देश - दुनिया
कर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिल सकती है. मोदी सरकार त्योहार की तरह नए साल पर भी अपने कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है. इससे पहले दिवाली पर मोदी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. अब चर्चा है कि केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार जनवरी 2022 की शुरुआत में हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है.वित्त मंत्रालय ने 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लागू करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है।
आपको बता दे कि इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भी भेजा गया है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जनवरी 2021 में कर्मचारियों को HRA मिल जाएगा. आपको बता दें इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवेमेन 1 जनवरी 2021 से HRA लागू करने की मांग कर रही है. हाउस रेंट अलाउंस बढ़ने के बाद सैलरी में बंपर इजाफा होगा है।
कितना होता है हाउस रेंट अलाउंस
आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटिगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा. डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के अनुसार, जब डियरनेस अलाउंस 50 फीसदी पहुंच जाएगा तो मैक्सिसम House Rent Allowance बढ़कर 30 फीसदी हो जाएगा.
राज्य सरकार ने बढ़ाया DA
इससे पहले झारखंड सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी किया और यह बढ़ोतरी इस साल एक जुलाई से लागू होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला किया गया. इसके अनुसार राज्य सरकार के पांचवें, छठवें तथा सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पा रहे सभी कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों को पहली जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत अधिक मिलेगा.


देश - दुनिया
हाइपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर से मिर्गी का बढ़ता है खतरा, शोध में दावा,पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या

एक नए शोध के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर) से किसी भी वयस्क में मिर्गी के लक्षण विकसित होने का खतरा दोगुना हो सकता है। यह शोध जरनल एपिलेप्सिया में प्रकाशित हुआ है।
58 साल के औसत आयु वर्ग के 2,986 लोगों के समूह पर किए शोध में मिर्गी के 55 नए मामले पाए गए हैं। इन सभी लोगों को पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या थी। विज्ञानियों ने इस शोध के नतीजों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि लंबे समय तक उच्च रक्तचाप बढ़ा होने से या फिर इसे रोकने वाली दवाइयां खाने से उस मरीज में मिर्गी होने का भी खतरा दोगुना हो जाता है।
बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मेडिसिन में हुए शोध के अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य रक्तचाप के साथ छोड़कर उन्हें एंटीहाईपरटेंशन दवा पर रखने के बाद उनमें मिर्गी के लक्षण दिखने का खतरा करीब 2.44 गुना बढ़ गया। हालांकि इस शोध में केवल इन दोनों बीमारियों का आपस में संबंध बताया गया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह होता कैसे है।

देश - दुनिया
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की कार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे नव दंपति

प्रदेश की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दूल्हा-दुल्हन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार देर रात दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन दोनों बाल-बाल बच गए।

देश - दुनिया
खुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद रेल सेवा को लगातार बहाल किया जा रहा है। यदि आप ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। दरअसल, रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों और स्पेशल किराया को खत्म करने का फैसला किया है। इसी वजह से अब कई ट्रेनों से किराया कम हो गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली कई ट्रेनों के किराए में बदलाव किया गया है. इसमें 32 जोड़ी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के किराए को सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के किराए में बदल दिया है. पहले इन ट्रेनों पर स्पेशल ट्रेनों का किराया लगता था, लेकिन अब इसको कम कर दिया गया है.
इन सभी ट्रेनों के किराए में किया गया बदलाव (These trains fare drop)
1. ट्रेन नंबर 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर सुपरफास्ट, त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
2. ट्रेन नंबर 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल
3. ट्रेन नंबर 02489/02490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
4. ट्रेन नंबर 02940/02939, जयपुर-पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
5. ट्रेन नंबर 04817/04818, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
6. ट्रेन नंबर 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक
7. ट्रेन नंबर 04854/04853, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
8. ट्रेन नंबर 04864/04863, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल
9. ट्रेन नंबर 04866/04865, जोधपुर-वाराणसी-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
10. ट्रेन नंबर 02495/02496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल
11. ट्रेन नंबर 09717/09718, जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल
12. ट्रेन नंबर 02458/02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
13. ट्रेन नंबर 04731/04732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल
14. ट्रेन नंबर 02471/02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल
15. ट्रेन नंबर 04888/04887, बाडमेर-ऋषिकेष-बाडमेर प्रतिदिन स्पेशल
16. ट्रेन नंबर 09611/09612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
17. ट्रेन नंबर 09613/09614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
18. ट्रेन नंबर 02988/02987, अजमेर-सियालदाह -अजमेर प्रतिदिन स्पेशल
19. ट्रेन नंबर 06053/06054, मदुरै-बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
20. ट्रेन नंबर 06067/06068, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्न्ई एग्मोर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
21. ट्रेन नंबर 02422/02421, जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन स्पेशल
22. ट्रेन नंबर 06507/06508, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
23. ट्रेन नंबर 06209/06210, अजमेर-मैसूर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
24. ट्रेन नंबर 02396/02395, अजमेर-राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
25. ट्रेन नंबर 02719/02720, जयपुर-हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
26. ट्रेन नंबर 02323/02324, हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
27. ट्रेन नंबर 06206/06205, अजमेर-बैंगलूरू-अजमेर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
28. ट्रेन नंबर 06533/06534, जोधपुर-बैंगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
29. ट्रेन नंबर 07623/07624, नान्देड़-श्रीगंगानगर-नान्देड़ साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
30. ट्रेन नंबर 02929/02930, बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल
31. ट्रेन नंबर 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल
32. ट्रेन नंबर 04712/04711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ
-
Tech & Auto5 days agoभारत में 30 नवंबर को लॉन्च होगा Redmi Note 11T 5G,जानिये क़ीमत

















You must be logged in to post a comment Login