Tech & Auto
इन आसान Tricks से 99 प्रतिशत बढ़ जाएगी मोबाइल डेटा स्पीड
आजकल स्मार्टफोन हर किसी के लिए जरूरी हो गया है। स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है। बिना इंटरनेट या मोबाइल डेटा के स्मार्टफोन का कोई खास यूज नहीं है। इंटरनेट के जरिए ही स्मार्टफोन के ऐप्स काम करते हैं। आज के समय में इंटरनेट का होना कितना जरूरी हो गया है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इसी के जरिए हम देश और पूरी दुनिया से जुड़े हुए हैं। अगर फोन में इंटरनेट की सुविधा नहीं हो तो हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को न तो वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेज सकते हैं और ना ही फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया का यूज कर सकते हैं। मोबाइल डेटा नहीं होने पर हम फोन पर कोई वेबसाइट भी नहीं खोल सकते हैं। कई बार स्मार्टफोन पर इंटरनेट चलना बंद हो जाता है या स्लो हो जाता है। ऐसे में, काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर मोबाइल डेटा स्लो हो जाए तो कुछ भी डाउनलोड करने में काफी समय लगता है। इससे कई जरूरी काम अटक सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनसे आपका स्लो मोबाइल डेटा तेज हो जाएगा।
फोन बंद कर दोबारा करें स्टार्ट
अगर कभी आपके फोन का नेट स्लो हो जाए, तो फोन को बंद कर उसे फिर से स्टार्ट करें। ऐसा करने से फोन हैंग होने या मोबाइल डेटा के स्लो होने की समस्या का समाधान हो जाता है। फोन को बंद कर दोबारा स्टार्ट करने से इंटरनेट की स्पीड तेज हो जाती है। यह एक आजमाया हुआ तरीका है। यही उपाय लैपटॉप, टैब और दूसरे किसी भी डिवाइस की इंटरनेट स्पीड कम होने पर करने से समस्या दूर हो जाती है।
फ्लाइट मोड कर सकते हैं इनेबल
स्मार्टफोन की नेट स्पीड को ठीक करने के लिए फोन में उसके एयरप्लेन मोड को ऑन कर दें। इसके लिए सेटिंग में जाकर या फिर नोटिफिकेशन पैनल पर क्लिक करके भी फ्लाइट मोड को इनेबल किया जा सकता है। ऐसा करने से फोन में इंटरनेट कनेक्शन कछ समय के लिए कट जाता है और फिर से शुरू हो जाता है। कुछ समय के लिए फ्लाइट मोड को इनेबल करने के बाद इसे डिसेबल कर सकते हैं। ऐसा करने से आप का मोबाइल डेटा फिर से सही तरीके से काम करने लगेगा।
मोबाइल डेटा को करें ऑफ-ऑन
यह इंटरनेट स्पीड को तेज करने का एक आसान तरीका है। अगर आप अपने मोबाइल के इंटरनेट कनेक्शन को ऑफ-ऑन करते हैं, तो बहुत जल्दी इंटरनेट स्पीड सही हो जाती है। इसके लिए अपने स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन बार या सेटिंग में जाकर पहले अपने डेटा को ऑफ कर दें। फिर थोड़ी देर बाद इसे फिर से ऑन करें। ऐसा करने से मोबाइल डेटा पहले की तरह काम करने लगता है।
डेटा प्लान कर लें चेक
कई बार हमें पता नहीं चलता और हमारा डेटा प्लान खत्म हो जाता है। इसलिए ये सारे उपाय करने से पहले यह चेक कर लें कि कहीं आपका नेट पैक खत्म तो नहीं हो गया है। अक्सर हमें याद नहीं रहता कि हमने अपने फोन का रिचार्ज कब कराया था और उसकी वैलिडिटी कब खत्म हो रही है। ऐसे, इसके बारे में लगातार कंपनी के मैसेज आते हैं, फिर भी कई बार चूक हो जाती है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि आपको रोज मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म हो गई हो। इसलिए आपके फोन में इंटरनेट स्लो हो गया हो। अगर ऐसा है तो आपको अपने प्लान को रिचार्ज करवाना होगा।
क्लियर करें ब्राउर हिस्ट्री
इन सभी तरीकों के अलावा फोन के ब्राउजर की हिस्ट्री को भी क्लियर करते रहें। ऐसा करने से भी मोबाइल डेटा की स्पीड में काफी फर्क पड़ता है। अक्सर लोग अपने फोन की सर्च हिस्ट्री को क्लियर नहीं करते हैं।इससे भी मोबाइल डेटा स्लो हो जाता है। अगर समय-समय पर ब्राउजर हिस्ट्री को क्लियर करते रहें, तो नेट की स्पीड सही बनी रहती है।

Tech & Auto
बजट के बाद सस्ती हो सकती है बाइक या स्कूटी,थोड़े दिन रूक जाएं क्योंकि देश का बजट जल्द ही आने वाला
Tech & Auto
सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G भारत में लॉन्च, जानिए गैलेक्सी S21 FE 5G खासियत और कीमत
Tech & Auto
6000 एमएएच की बैटरी वाली टेक्नो पॉप 5 Pro भारत में लॉन्च ,जानें टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत

Tecno Pop 5 Pro ने भारत में एंट्री ले ली है। इसके आने से अब सैमसंग, वीवो, रियलमी और शाओमी को डिवाइस को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेक्नो पॉप 5 प्रो में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत
भारत में टेक्नो पॉप 5 प्रो की कीमत सिंगल 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट के लिए 8,499 रुपए है। फोन को डीपसी लस्टर, आइस ब्लू और स्काई सियान कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फोन को कंपनी की वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Tecno Pop 5 Pro के शानदार फीचर्स : टेक्नो पॉप 5 प्रो स्मार्टफोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत और 480 निट्स ब्राइटनेस है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में MediaTek Helio A22 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति




























You must be logged in to post a comment Login