प्रदेश
किसानों को कार से रौंदने की वारदात के खिलाफ आम लोगों में सोमवार को जबरदस्त गुस्सा दिखा

किसानों को कार से रौंदने की वारदात के खिलाफ आम लोगों में सोमवार को जबरदस्त गुस्सा दिखा । उनका कहना था कि किसी की मांग वाजिब या गैर वाजिब हो सकती है, पर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चढ़ाने को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। किसानों का दावा तो यहां तक है कि हर घटना का वीडियो है, हम साबित कर देंगे कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। तिकुनिया पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने भी घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की, ताकि न्यायिक जांच में उनका इस्तेमाल हो सके।
जिले के कस्बों व गांवों का माहौल सोमवार को शांत था, पर सड़कों पर किसानों के जत्थे बाइक पर सवार होकर तिकुनियां की ओर जाते रहे। उनकी बाइक पर जहां निशान साहिब और किसान यूनियन का झंडा लगा था, वहीं हाथ में लाठियां और कुछ के हाथों में तलवारें भी। सबका यही कहना था कि जल्द से जल्द तिकुनिया पहुंचना चाहते हैं, ताकि वहां मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दे सकें। उस समय मारे गए चारों किसानों के शव वहीं रखे थे।
हत्या जायज नहीं ठहरायी जा सकती
निघासन में जैसे ही टीवी पत्रकार रमन कश्यप का एंबुलेंस से शव पहुंचा, वहां कस्बे के तमाम लोगों ने पहुंचकर जाम लगा दिया। कश्यप के घर के पास ही छड़ी राम की टेलरिंग की दुकान है। वह कहते हैं कि रमन का व्यवहार सबके साथ बहुत अच्छा था। हम नहीं जानते कि किसानों की मांग सही या सरकार की बात, लेकिन इस तरह से हत्या जायज नहीं ठहराया जा सकता। वहीं पर मौजूद मो. आजम और मशरूर पूरी घटना के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके बेटे को जिम्मेदार ठहराते हैं।
सुबह से ही मान-मनौव्वल
तिकुनिया में लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार सुबह से ही किसानों से संवाद में लगे रहे। मौके पर किसानों की भारी भीड़ के साथ उनके नेता राकेश टिकैत समेत पुलिस व शासन के आला अफसर भी मौजूद थे। यहीं किसानों के साथ समझौते की रूपरेखा तैयार हुई। टिकैत सोमवार को भोर होने से पहले ही धरनास्थल पर पहुंच गए थे।
चश्मदीदों का दावा
तिकुनिया में मिले बिछिया (बहराइच) के किसान सुखबिंदर सिंह व जसविंदर सिंह बताते हैं कि रविवार को पूरी वारदात उनके सामने हुई। बकौल सुखबिंदर, सभी किसानों का मुंह निघासन की ओर था, क्योंकि उन्हें बता दिया गया था कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आने का रूट बदला दिया गया है। अब वे हेलीपैड पर नहीं आएंगे। इसी दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष एक कार से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए वहां से निकले।
इसके पीछे उतनी ही रफ्तार से एक कार और आई। किसानों को रौंदा गया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार के अंदर से गोलियां भी दागी गईं। कौन दाग रहा था, इसे वे नहीं देख पाए। देखते ही देखते कई किसान घायल हो गए। इनमें से चार की मौत हो गई। जसविंदर बताते हैं कि तमाम लोगों के पास इस घटना से संबंधित वीडियो हैं। एक बार इंटरनेट सेवाएं बहाल हो जाएं, किसान वीडियो अपलोड करके साबित कर देंगे कि कार में केंद्रीय मंत्री का बेटा ही बैठा था।


प्रदेश
मायावती ने बताया, यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को ‘कोरी नाटकबाजी’

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के एलान को मायावती ने बताया ‘कोरी नाटकबाजी’

को कांग्रेस व भाजपा में बिल्कुल भी इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया?
विस्तार:-
कांग्रेस द्वारा यूपी के विधानसभा चुनाव में महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट दिए जाने की घोषणा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं याद नहीं आतीं, किन्तु अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह यूपी में इनको महिलाएं याद आई हैं व उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी है।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता अगर इतनी ही वाजिब व ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया? कांग्रेस का स्वाभाव है ’कहना कुछ व करना कुछ’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है। इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत् प्रक्रिया, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। जो कांग्रेस व भाजपा में देखने को नहीं मिलती है जबकि बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है।
वहीं, प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा में खुद चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी इसका निर्णय नहीं लिया गया है।
ये भी पढ़ें…

प्रदेश
25वीं मंजिल से गिरकर 2 जुड़वा बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऊंची बिल्डिंग से गिरकर 2 बच्चों की मौत हो गई है. दोनों बच्चे प्रतीक ग्रैंड सिटी (Pratik Grand City) में 25वीं मंजिल से गिरे. मृतक बच्चों की उम्र 14 साल थी, वो जुड़वा भाई थे. हादसे के वक्त बच्चों के परिजन घर में ही मौजूद थे. बता दें कि ये घटना बीती रात करीब 1 बजे हुई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. हादसे के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
25वीं मंजिल से गिरे जुड़वा भाई
जान लें कि ये घटना गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में हुई. मृतक बच्चों का नाम सूर्य नारायण और सत्य नारायण था. वो आधी रात को बालकनी में खेल रहे थे. खेल-खेल में बच्चे बालकनी से नीचे गिर गए. मृतक बच्चों का परिवार बिल्डिंग की 25वीं मंजिल पर रहता है.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त मृतक बच्चों की मां घर में ही थी और उनकी बहन दूसरे कमरे में थी. बच्चों के पिता किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे. हालांकि दोनों भाई बालकनी में कैसे पहुंचे इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे को लेकर मृतक बच्चों की मां से पूछताछ की जा रही है. उनकी बहन से भी पूछताछ होगी. कॉल डिटेल निकाली जा रही है. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों बच्चे 9वीं क्लास के छात्र थे. हत्या के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है.

प्रदेश
थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा था एक व्यक्ति, आरोपी को अरेस्ट कर लिया

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति थूक लगाकर तंदूरी रोटी बना रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानीगेट के एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने के बाद प्रशासन एक्शन में आया। थूक लगातार खाना बनाने का वीडियो देख लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
वीडियो में एक व्यक्ति तंदूरी रोटी बनाते दिख रहा है। रोटी बनाने के समय वो कच्ची रोटी पर थूकता है। फिर उसे भट्टी में पकने के लिए डालता है। वहां आसपास कई लोग खड़े हैं। किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। बाहर की तरफ से किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किया है।
लोगों ने किया हंगामा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला सिहानीगेट क्षेत्र के एक चिकन पॉइंट का है। वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। वह कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रोटी बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह होटल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तंदूरी बनाने वाले शख्स का नाम तमीजुद्दीन बताया जा रहा है।
पहले भी कई वीडियो हुए वायरल
बता दें इससे पहले मेरठ से भी इस तरह का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नौशाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया था। वहीं मार्च में एक सगाई कार्यक्रम से भी थूक लगाकर रोटी बनाने का केस पता चला था। जिसमें मोहसिन नाम के व्यक्ति को अरेस्ट किया गया था।

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
















You must be logged in to post a comment Login