छत्तीसगढ़
धान बेचने में मदद के लिए किसान सहयोग समिति का गठन,छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, दतरेंगा में अभी तक 16 किसानों ने 384 क्विंटल धान बेचा

छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। बुधवार को दतरेंगा धान खरीदी केंद्र में सुबह से खरीदी शुरू हो गई। दतरेंगा खरीदी केंद्र में अभी तक 16 किसानों ने 384 क्विंटल धान बेचा है।
वहीं धमतरी जिले के कुर्रा बागतराई खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई। वहीं मंत्री अमरजीत भगत मंदिर हसौद के धान खरीदी केंद्र पहुंचकर खरीदी का शुभारंभ किया। अधिकांश किसान बरदाना लेकर खरीदी केंद्रों में नहीं आए हैं। वहीं सेजबहार के धान खरीदी केंद्र में भी धान बेचने काफी संख्या में किसान पहुंचे।
किसानों को जारी होगा 15 दिन तक का एडवांस टोकन : धान बेचने के लिए सीमांत, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार 15 दिवस अग्रिम तक का टोकन कानून व्यवस्था की स्थिति व कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जारी किया जाए। इस संबंध में खाद्य विभाग ने मंगलवार को आदेश्ा जारी कर दिया है। समिति में रविवार से शुक्रवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किया जाए।
कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स का होगा आटो पंजीयन: मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की शाम को अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक दिसंबर से समर्थन मूल्य पर शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मिलर्स एसोसिएशन के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में आटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री से राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा धान के उठाव एवं मिलिंग की कार्य योजना, बारदाने के मूल्य में वृद्धि सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव मोहन लाल अग्रवाल सहित सदस्यगणों ने मुख्यमंत्री से धान की कस्टम मिलिंग में प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि वृद्धि का आग्रह किया।


छत्तीसगढ़
बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सकों एवं अस्पताल में कार्यरत सभी का सहयोग एवं योगदान रहा है जिलेवासियों के लिए यह उपलब्धि है।
89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में पहला स्थान
इस योजना में पुरे प्रदेशभर से 18 जिला अस्पताल 32 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 160 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 19 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 151 उपस्वास्थ्य केंद्र के बीच सर्वेक्षण हुआ जिसमें बलरामपुर जिला अस्पताल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। अंको की बात करें तो छत्तीसगढ़ के अन्य जिला अस्पताल सामुदायिक प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की तुलना में बलरामपुर जिला अस्पताल को सर्वाधिक 89.1% अंक हासिल हुए हैं।

छत्तीसगढ़
छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी। इसी का उदाहरण बने हैं जिला बिलासपुर अंतर्गत तखतपुर गांव के 24 वर्षीय अभिनव सिंगरौल। अभिनव की मां मधुरिमा सिंगरौल बताती हैं कि मेरा बेटा बचपन के दिनों से ही देश की नवरत्न कंपनियों में से एक में काम करना चाहता था।
इसके लिए वह जुटकर घंटो तक पढ़ाई करता। बेटे के इस संघर्ष को देखकर हम भी भगवान से हमेशा प्रार्थना करते की इसे जल्द सफलता मिले। अखिकार ईश्वर ने हमारी सुनी और मेरे बेटे अभिनव का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में हुआ है।अभिनव ने 4 दिसंबर शनिवार को अपनी नौकरी भी ज्वाइन कर ली है। उनकी मां का कहना है कि कोविड की विषम परिस्थियों में भी वह अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ा। लगातार जुटा रहा, कोचिंग क्लासेस बंद होने के बाबजूद सेल्फ स्टडी को जरिया बनाकर यह सफलता हासिल की है।
अभिनव की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ है। अभिनव के पिता नितेश सिंगरौल का कहना है कि अभिनव एक भाई और एक बहन है। वह तो अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल कर लिया। उसकी छोटी बहन जो नेशनल फारेस्ट सर्विसेस में जाना चाहती है, वह भी जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ले, ईश्वर से बस यही प्रार्थना है।

छत्तीसगढ़
उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया है, वहीं अब जवाद चक्रवात का असर भी सामने आ रहा है। रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद कर दिया गया है।
रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक जवाद की वजह से रद की गई ट्रेनों में दो दिसंबर को गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद- पुरी एक्सप्रेस, तीन दिसंबर को गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस के साथ ही चार दिसंबर को गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद की गई है।
इधर दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के झारसुगुड़ा गुड्स यार्ड में तीसरी लाइन एवं सिग्नलिंग का कार्य दो से पांच दिसंबर तक किया जाना है। इसके चलते दो से पांच दिसंबर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनों में गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के बीच रद रहेगी। वहीं तीन से छह दिसंबर तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल झारसुगुड़ा एवं बिलासपुर के बीच रद रहेगी।
-
क्राइम न्यूज़7 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब6 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़5 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर4 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया5 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
जॉब3 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
Tech & Auto4 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
देश - दुनिया5 days agoदक्षिण अफ्रीका में एक दिन में दोगुना हुए ओमिक्रॉन संक्रमित, लगाना पड़ा लॉकडाउन,लॉकडाउन की पहली श्रेणी से ही लोग परेशान

















You must be logged in to post a comment Login