जॉब
CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 15 अप्रैल से शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://psc.cg.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_ARTO_TSI_2022_11042022के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 15 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 14 मई 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद-20
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी-02
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी)-18
बैकलॉग-03
योग्यता मानदंड
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ मोटरसाइकिल, भारी मोटर वाहन के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और डिप्लोमा या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित की जाएगी.

जॉब
सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का यहाँ, शानदार मौका,जानिये

10th, 12th Pass Govt Jobs 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास करने वालों के लिए सरकारी नौकरियों के शानदार अवसर हैं. 10वीं और 12वीं पास करने वालों के लिए बीएसएफ, आईटीबीपी, सेना और राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरियां हैं. अपनी योग्यता के अनुरूप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जबकि 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा.
बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं पास युवा आगे की पढ़ाई की बजाए सरकारी नौकरियां करना चाहते हैं. इन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के शानदार अवसर हैं. इस वक्त आईटीबीपी, बीएसएफ से लेकर सेना और राजस्थान लोक सेवा आयोग जैसे विभागों ने भर्ती निकाली है. अपनी योग्यता और इच्छा के अनुसार निकली भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर है.
आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल और ASI की वैकेंसी
भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 12वीं पास के लिए नौकरियां हैं. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) की भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 है. आईटीबीपी हेड कांस्टेबल और ASI भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आईटीबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर करना होगा. आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल की सैलरी रु. 25500 से रु. 81100 और एएसआई स्टेनो की सैलरी रु.29200 से रु. 93200 है
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरियां
भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए वाशरमैन और ट्रेड्समैन मेट पदों पर सरकारी नौकरियों के मौके हैं. यह भर्ती भारतीय सेना के दक्षिणी कमान मुख्यालय ने निकाली है. दक्षिणी कमान में वाशरमैन और ट्रेडसमैन मेट पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल/ट्रेड टेस्ट में मिले मार्क्स से बनी मेरिट के आधार पर होगा. नोटिस के अनुसार, वाशरमैन की 39 और ट्रेड्समैन मेट की 26 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक करना है
12वीं पास के लिए नौकरियां बीएसएफ में
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वाटर विंग में ग्रुप बी और सी कैटेगरी के पदों पर 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरियां हैं. इसके तहत कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जारी है. बीएसएफ में कुल 281 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2022 है. यहां देखें बीएसएफ भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन
सरकारी नौकरियां
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों (RPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए 12वीं पास से आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती के लिए कल 19 जून आवेदन का आखिरी दिन है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर करना है.
जॉब
यहां नालको में निकली मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट की बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

PSU Jobs 2022 : नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर नौकरियां हैं. नालको की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर और स्पेशलिस्ट के पदों पर कुल 17 वैकेंसी है. नालको भर्ती 2022 के लिए आवेदन बीडीएस, एमबीबीएस और एमडी/एमएस डिग्री वाले व्यक्ति कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नालको की वेबसाइट www.nalcoindia.com पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है. नाल्को एक नवरत्न कैपिटल पीएसयू है. यह एशिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड अल्युमिनियम कॉम्प्लेक्स है.
नालको भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
मेडिकल ऑफिसर- 6 पद
स्पेशलिस्ट- 11 पद
नालको भर्ती 2022 आवश्यक शैक्षिक योग्यता
मेडिकल ऑफिसर- एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही इंडस्ट्रियल हेल्थ में पीजी सर्टिफिकेट भी जरूरी है. चार साल का अनुभव होना चाहिए.
स्पेशलिस्ट- बीडीएस किया होना चाहिए. 7 साल का अनुभव होना चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी
मेडिकल ऑफिसर- 70000-3%-200000/-
स्पेशलिस्ट- 80000-3%-220000/-
आयु सीमा
मेडिकल ऑफिसर- 35 साल
स्पेशलिस्ट- 38 साल
जॉब
यहां लाइनमैन के 400 पदों पर जल्द होगी भर्ती, 10वी पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…

PGVCL Apprentice Lineman Recruitment 2022: पश्चिम गुजरात विज कॉरपोरेशन लिमिटेड, PGVCL ने अप्रेंटिस लाइनमैन पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके माध्यम से संस्थान में लाइनमैन के कुल 400 अपरेंटिस के रिक्त पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की डेट्स पीजीवीसीएल द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. इसके बाद उम्मीदवार पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे. साथ ही उम्मीदवार द्वारा वायरमैन /इलेक्ट्रीशियन का 2 वर्षीय कोर्स करना अनिवार्य है.
कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जा सकेगी. जिसके लिए लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट pgvcl.com पर साझा की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- जारी होनी है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- जल्द जारी होगी
इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधी किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी इसके में नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की गई है.
-
जॉब5 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब5 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया5 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
Knowledge5 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब4 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
देश - दुनिया4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश4 days agoPM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…




























You must be logged in to post a comment Login