Tech & Auto
मिल रही है ये 5G स्मार्टफोन सिर्फ 20000, रु में देखे लिस्ट…
5G नेटवर्क का अभी भारत में अता-पता तो नहीं है लेकिन 5G स्मार्टफोन की बढ़ा आई पड़ी है। भारतीय बाजार में पहला 5G फोन करीब 40,000 रुपये की रेंज में लॉन्च हुआ था और अब आपको 15,000 रुपये की रेंज में भी 5G फोन मिल जाएगा। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते होंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 20,000 रुपये की रेंज में सात 5G स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे….
Realme 9 SE 5G
Realme 9 5G SE के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। इसमें 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 5 जीबी तक एक्सपेंडेबल रैम मिलेगा। Realme 9 5G SE में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस मोनोक्रोम और तीसरा लेंस मैक्रो है। इनके मेगापिक्सल के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसमें भी सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 11 Pro+ 5G
Redmi Note 11 Pro+ 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। फोन के 8 जीबी और 256 जीबी की कीमत 23,999 रुपये है। Redmi Note 11 Pro+ 5G में डुअल सिम सपोर्ट है। फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।इसमें 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है। फोन में गोरिल्लाग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। कैमरे की बात करें तो Redmi Note 11 Pro+ 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 11 Pro+ 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy F23 5G
Samsung Galaxy F23 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,499 रुपये है। फोन को एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy F23 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 है। Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। फोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 6 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
POCO M4 5G
पोको के Poco M4 5G को भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन कहा जा रहा है। Poco M4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। Poco M4 5G को भारत में डुअल रियर कैमरा और मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। Poco M4 5G के साथ 7 5जी बैंड दिए गए हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज के साथ 6 जीबी रैम के साथ Turbo रैम भी है जिसकी मदद से 2 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकेगा। Poco M4 5G के साथ Hypnotic Swirl Design डिजाइन मिलेगी। फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP52 की रेटिंग मिली है।
iQoo Z6 5G
iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। iQoo Z6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा आईकू के इस फोन में पांच लेयर वाली लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि फोन को ठंडा रखता है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है, हालांकि बोकेह मोड केवल 6 जीबी व 8 जीबी रैम वाले मॉडल में ही मिलेगा।
Motorola Moto G71
Moto G71 5G को फिलहाल 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Moto G71 5G के साथ स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया है। Moto G71 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 30 की टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कैमरे की बात करें तो Moto G71 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy M33 5G
Samsung Galaxy M33 5G को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy M33 5G में 5nm का ऑक्टाकोर Exynos प्रोसेसर है। Samsung Galaxy M33 5G के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Samsung Galaxy M33 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को फिलहाल 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Tech & Auto
Maruti Suzuki ने अपने माइक्रो SUV S Presso के 6 वैरिएंट्स कर सकती है बंद, फेसलिफ्ट वेरिएंट जल्द ही होंगे लॉन्च
Maruti Suzuki ने अपने माइक्रो SUV S Presso के 6 वैरिएंट्स को बंद करने की घोषणा की है. अब कंपनी जल्द ही S Presso के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है. यह काफी हद तक Maruti Suzuki की Brezza से इंस्पायर्ड हो सकती है.
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने माइक्रो SUV S Presso कार के 6 वैरिएंट्स को बंद करने की घोषणा कर दी है. कंपनी ने S Presso के STD, LXi, LXi CNG, VXi , VXi AMT और VXi CNG वेरिएंट को पोर्टफोलियो से हटाने की घोषणा कर दी है. अब जल्द ही आप S Presso को नये फेसलिफ्ट वेरिएंट के साथ भारतीय सड़कों पर देख सकेंगे.
Maruti Suzuki S Presso Facelift
आने वाली S Presso की डिजाइन स्टेटमेंट काफी हद तक नये Brezza से मिल सकती है. कंपनी ने S Presso को नये सिरे से डिजाइन करके इसके कुछ रेंडर भी जारी किये हैं. 2023 में इस कार को SUV लुक के साथ लॉन्च किया जाने वाला है. इस कार में आपको सिंगल ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है. इसका फ्रंट ग्रिल पहले से भी बड़ा होने की उम्मीद है. इसके फ्रंट ग्रिल को 2 हिस्सों में डिवाइड किया गया होगा. इसका फ्रंट बोनट Brezza की ही तरह लम्बा LED DRL के साथ आएगा. इसके LED लैंप के नीचे फॉग लैम्प्स भी देखने को मिल सकता है. इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसका साइड प्रोफाइल भी काफी स्टाइलिश होने वाला है. इस कार के विंडो सेक्शन के ऊपर वाले हिस्से में ब्लैक कलर का इस्तेमाल किया गया है. इस कार में ड्यूल टोन कलर का भी इस्तेमाल किया गया है. इस कार में कंपनी ने ब्लैक-सिल्वर अलॉय व्हील भी लगाया गया था.
Maruti Suzuki S Presso Interior
रेंडर में सिर्फ इस कार के एक्सटेरियर डिजाइन को दिखाया गया है. यह कार पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ आ सकती है और साथ ही इसका इंटीरियर भी ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है. इसके इंटीरियर में आपको बेहतर ड्यूल टोन फिनिश के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिल जाएंगे. इसके मौजूदा फीचर्स पर नजर डालें तो रिमोट कीलेस एंट्री, कमांडिंग ड्राइव व्यू के लिए हाई सीटिंग अरेंजमेंट, इंटरनली अडजस्टेबल ORVM’s, 7 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम विद Android Auto एंड Apple Carplay, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे कुछ फीचर्स शामिल है.
Maruti S Presso Engine
Maruti Suzuki S Presso के इंजन स्पेक्स पर नजर डालें तो इसका इंजन 998cc का है. यह इंजन 58.33bhp की पावर और 78nm की पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस कार में कंपनी ने मैन्युअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया है. इसका पेट्रोल इंजन 21.7 किलोमीटर प्रतिलीटर माइलेज देने की क्षमता रखता है और वहीं इसका CNG वेरिएंट 31.2 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम माइलेज दे सकता है. ये दोनों ही माइलेज फिगर ARAI द्वारा प्रमाणित किये जा चुके हैं.
Tech & Auto
बड़ी खुशखबरी : बढ़ते महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, ये इलेक्ट्रोनिक के सामान के दाम हो सकते है कम, पढ़े पूरी खबर…

महंगाई लगातार बढ़ रही हैं जिससे सबसे ज्यादा परेशानी मिडिल क्लास को हो रही है, लेकिन आज हमारे पास मध्यम वर्ग के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल खबर ये है कि फ्रिज, AC और वॉशिंग मशीन के दाम त्योहारी सीजन से पहले कम हो सकते हैं। यानी की आम लोगों को जल्द ही आसमान छूती महंगाई से राहत मिल सकती है। बिज़नस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रिज, एयर कंडीशनर (AC), माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन समेत कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की कीमतें जल्द ही कम हो सकती हैं।
कीमतें कम होनी की वजह
दरअसल, कंपनियों ने पिछले दिनों महंगे कच्चे माल पर इनपुट कास्ट बढ़ा दी थी जिसके कारण इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की कीमतें बढ़ा दी गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनियां अब इनपुट लागत में गिरावट का लाभ सीधे ग्राहकों को देना चाहती हैं।
ब्रोकरेज फर्म ICICI की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद इस साल शिखर पर पहुंचने के बाद तांबा अब 21 फीसदी सस्ता हो गया है। जबकि स्टील की कीमतों में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा एल्यूमीनियम की कीमतें इस साल अप्रैल से 36 फीसदी कम हो गई हैं। कमोडिटी कीमतों में गिरावट से कंपनियों का मार्जिन बढ़ेगा। साथ ही महंगाई को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। इस सुधार से बजाज इलेक्ट्रिकल्स, ब्लूस्टार, क्रॉम्पटन, हैवेल्स, वोल्टास और व्हर्लपूल जैसे व्हाइट गुड्स निर्माताओं को सीधे लाभ होगा – क्योंकि कच्चे माल की खरीद अधिक किफायती हो जाती है।
Tech & Auto
वॉट्सएप यूजर्स ध्यान देवे: व्हाट्सप यूज करते समय न करे भूल से भी ये गलतिया हो सकती है जेल
:वॉट्सएप की पॉलिसी का पालन करना जरूरी है। इसमें कुछ भी गलत कंटेंट शेयर नहीं करना चाहिए। वरना अकाउंट ब्लॉक को सकता है।
Tech News: आज इंटरनेट की दुनिया लगातार बढ़ती जा रही है। इसपर कुछ भी आसानी से सर्च किया जा सकता है। ऐसे ही वॉट्सएप एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। यह सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले ऐप है। हालांकि कई बार यूजर्स अनजाने में वॉट्सएप पॉलिसी का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में कुछ गलती होने के कारण जेल जाने तक नौबत आ जाती है। ऐसे में वॉट्सएप पॉलिसी का पालन करना बेहद जरूरी है। अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। वहीं अपने ग्रुप मेंबर्स की पोस्ट पर भी ध्यान देना चाहिए।
हिंसा फैलाने वाले मैसेजों से दूर रहें
वॉट्सएप में कभी भी हिंसा वाले मैसेज फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। जो समाज में घृणा फैलाते हैं, ऐसे मैसेज को शेयर करने से बचें। इस तरह की पोस्ट को रिपोर्ट करने पर वॉट्सएप अकाउंट को ब्लॉक कर देता है। पॉलिसी नहीं मानने वाले यूजर्स के अकाउंट को एक महीने के अंदर बैन कर देती है। अकाउंट रिकवर करने में फिर काफी मुश्किल आती है।
दंगा फैलाने वाले ग्रुप से दूर रहें
कई बार सामने आया है कि दंगा फैलाने के लिए अधिकतर वॉट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यदि आप किसी ग्रुप से जुड़े हैं। उसमें आपत्तिजनक कंटेंट आता है, तो तुरंत ग्रुप से हट जाएं। वह पुलिस को इसकी जानकारी दें।
इन बातों का रखें ध्यान वॉट्सएप अकाउंट नहीं होगा हैक
1. अपने वॉट्सएप अकाउंट पर प्राइवेसी सेटिंग को सही से सेट रखें।
2. पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय वॉट्सएप का इस्तेमाल न करें।
3. अंजान लोगों को अपना वॉट्सएप नंबर शेयर न करें।
4. वॉट्सएप अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन फीचर ऑन करके रखें।
5. इस फीचर को इनेबल करने के बाद आपका अकाउंट सुरक्षित रहेगा।
6. किसी अन्य डिवाइस में वॉट्सएप वेब का इस्तेमाल करने के बाद साइन आउट जरूर करें।
-
6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto3 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
मनोरंजन4 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब6 days agoसरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..























You must be logged in to post a comment Login