Connect with us

हमारे नॉनवेज खाने की वजह से खत्म हो गए ये पशु-पक्षी

Published

on

फ्रांस में साल 1993 में ओर्टोलेन प्रजाति के पक्षियों को खाने पर मनाही लग गई, इसके बाद भी हर साल 30 हजार से ज्यादा पक्षियों का शिकार होता है. ओर्टोलेन ही नहीं, हमारे नॉनवेज खाने के कारण बहुत सी स्पीशीज खत्म होने की कगार पर हैं.

केरल के मल्लपुरम में एक गर्भवती हथिनी की मौत चर्चा में है. लगातार इसपर बात हो रही है कि इंसानी क्रूरता के कारण कितने मासूम जानवरों की जान जा रही है. हमारे मांसाहार के शौक की भी ये जानवर बड़ी कीमत चुका रहे हैं. माना जा रहा है कि हमारे नॉनवेज खाने की वजह से बहुत सी प्रजातियां विलुप्त होने जा रही हैं. कई स्टडीज इस ओर इशारा करती हैं.

(MCS) की एक स्टडी बताती है कि 10 प्रजातियां लगभग खत्म होने जा रही हैं. इसमें सबसे ऊपर है Chinese giant salamander. एक वक्त पर पूरे चीन में मिलने वाला छिपकली की तरह दिखने वाला ये जीव तेजी से गायब हुआ. पानी और जमीन दोनों में मिलने वाले सैलामेंडर को चीनी लोग चाव से खाते हैं. यही वजह है साल 1960 तक ही इसकी आबादी 80 फीसदी तक कम हो गई. इसे चीन की सरकार ने Endangered Species of Wild Fauna and Flora में सबसे ऊपर रखा ताकि इसे बचाया जा सके लेकिन तब भी चीन के लोग इसे खाते रहे. अब सैलामेंडर इतना कम हो चुका है कि ब्लैक मार्केट में काफी ऊंचे दामों पर मिलता है.

Dodo भी ऐसी ही एक स्पीशीज है. ये पंक्षियों की एक प्रजाति है जो उड़ नहीं पाती है. इसका वजह टर्की से भी ज्यादा होता है और एक औसत डोडो पक्षी लगभग 23 किलो का होता है. साल 1507 में पुर्तगालियों ने इसे खाने की शुरुआत की थी. इसके बाद व्यापार के लिए लगातार यात्रा करने वाले व्यापारी और सैलानी भी इसे चाव से खाने लगे. साल 1681 में दुनिया का आखिरी डोडो भी मार दिया गया. अब सिर्फ म्यूजियम में इसके अवशेष रखे हुए हैं.

एक और स्तनधारी Pangolin को भी खूब खाया जाता है. चीन से फैले कोरोना वायरस के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि ये पेंगोलिन या फिर चमगादड़ से फैला है, वैसे इसका कोई प्रमाण फिलहाल नहीं मिल सका है. साल 2000 से पेंगोलिन की दुनिया में सबसे ज्यादा तस्करी हो रही है. चीन में लोग न केवल इसे खाते हैं, बल्कि चिकित्सा में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. यही वजह है कि ये स्पीशीज तेजी से घट रही है.

एक खास तरह की मछली, जिसे European eel कहते हैं, ये भी इस श्रेणी में आती है. ये मछली अटलांटिक से निकलकर ताजे पानी की ओर माइग्रेट करती है ताकि इसका विकास ठीक तरह से हो सके. पूरे विकास के बाद ईल वापस अटलांटिक लौट जाती है. ये पूरे यूरोप में बहुत पसंद की जाती है और खाई जाती है. तेजी से घटती संख्या को देखते हुए इसे खाने पर भी रोक लगा दी गई लेकिन तब भी इसकी तस्करी जारी है.

बंदरों की एक प्रजाति Red colobus का मांस नॉनवेज खाने वालों को इतना पसंद आता है कि इसे गुड फैमिली मील कहा जाता है. अफ्रीका में मिलने वाले बंदरों की ये स्पीशीज तेजी से कम हो रही है. माना जा रहा है कि इसके शिकार और खाए जाने की दर कम नहीं हुई तो अगले 5 सालों में ये पूरी तरह से गायब हो जाएंगे.

हिरण की तरह दिखने वाला एक जंतु Saola भी काफी तेजी से गायब हो रहा है. ये लाओस और वियतनाम की सीमा पर मिलने वाला पशु है, जिसे स्थानीय लोग भैंस की श्रेणी में रखते हैं और खाते हैं. ये उनके रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा हुआ करता था, जिसमें कई सारे परिवार एक साथ मिलकर गोश्त का आनंद लेते. साल 1990 में पहली बार पता चला कि ये प्रजाति गायब हो रही है, जब इनकी सींगें स्थानीय शिकारियों के घर मिलीं. माना जा रहा है कि अब केवल 30 ही Saola बचे हैं.

अब अगर पूरी तरह से खत्म हो चुकी स्पीशीज की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम Woolly Mammoth का आता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में  Mammuthus primigenius कहते हैं. हाथी और गैंडे से मिलती-जुलती ये प्रजाति स्तनधारियों में सबसे प्राचीन मानी जाती है, जो हमारे खाने की वजह से ही आज से 7500 साल पहले गायब हो गई. वैसे ब्रिटेनिका में आई रिपोर्ट के अनुसार हमारे शिकार के अलावा तापमान का बढ़ना भी इसके विलुप्त होने की वजह रहा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

Published

on

 

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में ASI-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।

मौके पर करीब 100 नक्सली

फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शहीद हुए जवानों के शव किसी तरह वहां से निकाले। जवानों के शव कैंप तक भेजे जा रहे हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है।

मुठभेड़ वाली जगह से हथियार भी मिले

मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। घटनास्थल के पास में ही CRPF का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे जंगल में नक्सलियों का हमला

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा कंगाल …

Published

on

Vastu Tips For Money Plant in Home : मनी प्लांट का घर में होना सुख-समृद्धि लाता है इसलिए आमतौर पर तमाम धर्म-संप्रदाय से जुड़े लोगों के घर में मनी प्‍लांट देखने को मिल जाता है. मनी प्‍लांट का संबंध धन से माना गया है. मान्‍यता है कि इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है. वास्‍तु शास्‍त्र में भी मनी प्‍लांट को बहुत शुभ माना गया है और इसे लगाने से लेकर रख-रखाव करने तक के कुछ खास नियम बताए गए हैं.यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो मनी प्‍लांट धनवान बनाने की बजाय गरीबी का कारण भी बन सकता है।

Continue Reading

जॉब

रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए 5636 पदों पर भर्ती,आवेदन 30 जून तक करें

Published

on

Sarkari Jobs in India : इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पद भरे जाएंगे. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन की कोई फिजिकल कॉपी आरआरसी/यूनिट को भेजने की आवश्यकता नहीं है.पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर), रेलवे भर्ती सेल 30 जून, 2022 को अलग अलग अपरेंटिस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगा.आवेदक समय सीमा समाप्त होने से पहले एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले, उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह पात्रता और अन्य मानदंडों को पूरा करता है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5636 पद भरे जाएंगे. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आवेदन की कोई फिजिकल कॉपी आरआरसी/यूनिट को भेजने की आवश्यकता नहीं है.

जरूरी तारीखें

इन पदों के लिए नोटिफिकेशन 30 मई को जारी किया गया था.
इन पर ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू हुए थे.
वहीं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून को रात 10 बजे खत्म हो जाएगी.

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर कम से कम 50 फीसदी नंबरों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा सिस्टम के तहत) पास होना चाहिए.
कैंडिडेट संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.
उम्मीदवार, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के रिजर्वेशन का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के समय एनेक्सचर- I के मुताबिक उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी केंद्र सरकार के प्रारूप पर अपना जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.

सिलेक्शन तैयार की गई मेरिट लिस्ट (ट्रेड वाइज, यूनिट वाइज और कैटेगरी वाइज) के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए, कैंडिडेट्स नीचे शेयर की गई आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जा सकते हैं.

Age Limit

उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल, 2022 को कम से कम 15 साल होनी चाहिए और 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. फाइनल रूप सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड दिया जाएग.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़44 mins ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़1 day ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़3 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़4 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष3 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष1 day ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया3 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • Tech & Auto1 day ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • देश - दुनिया2 days ago

    महंगाई से मिली बड़ी राहत: इतने रूपये सस्ता हुआ सरसों का तेल, मदर डेयरी ने किया ऐलान.. यहां चेक करे नये दाम…

  • देश - दुनिया4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश1 day ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…