Connect with us

क्राइम न्यूज़

प्यार करने की सजा! लड़के को पीट-पीट कर मार डाला, लड़की के पिता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

गुजरात में 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना वडोदरा जिले की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रेम-प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई है। इस मामले में लड़की के पिता समेत 4 लोगों को गिऱप्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि बुधवार को पडरा तहसील के चोकारी गांव में इस गंभीर वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ की गई हैवानियत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसके बाद आरोपियों ने रावल का उसके घर से अपहरण कर लिया। जयेश को एक पेड़ से बांध कर बुरी तरह से पीटा गया था। बेसुध होने के बाद एक गांव वाले ने पुलिस को इस बात की खबर दी थी। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग रावल की डंडे से पिटाई कर रहे हैं। पुलिस ने बेहोश रावल को बाद में इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की तरफ से कहा गया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

मिस्त्री के साथ मारपीट कर,मिस्त्री के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्राेल,इंजीनियर व ठेकेदार पर एफआइआर

Published

on

By

निर्माणाधीन भवन में टाइल्स व मार्बल लगाने वाले मिस्त्री के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। घटना चैतन्य सिटी फेस-2 गोराबाजार की है। मिस्त्री की शिकायत पर पुलिस ने चैतन्य सिटी के साइड इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। टाइल्स चोरी का आरोप लगाकर इंजीनियर व ठेकेदार ने मिस्त्री के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ टाइल्स चोरी की भी एफआइआर दर्ज की है।

पुलिस कर रही तलाश : गोराबाजार पुलिस ने बताया कि कोसमघाट बरेला निवासी ब्रजेश गोस्वामी 21 वर्ष पेशे से मिस्त्री है। लम्हेटा रोड चौकीताल निवासी राजू पटेल ने निर्माणाधीन भवन में टाइल्स मार्बल लगाने का ठेका लिया है। खेरमाई मंदिर के पास यादव कालोनी लार्डगंज निवासी अक्षय तिवारी साइड इंजीनियर है। राजू के कहने पर वह भवन में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम कर रहा था। किसी कारणवश वह कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद ठेकेदार राजू ने फोन कर उसे काम पर बुला लिया। वह चैतन्य सिटी पहुंचा तो राजू व अक्षय तिवारी ने गेट पर रोक लिया। उससे टाइल्स चोरी के बारे में दोनों पूछताछ करने लगे। उसने घटना से अनभिज्ञता जताई तो प्लास्टिक की पाइप से मारपीट कर दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया, जिससे उसे जलन होने लगी। दोनों उसे पकड़कर गोराबाजार थाना ले गए। दोनों ने उस पर टाइल्स चोरी का आरोप लगाया और वहां से चले गए। उसने पुलिस को मारपीट व पेट्रोल डालने की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 341, 285, 323, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। गोराबाजार थाने से एसआइ इकबाल सिंंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

28 पेटी टाइल्स चोरी : इधर, गोराबाजार निवासी अमित यादव ने चैतन्य सिटी में हुई टाइल्स चोरी की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार अमित चैतन्य सिटी में सुपरवाइजर है। अज्ञात बदमाश निर्माणाधीन स्थल से 28 पेटी टाइल्स चोरी कर भाग गया। आरोपित आटो से चोरी करने पहुंचा था।
Continue Reading

क्राइम न्यूज़

राजधानी कोलार : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दी थी महिला ने जान, पति व जेठानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Published

on

By

राजधानी कोलार इलाके में 11 माह पहले एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद मृतका के पति और जेठानी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज प्रताड़ना की धारा भी लगाई है। हालांकि मृतका के परिजनों को कोलार पुलिस पर भरोसा नहीं था। उन्होंने इस मामले में निष्‍पक्ष जांच के लिए टीटी नगर सीएसपी को आवेदन दिया था।

एसआइ उपेंद्र सिंह के अनुसार रिचा सोनी पत्नी राहुल गुप्ता (33) निवासी 5/217 दानिश कुंज गृहणी थी। उनके पति राहुल गुप्ता मिठाई व्यापारी हैं। रिचा से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से राहुल पत्नी को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मृतका की जेठानी नीलम गुप्ता को भी सह आरोपित बनाया है। रिचा ने पति और अपनी जेठानी से मानसिक प्रताड़ना के चलते खुदकुशी की थी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
एमएससी की छात्रा ने फांसी लगाई
उधर, गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने घर में फांसी लगा ली। वह एमएससी की छात्रा थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि भगवान मुझे बुला रहे हैं। मैं यह कदम स्वेच्छा से उठा रही हूं। मम्मी, पापा, दीदी मुझे माफ करना। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक अन्नू दास (25) द्वारिका धाम कालोनी में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्‍त हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्‍नू की एक बड़ी बहन भी है। अन्‍नू एमएससी कर चुकी थी। वह प्रतियागी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अन्‍नू अलग कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। मंगलवार सुबह 10 बजे उसकी बड़ी बहन ने अन्‍नू को फांसी पर लटके देखा था।
Continue Reading

क्राइम न्यूज़

महिला की गला घाेंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दाे, संदिग्धाें काे हिरासत में ले लिया,पुलिस पूछताछ में जुटी

Published

on

By

जनकगंज थानान्तगर्त गाेल पहाड़िया इलाके में महिला की हत्या का रहस्य आज रात तक खुल सकता है। पुलिस ने इस मामले में दाे संदिग्धाें काे हिरासत में ले लिया है। पुलिस संदिग्धाें से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस इस मामले में महिला के नजदीकी लाेगाें से भी पूछताछ कर रही है

जनकगंज थाना पुलिस के मुताबिक शिवनगर में 35 वर्षीय बबली कुशवाह 13 नवंबर से किराए से कमरा लेकर रह रही थी। सुबह के समय जब उसके पिता ने बबली को फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो नहीं हो सका, तब उसने अपना एक रिश्तेदार बबली के घर भेजा। वह जब घर के अंदर पहुंचा तो वहां बबली पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। पुलिस काे बबली के कमरे से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में कोई पुरुष कमरे में रहा होगा। हालांकि लूट पाट की घटना से पुलिस इंकार कर रही है।

बबली ने की थी दाे शादियांः मृतक बबली कुशवाह की 18 साल पहले लक्षमण कुशवाह के साथ शादी हुई थी। आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद बबली ने दूसरी शादी चीनौर के धर्मवीर सिंह के साथ की थी। दोनों से एक छह साल का बेटा है। धर्मवीर सिंह अपने बेटे के साथ में चीनौर में रह रहा था और बबली आठ दिन पहले ग्वालियर रहने आ गई थी। बबली का पिता पल्लेदारी का काम करता है और ग्वालियर में ही रहता है। पुलिस सूत्राें की माने ताे दाेनाें संदिग्धाें की गिरफ्तारी के बाद अब रात तक पूरे मामले का खुलासा हाे सकता है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़14 mins ago

व्यापम और पीएससी की परीक्षा एक ही दिन, एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया

एनएसयूआइ ने व्यापम और पीएससी द्वारा आयोजित होने जा रही दो बड़ी एवं मुख्य परीक्षा को एक ही दिन में...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही वैट घटाने की तैयारी…

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती सियासी मुद्दा बन गया है। केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले एक्साइज ड्यूटी कम करते...

छत्तीसगढ़19 hours ago

कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

जिले में संचालित 9 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के पदों को प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती के माध्यम से...

छत्तीसगढ़23 hours ago

धमतरी : भीषम सड़क हादसा, तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर 3 युवकों की मौत

धमतरी नगरी स्टेट हाईवे केरेगांव थाना से पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। दुर्घटना...

छत्तीसगढ़24 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत : बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है। उनके बिल...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन

  • देश6 days ago

    7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट

  • देश - दुनिया3 days ago

    कर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन

  • देश - दुनिया6 days ago

    सिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे

  • देश - दुनिया7 days ago

    कक्षा आठवीं पास के लिए 708 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, पढ़िए डिटेल्स

  • जॉब6 days ago

    हाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये

  • जम्मू-कश्मीर4 days ago

    बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन