Connect with us

देश - दुनिया

कोरोना पॉजिटिव जल्द रिकवरी के लिए अवॉइड करें ये खान-पान

Published

on

कोरोना संक्रमण अपना भयावह रूप दिखा रहा है और तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. वहीं इससे पीड़ित लोगों की संख्‍या भी बढ़ रही है. ऐसे में जहां सही समय पर इलाज मिलने पर सेहत में सुधार होता है, वहीं सही और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन पचाने में आसान होता है और यह कोरोना पॉजिटिव मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए भी जरूरी होता है. कुछ फ़ूड्स जैसे दाल, सब्जी और अनाज से समृद्ध भोजन तेजी से रिकवरी में मदद करता है और कोविड रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है. यानी संक्रमित रोगी के दैनिक आहार में विटामिन डी और सी शामिल होना चाहिए. मगर साथ ही इसका ख्‍याल भी रखना है कि इस दौरान किन चीजों को न लें यानी कुछ फूड्स अवॉइड भी करें. कोविड मरीजों की तेजी से रिकवरी के लिए कुछ फूड्स से बचें, क्‍योंकि ये जहां सूजन बढ़ा सकते हैं, वहीं ये जल्‍दी ठीक होने की उपचार प्रक्रिया में भी बाधा डालते हैं.

तला-भुना खाने से करें बचाव 

तले हुए खाद्य पदार्थ वसा में उच्च होते हैं. यह सही है कि अक्सर कोविड पॉजिटिव मरीज मुंह के बिगड़े स्वाद को बेहतर करने की मंशा से तले हुए खाद्य पदार्थों की इच्‍छा प्रकट करें. कर्लीटेल्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों का सुझाव है कि इलाज की अवधि के दौरान मरीजों को इन तले पदार्थों को खाने की लालसा से बचना चाहिए. इस तरह के खाद्य पदार्थ शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकते हैं, क्‍योंकि ये ऐसा खान पान आंत के रोगाणुओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ा सकते हैं.

ठंडी और मीठी ड्रिंक्‍स से बचें

अगर आप कोरोनावायरस से पीड़ित हैं, तो संक्रमण और इलाज के दौरान शीतल पेय का सेवन करने से बचें. ये शरीर में सूजन का कारण बनते हैं और रिकवरी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करते हैं. वहीं शराब से भी बचें, क्‍योंकि इनका सेवन कुछ दवाओं को कम प्रभावी बनाता है. इनके बजाय आप छाछ या नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं.

प्रोसेस्‍ड फूड करेगा नुकसान

पॉजिटिव मरीज अक्‍सर भूख में पैक किए गए खाद्य पदार्थों का सहारा लेते हैं, लेकिन कोविड रोगियों के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ अधिक नुकसानदायक हो सकते हैं. प्रसंस्कृत या डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ सोडियम से भरपूर होते हैं, इससे मरीजों को रोग से उबरने में देरी हो सकती है. साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर कर सकते हैं और सूजन को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में ज्‍यादा सूजन भी प्रतिरक्षा प्रणाली पर दबाव डालती है और आपको ऐसे में अधिक खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इस दौरान तो भूल कर भी मैगी, आलू के चिप्स और बिस्किट आदि का सेवन न करें. घर का बना खाना ही खाएं.

रेड मीट का सेवन हानिकारक 

रेड मीट संतृप्त वसा से भरपूर होता है और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की तरह सूजन को बढ़ावा दे सकता है; प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट दोनों ही संतृप्त वसा से भरपूर होते हैं, जिससे अक्सर सूजन बढ़ सकती है. आप कोविड-19 से पीड़ित हैं या नहीं, इसके सेवन से बचना चाहिए. रेड मीट के बजाय प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप मछली, चिकन, अंडे, पनीर और यहां तक कि बीन्स और दाल खा सकते हैं. जैतून का तेल, एवोकाडो और मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं.

मसालेदार भोजन से बचें

अगर आप कोविड संक्रमण से पीड़ित हैं, तो मसालेदार भोजन से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि यह गले में जलन पैदा कर सकता है और आपको अधिक खांसी कर सकता है. सामान्य तौर पर उपचार के दौरान डॉक्टर अक्सर मसालेदार भोजन को छोड़ने के लिए सर्दी, खांसी या फ्लू से पीड़ित रोगियों को सलाह देते हैं. लाल मिर्च पाउडर के बजाय आप अपने फूड में अतिरिक्त मिर्च या जायके के लिए काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं. काली मिर्च में जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

बड़ी खबर: सिलेंडर के दाम बड़ने से अब होटल और रेस्टोरेन्ट चलाने वालों को लगेगा तगड़ा झटका, जानिए क्या है इसके बढ़े दाम…

Published

on

By

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार सिलेंडर पर 102.50 रुपए का इजाफा हुआ है। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस माह भी कोई बदलाव नहीं किया गया। बदली हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं।  मासिक रेट रिवीजन के बाद कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) ढाई हजार के करीब पहुंच गया है। 102.50 की बढ़त के बाद राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर 2,458 रुपये का हो गया है। जबकि घरेलू सिलेंडर(14.2 किलो) के दाम लगातार दूसरे माह स्थिर रहे। 22 मार्च से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस माह भी घरेलू उपभोगताओं को  सिलेंडर के लिए 987.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

एक वर्ष में 770 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

मई 2021 से मई 2022 तक यानी बीते एक वर्ष में कमर्शियल सिलेंडर पर 770 रुपये का इजाफा हो चुका है। एक मई 2021 को 1688 वाला कमर्शियल सिलेंडर घटते-बढ़ते दामों के बीच 2,458 रुपये का हो गया है। बीते छह माह में सिलेंडर के दामें में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दो दफा 250 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवम्बर 2011 में 266 रुपए और फिर एक अप्रैल 2022 को 259 रुपये बढ़ चुके हैं।

सिलेंडर की नई दरें 

घरेलू (14.2 किलो)       –  987. 50 रुपये
छोटू (पांच किलो)          – 362.50 रुपये
कमर्शियल (19 किलो)  – 2,458 रुपये

Continue Reading

Tech & Auto

TATA हैरियर SUV लॉन्च हुआ नए कलर ऑप्शन्स के साथ, जाने क्या है इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत…

Published

on

By

 

 

Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय Harrier (हैरियर) एसयूवी को नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। Tata Harrier एसयूवी रॉयल ब्लू और ट्रॉपिकल मिस्ट कलर के साथ अपडेट की गई है। ये वही पेंट ऑप्शन हैं जो Safari 7-सीटर एसयूवी में पहले से उपलब्ध हैं। इसके अलावा हैरियर को मौजूदा डार्क एडिशन और काजीरंगा एडिशन में भी उपलब्ध रहेगी।

नए रंग
नए ट्रॉपिकल मिस्ट कलर ऑप्शन को XZS और XZ+ वैरिएंट के लिए एक कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है। जबकि रॉयल ब्लू कलर सिर्फ सिंगल टोन में उपलब्ध है, जो XT+ ट्रिम से उपलब्ध हैं। नए रंग को शामिल करने के साथ, टाटा हैरियर अब ऑर्कस व्हाइट, कैलीप्सो रेड और डेटोना ग्रे रंग विकल्पों सहित कई अन्य पेंट ऑप्शन्स में उपलब्ध है। हालांकि, कैमो ग्रीन कलर ऑप्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

इंजन पावर
नए रंग ऑप्शन्स के अलावा एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाटा हैरियर एसयूवी में वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी है, जो 168bhp का अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

कीमत
Tata Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 14.64 लाख रुपये से शुरू होती है जो 20.64 लाख रुपये तक जाती है।

हाल में हुई महंगी
इस बीच, कंपनी ने हाल ही में अपने यात्री वाहन रेंज पर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी की कारें औसतन 1.1 प्रतिशत महंगी हो गई हैं।

ईवी पर फोकस
इसके अलावा, टाटा मोटर्स 11 मई को भारतीय बाजार में लंबी दूरी की Nexon EV की घोषणा के लिए भी तैयार है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि वह भारत और विदेशी बाजारों के खरीदारों को लक्षित करते हुए 500 किलोमीटर (310 मील) की न्यूनतम रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

2025 तक नई ईवी
अपने नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बनाए गए पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को कंपनी साल 2025 तक लॉन्च कर देगी। टाटा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी जहां उसने नई Avinya EV कॉन्सेप्ट एसयूवी को पेश किया।

Continue Reading

देश - दुनिया

रोजगार के अवसर: बिजली विभाग में बिना परीक्षा निकली बंपर पदों पर भर्ती, जाने क्या है आवदेन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

 

मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने  नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MESCOM Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (MESCOM Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 183

योग्यता मानदंड

ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.

तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.

वेतन

ग्रेजुएट अपरेंटिस- ₹9,000
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- ₹8,000

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़12 hours ago

चारधाम यात्रा के दौरान शासन ने लागू किये ये नियम’ आइये देखते है’ क्या है वो नियम..

  बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में प्रदेश सरकार ने क्षमता के अनुसार प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं  की...

छत्तीसगढ़14 hours ago

today corona update: हो जाइये सावधान’ देश में कोरोना चौथी लहर की आशंका’ कोरोना के नए केस 1520..

  बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए, वहीं 40 लोगों की मौत हो...

छत्तीसगढ़15 hours ago

कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में हुई बढ़ोतरी’ नए सिलेंडर की कीमत 2355 रुपए..

  मई की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 102 रुपए का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ राज्य भीषण गर्मी से हलाकान: बलरामपुर की हालत नाजुक;कई जगह नहीं मिल रहा एक बूंद पानी…

Balrampur Big News: वैसे तो पूरा-पूरा छत्तीसगढ़ राज्य भीषण गर्मी से हलाकान है. लेकिन, बलरामपुर की हालत नाजुक है. दरअसल,...

छत्तीसगढ़3 days ago

देश में चौथी लहर की आशंका; कोरोना के 3,303 नए केस’ एवं एक्टिव केस 16,980..

    देश में कोरोना डराने लगा है। बुधवार को कोरोना के 3,303 नए केस सामने आए हैं। ये 47...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

  • देश4 days ago

    खुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…

  • जॉब7 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…

  • जॉब5 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी… 

  • व्यापर6 days ago

    Bank Holidays : मई में रहेगा 13 द‍िन बैंक बंद,RBI  जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

  • Tech & Auto5 days ago

    सिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..

  • जॉब4 days ago

    CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    यात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना… 

  • व्यापर6 days ago

    12 रुपये करें खर्च ,मिलेगा 2 लाख का फायदा;ये रही डिटेल…