रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर कलेक्टर से एवं अनुसूचित जनजाति आयोग में : ग्रमीणो ने किया सरपंच के ख़िलाफ़ शिकायत

रायपुर ज़िले के खरोरा तहसील के ग्राम खौना के ग्रमीणो ने रायपुर कलेक्टर से एवं अनुसूचित जनजाति आयोग में ग्राम के सरपंच हेमंत ठाकुर की शिकायत की है , ग्रमीणो ने बताया की सरपंच के निर्देश पर ग्राम के कुछ नबालिक आदिवासी बालको से नाली सफ़ाई का कार्य करवाया गया , जिस से छेत्र के आदिवासी समाज में बहुत रोष व्याप्त है



एवं इसकी शिखायत अनुसूचित जनजाति आयोग में की गई , विगत कुछ वर्षों से ग्राम में हो रहे विकास कार्यों में , रोज़गार गारंटी के कार्य में , अत्यधिक भ्रष्टाचार हुआ है एवं वित्तीय अनियमितता हुई है , एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया , कोरोना महामारी में शासन के पैसे का दुरुपयोग हुआ है

ग्रमीणो ने सक्षम अधिकारी से प्रकरण की जाँच कर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है , शिकायतकर्ता में प्रमुख है , जगमोहन सोनवानी ( पंच, ग्राम खौना ) , ओमकार साहू ( पंच , ग्राम खौना ) , संतोष सिंह ठाकुर ( पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष , ग्राम खौना ) आदि बड़ी संख्या में ग्रमीणो उपस्थित हुए .

रायपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए मोटरयान अधिनियम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत नियमों को तोड़ने वालों पर बढ़ा हुआ समन शुल्क जुर्माना लगेगा. सरकार यातायात और पुलिस अब यातायात नियमों के पालन कराने सख्ती से पेश आएगी. केन्द्र सरकार ने बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती बरतते हुए नए नियमों को लागू किया है. राज्य सरकार ने उसी कड़ी में नए मोटरयान अधिनियम की धाराओं पर संशोधित समन शुल्क की सूचि जारी की है. इसमें कई धाराओं में जुर्माना को बढ़ा दिया है. यहां तक के लालबत्ती को तोड़ा तो भी 100 रुपय अतिरिक्त जुर्माना पहले की तुलना में देना होगा.
नए मोटरयान अधिनियम के संशोधन के बाद अगर आप किसी नाबालिगको वाहन देते हैं तब आप को जेल भी जाना पड़ सकता है. जिस भी व्यक्ति के नाम वाहन होगा उसे 25 हजार और नाबालिग को 25 हजार कुल 50 हजार का जुर्माना और दो साल की सजा का प्रवाधान रखा गया है.
अगर आप यातायात नियमों का उल्लंघन करते है तो सावधान हो जाइए. नए नोटिफिकेशन में कई जुर्माना को बढ़ा दिया गया है.
नए नियमों के तहत एम्बुलेंस का रास्ता रोकनें वालों पर 5 हजार का जुर्माना लगेगा.
बिना बीमा के वाहन चलानें वालों पर 2000का जुर्मान
ओवरलोड गाड़ी चलाने वालों पर 200 से स्थान पर 20000 का जुर्माना लगेगा
अवैध रुप से पार्किंग पर 200 से बढ़ा कर 300 किया गया
बिना हेलमेट पर 500 का जुर्माना
लालबत्ती को जम्प करनें पर 200के स्थान पर 300 का जुर्माना
स्टंट या खतरनाक गाड़ी चलाने पर 1000 का जुर्माना
वाहनों के रेसिंग पर 5000 का जुर्माना
दो पहिया वाहन पर त्रिपल सवारी 200 से बढ़ा कर 500 रुपय जुर्मान किया गया
बिना लाइसेंस के वाहन चलाना 500 से बढ़ा कर 1000 तक जुर्माना
बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 200 से बढ़ा कर 500 का जुर्माना
मोटर वाहनों और घटकों के निर्माण,रखरखाव बेचना और परिर्वतन जैसे अपराध पर 1 लाख तक का जुर्माना
एसएसपी यातायात एमआर मंडावी ने बताया कि मोटरयान अधिनियम में संशोधित समन शुल्क की सूचि जारी की गई है. राज्य सरकार ने भी नोटिफिकेशन जारी किया है जिसे पालन कराने विभाग जुटा हुआ है.

रायपुर छत्तीसगढ़
भिलाई में कांग्रेस नेता और पाषर्द सूरज बंछोर की हत्या

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम के पार्षद और कांग्रेस नेता सूरज बंछोर की हत्या कर रदी गई है. सोमवार की देर रात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. नगर निगम के हथखोज क्षेत्र में घर के पास ही सूरज बंछोर पर देर रात हमला कर दिया गया. हमले में कांग्रेस नेता को गंभीर चोंटें लगीं. आनन-फानन में आस-पास के लोग उसे अस्तपाल लेकर गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. देर रात तक भिलाई-3 पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश करती रही. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पार्षद सूरज बंछोर के भाई मुकेश बंछोर ने बताया कि घर के पास ही तालाब के किनारे सूरज रोज ही बैठने जाते थे. सोमवार की शाम को भी वे वहां गए थे. तालाब घर से महज 150 मीटर की दूरी पर ही है. राजनीतिक रूप से मनमुटाव का पता नहीं, लेकिन किसी से उनका कोई गंभीर विवाद नहीं हुआ था. ऐसे में उनपर हमला के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है. देर रात परिवार वाले सूरज को लेकर भिलाई के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आज अंतिम संस्कार हथखोज में ही किया जाएगा.
क्षेत्र में होने हैं चुनाव
बता दें कि भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में चुनाव होने हैं. सूरज बंछोर पिछले चुनाव में वार्ड-2 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे. इस बार भी वे चुनाव की तैयारी शुरू कर दिए थे. घटना की सूचना के बाद देर रात ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. घटना स्थल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास से 5 से 8 किलोमीटर की दूरी पर ही है. थाना क्षेत्र भी एक ही है. ऐसे में इतनी बड़ी वारदात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

रायपुर छत्तीसगढ़
उग्रवादी हमले में रायगढ़ के लाल कर्नल विप्लव शहीद, पत्नी और बेटे की भी मौत

मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को सेना की तुकड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार शहीद हो गया. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. सुभाष त्रिपाठी के बेटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी 46 असम राइफल में पदस्थ थे. कमांडिंग आफिसर सहित जवानों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें कर्नल और उनका परिवार सहित 7 की शहादत हो गई है. मणीपुर के सीएम एन विरेन सिंह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है.
कर्नल विप्लव मणिपुर के कूगा में पोस्टेड थे. रोजाना की तरह चेक पोस्ट का निरीक्षण करने के लिए शनिवार सुबह अपनी तीन गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हुए थे. लेकिन आज उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था. जब कर्नल चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे उस बीच माओवादी ने घात लगाकर हमला कर दिया .
कर्नल की गाड़ियों के काफिले में पहली गाड़ी ब्लास्ट से उड़ गई, जबकि बीच की गाड़ी में खुद कर्नल और उनका परिवार मौजूद था. ऐसे में ब्लास्ट के बाद दोनों बची हुई गाड़ियों पर माओवादियों ने मोर्टार और गोलियों की बौछार शुरू कर दी. इस हमले में घटनास्थल पर ही कर्नल विप्लव और उनकी पत्नी शहीद हो गए. जबकि 5 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया.
दोनों भाई सेना में हैं पदस्थ
वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के छोटा बेटे भी अपने बड़े भाई की तरह सेना में ऑफिसर है और मणिपुर में ही पदस्थ है. वह 1 दिन पहले ही रायगढ़ पहुंचा हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत मणिपुर के लिए रवाना हो गए है. कर्नल विप्लव और उनके शहीद हुए परिवार के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से रविवार को रायगढ़ लाया जाएगा.
PROMOTED CONTENTमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना की निंदा की है और इसे कायरता का प्रतीक करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह सूरज चंद जिले में म्यांमार सीमा के पास हुई. असम राइफल्स के एक काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था.

-
क्राइम न्यूज़7 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब6 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़5 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
देश - दुनिया5 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
व्यापर4 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
जॉब3 days agoयहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़6 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
Tech & Auto4 days agoJio ने तोड़ा फैन्स का दिल! बंद किए अपने तीन धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स
-
जॉब3 days agoबेरोजगार युवाओं के लिए , 6 दिसंबर को होगा रोजगार मेला का आयोजन, 534 पदों पर होगी भर्ती, इन्हें मिलेगा लाभ …
















You must be logged in to post a comment Login