर आप जियो का कोई रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप जियो की वेबसाइट पर जाकर प्लान्स के ऑप्शन्स चेक कर सकते हैं।

Tech & Auto
RBI के नियमों के बाद Google ने बदला नियम, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों की बढ़ सकती है दिक्कत!

गूगल के ज़रिये डिजिटल वॉलेट से ऑनलाइन लेनदेन करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नए साल में भुगतान का तरीका बदलने वाला है। गूगल ने यूजर्स को जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2022 से वह मौजूदा फॉर्मेट में कस्टमर कार्ड डिटेल जैसे कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट सेव नहीं कर पाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि Google को पेमेंट एग्रीगेटर्स (PA) और पेमेंट गेटवे (PG) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का पालन करना पड़ता है।
यह बदलाव महत्वपूर्ण है क्योंकि मेंबरशिप आधारित सेवाओं के लिए मासिक भुगतान करने के लिए कई यूजर्स के पास उनके Google अकाउंट या Google Play अकाउंट में एक कार्ड नंबर सहेजा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए कार्ड स्टोरेज नियमों के कारण यह बदलाव आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा किसी भी संस्था या व्यापारी को 1 जनवरी, 2022 से कार्ड डिटेल – या कार्ड-ऑन-फाइल (CoF) को स्टोर नहीं करना चाहिए।
RBI ने यह कहा था : RBI ने एक परिपत्र में कहा था, 1 जनवरी, 2022 से, कार्ड जारीकर्ता और कार्ड नेटवर्क के अलावा, कार्ड लेनदेन या पेमेंट सीरीज में किसी भी संस्था को वास्तविक कार्ड डेटा स्टोर नहीं करना चाहिए। पहले से स्टोर किए गए इस तरह के किसी भी डेटा को क्लीयर कर दिया जाएगा। नए नियमों का मतलब यह भी है कि कई ग्राहकों ने अपने मंथली पेमेंट को रिजेक्ट होते देखा है।
बढ़ सकती हैं मुश्किलें : जिन यूजर्स के पास Google One सदस्यता या उनके Google क्लाउड कार्य खातों का भुगतान करने के लिए उनके कार्ड की जानकारी सहेजी गई थी, उनके लिए यह नई समस्याएं पैदा कर सकता है। Google का कहना है कि 31 दिसंबर, 2021 के बाद भुगतान करने के लिए उसी वीज़ा या मास्टरकार्ड द्वारा जारी डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग जारी रखने के लिए, उन्हें अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। अंत से पहले कम से कम एक खरीदारी या मैन्युअल भुगतान करना होगा।
31 दिसंबर के बाद स्टोर नहीं होगी जानकारी : कंपनी ने कहा, “यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका कार्ड आपके खाते में दिखाई नहीं देगा, और आपको इसे फिर से उपयोग करने के लिए अपने कार्ड डिटेल को फिर से दर्ज करना होगा। इस बीच, RuPay, American Express, Discover, या Diners कार्ड यूजर्स के लिए, कंपनी ने कहा, “हम 31 दिसंबर, 2021 के बाद आपके कार्ड की जानकारी स्टोर नहीं करेंगे, क्योंकि नए नियम के अनुसार कार्ड स्टोरेज इन कार्ड नेटवर्क के लिए सपोर्ट नहीं करता है। 1 जनवरी, 2022 तक, आपको हर बार मैन्युअल भुगतान करने पर कार्ड डिटेल शो करना होगा।
इस बदलाव का यह होगा फायदा : आरबीआई के नए नियम से ग्राहकों को लाभ भी होगा। यह कार्ड नंबर और सीवीवी जैसे कार्ड डिटेल शेयर करने से होने वाली धोखाधड़ी को कम करता है। टोकन का उपयोग पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों और कोड भुगतान पर कार्ड लेनदेन करने के लिए किया जाता है। कुछ हफ्ते पहले, PhonePe ने, RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अपने SafeCard को लॉन्च करने की घोषणा की थी।
यह ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन के लिए एक टोकन है। PhonePe का SafeCard भुगतान प्रदाताओं को टोकन का उपयोग करके कार्ड सहेजने की अनुमति देकर पेमेंट को सुविधाजनक और सुरक्षित बना देगा। यह समाधान मास्टरकार्ड, रुपे और वीज़ा जैसे सभी प्रमुख कार्ड नेटवर्क का समर्थन करता है।

Tech & Auto
44W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y76 5G फोन, मिलेगी 8GB RAM! जानें कितनी है कीमत
वीवो Y76 5G लॉन्च हो गया है. ये एक फोन मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है.
न मिड-रेंज डिवाइस है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट के साथ आता है. इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है, और ये फुल HD+ डिस्प्ले, 44W फास्ट चार्जिंग और एक्सटेंडेट रैम जैसे फीचर्स के साथ आता है. वीवो Y76 5G दो कलर वेरिएंट- Cosmic Aurora और Midnight Space के साथ आता है. इस फोन को मलेशिया में पेश किया गया है, जिसकी कीमत RM 1,299 रुपये (करीब 24,000 रुपये) है.
ये फोन सिंगर स्टोरेज 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. फिलहाल इस फोन की कोई जानकारी नहीं है कि इसे दूसरे बाज़ारों में कब लॉन्च किया जाएगा.
वीवो के इस नए स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2408 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्पीड और मल्टी टास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 700 SoC के साख 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है.
पावर के लिए वीवो Y76 5G में 4100mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, एफएम रेडियो और डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट मिलेगा।

-
क्राइम न्यूज़6 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब5 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़4 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
देश - दुनिया7 days agoप्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर चलती ट्रेन से लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत
-
देश - दुनिया7 days agoअपने प्रेमी के सामने खुद और बेटी को निर्वस्त्र करती थी मां, वीडियो कॉल पर होता था गंदा
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर3 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया4 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
छत्तीसगढ़5 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
देश - दुनिया7 days agoआईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, केएल राहुल,राशिद खान को मिलेगी दोगुनी रकम

















You must be logged in to post a comment Login