जॉब
10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
दक्षिण पूर्व रेलवे में 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए बंपर सरकारी नौकरियां हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने आईटीआई पास के लिए ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. ऐसे में आईटीआई पास युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी के साथ सीखने का भी शानदार मौका है. रेलवे की नोटिस के अनुसार, यह ट्रेड अप्रेंटिसशिप एक साल की होगी. अप्रेंटिसशिप की भर्ती दक्षिण पूर्व रेलवे के छह संस्थानों में होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. इसके लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपये हैं.
दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे ने 2021-2022 के लिए अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार, दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे के छह संस्थानों में 1785 अप्रेंटिस की भर्ती होगी. गार्डेनरीच से जारी अधिसूचना के अनुसार इसके लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इस अप्रेंटिसिशिप ट्रेनिंग भर्ती में खड़गपुर में 972, चक्रधरपुर में 413, आद्रा में 213, रांची में 80 और सीनी में 107 वैकेंसी है. इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 14 से 25 वर्ष उम्र तक के उम्मीदवार आवेदन क सकते हैं. हालांकि अप्रेंटिस भर्ती में ओबीसी कैटेगरी में 3 वर्ष, एससी-एसटी में 5 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष उम्र छूट दी जाएगी.
इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग भर्ती का नोटिफिकेशन दक्षिण पूर्व जोनल रेलवे की वेबसाइट rrcser.co.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, खड़गपुर वर्कशॉप में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और मैकेनिक जैसे पदों पर 360 वैकेंसी है. जबकि खड़गपुर के सिग्नल एवं टेलिकॉम वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिक, पेंटर, केबल ज्वाइंटर और ऑपरेटर की 87 वैकेंसी है. ट्रैक मशीन वर्कशॉप में 120 वैकेंसी है. एसईई (वर्क्स)/इंजीनियरिंग/खड़गपुर में 28 वैकेंसी है. इसी तरह वैकेंसी का पूरा विवरण देखने के लिए नोटिस देखना होगा.

जॉब
आयुष मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता
आयुष मंत्रालय ने डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर पदों के लिए भर्ती निकाली है. आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में ग्रेजुएशन, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए फाइनेंस/एमकॉम आदि की डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है. डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर के पदों पर भर्ती होने के बाद अच्छा सैलरी पैकेज मिलेगा. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हो रही है लेकिन इसमें कई प्रकार के भत्ते और अवकाश भी मिलेंगे.
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज,इन परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगी इंट्री
नोटिस के अनुसार आवेदन पत्र भरकर ड्रग पॉलिसी सेक्शन, आयुष मंत्रालय, एनबीसीसी, ऑफिस ब्लॉक III, सेकेंड फ्लोर, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली-110023 पते पर भेजना है.
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में ग्रेजुएशन, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए फाइनेंस/एमकॉम होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर अप्लीकेशन/आईटी की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए.
आयु सीमा की बात करें तो प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए अधिकतम 50 वर्ष उम्र तक के उम्मीवार आवेदन क सकते हैं. जबकि डाटा असिस्टेंट या डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. इस वैकेंसी में सैलरी की बात करें तो प्रोग्राम मैनेजर को हर महीने 50 हजार रुपये सैलरी मिलेगी. परफॉर्मेंस के आधार पर इसमें हर साल पांच प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है. वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सैलरी हर महीने 20 हजार रुपये मिलेगी. इसमें भी पांच फीसदी इजाफा होने का प्रावधान है.

जॉब
एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर की जानिए सिलेक्शन प्रोसेस, 606 पदों पर होगी भर्ती, सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी
SBI SO Exam 2021: 606 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी. इसके लिए पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जबकि तीसरे चरण में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर को किया गया.
SBI SO Exam 2021: एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह काम की खबर है. दरअसल, SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर को किया गया. इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 606 पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बता दें कि आखिर किस आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा.
बता दें कि 606 पदों पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया 3 चरणों में की जाएगी. इसके लिए पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के तहत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. जबकि तीसरे चरण में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इन तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. माना जा रहा है कि लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
- रिलेशनशिप मैनेजर – 314 पद
- रिलेशनशिप मैनेजर टीम लीड – 20 पद
- कस्टमर रिलेशन एक्सक्यूटिव – 217 पद
- इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 12 पद
- सेंट्रल रिसर्च टीम – 2 सीट
- मार्केटिंग – 12 पद
- डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग – 26 पद

जॉब
साइंटिस्ट बनने के सपने देखने वाले युवाओं के लिए मौका : साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद साइंटिस्ट बनने के सपने देखने वाले युवाओं के लिए मौका है. शनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने साइंटिस्ट सी और साइंटिस्ट डी के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिस में कहा गया है कि साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को देश भर में कहीं भी तैनात किया जाएगा. साइंटिस्ट पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को शानदार सैलरी और कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी
NIELIT Recruitment 2021 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) में साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकली है. एनआईईएलआईटी में साइंटिस्ट के पद पर कार्य करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है. साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन एनआईईएलआईटी की वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है. साइंटिस्ट पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 07 दिसंबर 2021 है. नोटिस के अनुसार एनआईईएलआईटी में साइंटिस्ट पद पर कुल 33 वैकेंसी है. इसमें 28 वैकेंसी साइंटिस्ट सी पद के लिए है. जबकि 05 वैकेंसी साइंटिस्ट डी पद के लिए है. नोटिस के अनुसार साइंटिस्ट पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को देश में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है.
भर्ती की अधिसूचना के अनुसार साइंटिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉटी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. आयु सीमा की बात करें तो साइंटिस्ट सी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और साइंटिस्ट डी पद के लिए 40 वर्ष है. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 800 रुपये है. जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है.
साइंटिस्ट पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. स्क्रीनिंग टेस्ट 150 अंकों का होगा. इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे. फाइनल सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. एनआईईएलआईटी में साइंटिस्ट सी पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को लेवल 11, (67700-208700 रुपये) प्रति माह की सैलरी मिलेगी. जबकि साइंटिस्ट डी पद पर चयनित होने के बाद लेवल-12, (78800-209200 रुपये) प्रति माह सैलरी मिलेगी.

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
देश - दुनिया7 days agoकक्षा आठवीं पास के लिए 708 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, पढ़िए डिटेल्स
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ
























You must be logged in to post a comment Login