क्राइम न्यूज़
मिस्त्री के साथ मारपीट कर,मिस्त्री के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्राेल,इंजीनियर व ठेकेदार पर एफआइआर
निर्माणाधीन भवन में टाइल्स व मार्बल लगाने वाले मिस्त्री के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। घटना चैतन्य सिटी फेस-2 गोराबाजार की है। मिस्त्री की शिकायत पर पुलिस ने चैतन्य सिटी के साइड इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। टाइल्स चोरी का आरोप लगाकर इंजीनियर व ठेकेदार ने मिस्त्री के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ टाइल्स चोरी की भी एफआइआर दर्ज की है।
पुलिस कर रही तलाश : गोराबाजार पुलिस ने बताया कि कोसमघाट बरेला निवासी ब्रजेश गोस्वामी 21 वर्ष पेशे से मिस्त्री है। लम्हेटा रोड चौकीताल निवासी राजू पटेल ने निर्माणाधीन भवन में टाइल्स मार्बल लगाने का ठेका लिया है। खेरमाई मंदिर के पास यादव कालोनी लार्डगंज निवासी अक्षय तिवारी साइड इंजीनियर है। राजू के कहने पर वह भवन में टाइल्स व मार्बल लगाने का काम कर रहा था। किसी कारणवश वह कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाया। जिसके बाद ठेकेदार राजू ने फोन कर उसे काम पर बुला लिया। वह चैतन्य सिटी पहुंचा तो राजू व अक्षय तिवारी ने गेट पर रोक लिया। उससे टाइल्स चोरी के बारे में दोनों पूछताछ करने लगे। उसने घटना से अनभिज्ञता जताई तो प्लास्टिक की पाइप से मारपीट कर दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया, जिससे उसे जलन होने लगी। दोनों उसे पकड़कर गोराबाजार थाना ले गए। दोनों ने उस पर टाइल्स चोरी का आरोप लगाया और वहां से चले गए। उसने पुलिस को मारपीट व पेट्रोल डालने की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 341, 285, 323, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। गोराबाजार थाने से एसआइ इकबाल सिंंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

क्राइम न्यूज़
गेस्ट हाउस में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाएं पकड़ीं, तीन एजेंट गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुरुवार शाम सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।
क्राइम न्यूज़
प्यार करने की सजा! लड़के को पीट-पीट कर मार डाला, लड़की के पिता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना वडोदरा जिले की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रेम-प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई है। इस मामले में लड़की के पिता समेत 4 लोगों को गिऱप्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि बुधवार को पडरा तहसील के चोकारी गांव में इस गंभीर वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ की गई हैवानियत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
क्राइम न्यूज़
राजधानी कोलार : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर दी थी महिला ने जान, पति व जेठानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

राजधानी कोलार इलाके में 11 माह पहले एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया था। पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद मृतका के पति और जेठानी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज प्रताड़ना की धारा भी लगाई है। हालांकि मृतका के परिजनों को कोलार पुलिस पर भरोसा नहीं था। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए टीटी नगर सीएसपी को आवेदन दिया था।
-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ


















You must be logged in to post a comment Login