छत्तीसगढ़
व्यापम और पीएससी की परीक्षा एक ही दिन, एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया

एनएसयूआइ ने व्यापम और पीएससी द्वारा आयोजित होने जा रही दो बड़ी एवं मुख्य परीक्षा को एक ही दिन में रखे जाने का विरोध किया है। जिला महासचिव हरिओम तिवारी ने बताया कि पीएससी द्वारा 12 दिसंबर को पहले ही परीक्षा को लेकर तैयारी बना ली थी, लेकिन व्यापम द्वारा ज्येष्ठ संपरीक्षक और सहायक संपरीक्षक के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू दी। उनके द्वारा पांच नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक फार्म भरने का समय अभ्यर्थियों को दिया गया है।
परीक्षा की तिथि को ठीक उसी दिन रखा है, जिस दिन पहले ही पीएससी द्वारा अन्य परीक्षाओं के लिए निर्धारित किया गया है।हरिओम तिवारी ने बताया कि छात्र कई साल से इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिकारियों के बीच संवादहीनता के चलते छात्रों को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। छात्र हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सतत छात्रों के लिए योजना और नौकरी का अवसर प्रदान किया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों के बीच सामंजस्य न बनने के कारण आज छात्रों को सड़क पर उतर कर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
एनएसयूआइ ने कहा है कि अगर परीक्षा की तिथि में जल्द से जल्द सुधार नहीं किया जाता है तो मुख्यमंत्री से शिकायत और धरना प्रदर्शन करेंगे। मौके पर वैभव मुजेवार, सम्मित भटपारही, मिहिर शर्मा, गावेश साहू, सुधीर चंद्राकर, लक्की साहू, दिव्यांश, मोहित वर्मा आदि थे।असमंजस में हैं परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रएक ही दिन परीक्षा की तिथि घोषित होने से परीक्षार्थी असमंजस में हैं। उनको यह डर सता रहा है कि यदि पीएससी व व्यापम की परीक्षा की तिथि में परिवर्तन नहीं होता है तो एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी।


छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है।कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को देखते हुए उस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। आगामी आदेश तक शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित। कंपनी के तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 18 जनवरी से प्रस्तावित थी।
दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी : राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) मनोज खरे ने बताया, तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए अम्बिकापुर एवं जगदलपुर क्षेत्र में 28 जनवरी से एवं शेष क्षेत्रों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग व राजनांदगांव में 18 जनवरी से दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाना थी।
कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को देखते हुए उस परीक्षा को स्थगित : इस बीच कोविड-19 के संक्रमण के तीव्र प्रसार को देखते हुए उस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन पदों के लिये एक लाख से अधिक आवेदन आए थे। जिनमें से नौ हजार उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये बुलाया गया थ
छत्तीसगढ़
जवानों से भरी बस में हादसा : पुलिस जवानों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर ,हादसे में 20 पुलिसकर्मी घायल
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब7 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
Lifestyle7 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल


















You must be logged in to post a comment Login