Connect with us

रायपुर छत्तीसगढ़

भिलाई में कांग्रेस नेता और पाषर्द सूरज बंछोर की हत्या

Published

on

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई-चरोदा नगर निगम के पार्षद और कांग्रेस नेता सूरज बंछोर की हत्या कर रदी गई है. सोमवार की देर रात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. नगर निगम के हथखोज क्षेत्र में घर के पास ही सूरज बंछोर पर देर रात हमला कर दिया गया. हमले में कांग्रेस नेता को गंभीर चोंटें लगीं. आनन-फानन में आस-पास के लोग उसे अस्तपाल लेकर गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. देर रात तक भिलाई-3 पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश करती रही. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पार्षद सूरज बंछोर के भाई मुकेश बंछोर ने बताया कि घर के पास ही तालाब के किनारे सूरज रोज ही बैठने जाते थे. सोमवार की शाम को भी वे वहां गए थे. तालाब घर से महज 150 मीटर की दूरी पर ही है. राजनीतिक रूप से मनमुटाव का पता नहीं, लेकिन किसी से उनका कोई गंभीर विवाद नहीं हुआ था. ऐसे में उनपर हमला के पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा है. देर रात परिवार वाले सूरज को लेकर भिलाई के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आज अंतिम संस्कार हथखोज में ही किया जाएगा.

क्षेत्र में होने हैं चुनाव

बता दें कि भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में चुनाव होने हैं. सूरज बंछोर पिछले चुनाव में वार्ड-2 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद चुने गए थे. इस बार भी वे चुनाव की तैयारी शुरू कर दिए थे. घटना की सूचना के बाद देर रात ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. घटना स्थल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास से 5 से 8 किलोमीटर की दूरी पर ही है. थाना क्षेत्र भी एक ही है. ऐसे में इतनी बड़ी वारदात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

रायपुर छत्तीसगढ़

उग्रवादी हमले में रायगढ़ के लाल कर्नल विप्लव शहीद, पत्नी और बेटे की भी मौत

Published

on

मणिपुर के सूरज चंद जिले में शनिवार को सेना की तुकड़ी पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार शहीद हो गया. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले  कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. सुभाष त्रिपाठी के बेटे कर्नल विप्लव त्रिपाठी 46 असम राइफल में पदस्थ थे. कमांडिंग आफिसर सहित जवानों पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें कर्नल और उनका परिवार सहित 7 की शहादत हो गई है. मणीपुर के सीएम एन विरेन सिंह ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है.

कर्नल विप्लव मणिपुर के कूगा में पोस्टेड थे. रोजाना की तरह चेक पोस्ट का निरीक्षण करने के लिए शनिवार सुबह अपनी तीन गाड़ियों के काफिले के साथ निकले हुए थे. लेकिन आज उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था. जब कर्नल चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे उस बीच माओवादी ने घात लगाकर हमला कर दिया .

कर्नल की गाड़ियों के काफिले में पहली गाड़ी ब्लास्ट से उड़ गई, जबकि बीच की गाड़ी में खुद कर्नल और उनका परिवार मौजूद था. ऐसे में ब्लास्ट के बाद दोनों बची हुई गाड़ियों पर माओवादियों ने मोर्टार और गोलियों की बौछार शुरू कर दी. इस हमले में घटनास्थल पर ही कर्नल विप्लव और उनकी पत्नी शहीद हो गए. जबकि 5 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया.

दोनों भाई सेना में हैं पदस्थ

वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के छोटा बेटे भी अपने बड़े भाई की तरह सेना में ऑफिसर है और मणिपुर में ही पदस्थ है. वह 1 दिन पहले ही रायगढ़ पहुंचा हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर वह तुरंत मणिपुर के लिए रवाना हो गए है. कर्नल विप्लव और उनके शहीद हुए परिवार के पार्थिव शरीर को सेना के विशेष विमान से रविवार को रायगढ़ लाया जाएगा.

PROMOTED CONTENTमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटना की निंदा की है और इसे कायरता का प्रतीक करार दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह सूरज चंद जिले में म्यांमार सीमा के पास हुई. असम राइफल्स के एक काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन

Published

on

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर सैकड़ों भर्तियां निकाली है. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर 11 नवंबर से आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी 10 दिसंबर की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

वेतन

चिकित्सा विशेषज्ञ के पद पर नौकरी मिलने वालों को 15600-39100+6600 ग्रेड पे के हिसाब से हर महीना लगभग 67 हजार रुपये वेतन मिलेगा. लोक सेवा आयोग ने 641 पदों पर भर्तियां निकाली है.

क्या है योग्यता?

आवेदनकर्ता के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी के डिग्री या डिप्लोमा का छत्तीसगढ़ या अन्य राज्यों के मेडिकल काउंसिल या भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) से मान्यता होना जरूरी है.

क्या है आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2021 को 25 साल से कम और 35 साल से अधिक ना हो. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है.

Continue Reading

रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर के सिविल लाइन में 10 लाख रुपये का हुक्का पाट जब्त कर ,आरोपी गिरफ्तार

Published

on

By

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने हुक्का पाट और सामग्री के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लाखों रुपये के हुक्का से संबंधित सामग्रियों का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपित सुहेल एहसान उर्फ बाबी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत अपराध कायम कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
आरोपित ने थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत नई बस्ती राजातालाब स्थित अपने मकान में हुक्का से संबंधित सामग्रियों भंडारण कर रखा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से विभिन्न प्रकार के हुक्का पोर्ट, चिलम पाइप, निकोटिन युक्त हुक्का फ्लेवर्स और अन्य सामग्री जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
राजेंद्र नगर से गोदाम में पकड़ा गया बड़ा जखीरा:
राजधानी रायपुर में 24 घंटे में नशे के खिलाफ पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई राजेंद्र नगर इलाके में की। अवैध रूप से हुक्के से संबंधित सामान के गोदाम में पुलिस ने दबिश दी। जहां हुक्के से जुड़े पाट, पाइप समेत फ्लेवर जब्त किया गया। पुलिस से कारोबारी विमल जैन के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने कारोबारी को किया गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की। जब्त सामान की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही।
गांजा बिक्री करते आरोपी  गिरफ्तार
आजाद चौक थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते राजकुमार वर्मा गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि घोराई तालाब रामकुंड के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।
अवैध शराब पिलाते मैनेजर गिरफ्तार
अवैध शराब रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार रात विधानसभा थाना पुलिस ने एक होटल में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए मैनेजर संचालक शक्ति पांडेय को गिरफ्तार किया है। विधानसभा रोड स्थिति होटल रायल क्रिस्टल में खुले रूप से शराब पिला रहे संचालक को गिरफ्तार किया है। होटल से काफी मात्राा में शराब बरामद की गई है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

CM भूपेश बघेल का ऐलान, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को मिलेगा सरकारी वाहन

सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सरपंच के लिए नए संशोधित एच ओ आर...

छत्तीसगढ़8 hours ago

व्यापम और पीएससी की परीक्षा एक ही दिन, एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया

एनएसयूआइ ने व्यापम और पीएससी द्वारा आयोजित होने जा रही दो बड़ी एवं मुख्य परीक्षा को एक ही दिन में...

छत्तीसगढ़9 hours ago

छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही वैट घटाने की तैयारी…

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती सियासी मुद्दा बन गया है। केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले एक्साइज ड्यूटी कम करते...

छत्तीसगढ़1 day ago

कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

जिले में संचालित 9 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के पदों को प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती के माध्यम से...

छत्तीसगढ़1 day ago

धमतरी : भीषम सड़क हादसा, तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर 3 युवकों की मौत

धमतरी नगरी स्टेट हाईवे केरेगांव थाना से पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। दुर्घटना...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन

  • देश - दुनिया3 days ago

    कर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

  • देश6 days ago

    7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट

  • देश - दुनिया6 days ago

    सिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन

  • जॉब6 days ago

    हाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये

  • जम्मू-कश्मीर4 days ago

    बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन

  • देश - दुनिया6 days ago

    पंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ